छत्तीसगढ़
SECL में Technician Apprenticeship के पद में वृद्धि करने हेतु माइनिंग छात्रों ने किया प्रदर्शन
बिलासपुर। गुरुवार को secl छत्तीसगढ़ के मुख्य कार्यालय cmd के सामने माइनिंग के 2018 से लेकर 2021सत्र में पास हुई छात्रों ने प्रदर्शन किया , इस दौरान छात्रों ने secl के उच्च अधिकारियों से बात की तथा उन्हें उनके प्रशिक्षण पद के लिए निकले 310 सीटों को लेकर खूब विरोध किया जहॉ पूर्व वर्ष 2018 तथा 2019 में इन पदों की संख्या 1000 से भी अधिक थी वही आज इनकी संख्या में इतनी कमी का कारण समछ पाना मुश्किल हो रहा है , पिछले सत्र में कोविड के वजह से secl द्वारा प्रशिक्षण पद के संदर्भ में कोई सूचना प्राप्त नही हुई थी।

वही आज की स्थिति में विगत दो वर्षों से लगभग 2500 से अधिक छात्र अपने प्रशिक्षण का इंतजार कर रहे है परंतु यहाँ के अधिकारियों का उनके प्रति कोई खास ध्यान नही दिया जा रहा secl इस कार्य को nats नाम के एक पोर्टल के द्वारा पूरा करती है परंतु nats पोर्टल भी 3 वर्षों के उपरांत छात्रों की id को ब्लॉक या लेने से इनकार कर देती है इस स्थिति में 2018 में पास हुई छात्रों के लिए यह एक अंतिम मौका है इस प्रदर्शन में पूर्व अ.भ.वी.पी सदस्य रुपांक सिंह का कहना है कि secl के उच्च अधिकारियों का 310 प्रशिक्षण पद निकलने का विषय समझ के परे है जबकि उन्हें भी इस बात की जानकारी है कि पिछले वर्ष भी इसमे कोई पद नही निकाला गया था।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व छात्र विनय कौशल के द्वारा secl को यह सूचना दी गई कि उनके द्वारा 2018 में माइनिंग की पढ़ाई पूरी हो चुकी है और यह उनके लिए अंतिम अवसर है , अगर secl द्वारा उनको अभी भी प्रशिक्षण नही दिया गया तो उनका पूरा 3 साल व्यर्थ हो जायेगा जिससे उनके व उनके अन्य साथियों के पास कोई अन्य अवसर नही होगा इस कार्यक्रम में पूर्व छात्र संतोष , सौरभ , अद्विती , गौरव , तरुण , छत्रपाल , अनिमेष , सुकित आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे छात्रों के द्वारा secl के उच्च अधिकारियों को इस विषय पर 7 दिनों का समय दिया गया अगर इन 7 दिनों के भीतर इसपे कोई भी सही सूचना प्राप्त नही होती है तो छात्र उग्र आंदोलन , भूक हड़ताल जैसे कदम उठाने के लिए बाध्य होंगे ।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized7 days ago
New Rule : शराब प्रेमियों को झटका! सरकार ने बदल दिया नियम, इस तारीख से होगा लागू
-
Uncategorized6 days ago
अमित शाह का UCC पर बड़ा ऐलान: 21 राज्यों में लागू होगा समान नागरिक संहिता, 2029 लोकसभा चुनाव से पहले होगा लागू
-
Uncategorized5 days ago
EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पीएफ पर बेसिक सैलरी लिमिट ₹15000 से बढ़ाकर 25 हजार की, 51 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
-
Uncategorized3 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
-
Uncategorized12 hours ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
