Connect with us

छत्तीसगढ़

अवैध लकड़ी से भरा दो पिकअप पकड़ाया

Published

on

सीतापुर. रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने अवैध लकड़ी की तस्करी में लिप्त दो पिकअप को दबोचते हुये अग्रिम कार्रवाई हेतु वन विभाग के हवाले कर दिया है. वन विभाग द्वारा प्रारंभिक जांच के बाद मामला मैनपाट परिक्षेत्र का होने की वजह से पूरा प्रकरण परिक्षेत्र मैनपाट को सौंप दिया है. 

बता दें कि बीती रात गश्त के दौरान पुलिस ने विकासखंड मैनपाट के तराई गाँव महारानीपुर में पत्थलगांव की ओर से आ रही पिकअप वाहन क्र CG 15 CY 7428 एवं UP 64 T 6285 को रोककर उसकी तलाशी ली. तलाशी के दौरान पुलिस को पिकअप में भारी मात्रा में खम्हार प्रजाति की लकड़ी का गोला मिला. जिसे पिकअप चालक नजमुल हसन उम्र 32 वर्ष निवासी काराबेल टोकोपारा एवं शनिराम लकड़ा 32 वर्ष निवासी लुचकी कांतिप्रकाशपुर अवैध रूप से तस्करी कर खपाने ले जा रहे थे. 

यह भी पढ़ें   एंटी साइबर एंड क्राइम यूनिट एवं थाना सिविल लाइन की संयुक्त कार्यवाही, CSPDCL का मैनेजर ही निकला बिजली टावर में लोहे के एंगल के चोरी का आरोपी

पुलिस ने दोनों पिकअप वाहन को जब्त कर अग्रिम कार्रवाई हेतु वन विभाग को सौंप दिया. वन विभाग द्वारा इस मामले की प्रारंभिक जाँच करते हुए मामला मैनपाट परिक्षेत्र का होने के कारण विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए आगामी कार्रवाई हेतु प्रकरण मैनपाट परिक्षेत्र को सौंप दिया.

इस संबंध में वनपरिक्षेत्राधिकारी वन परिक्षेत्र सीतापुर विजय कुमार तिवारी ने बताया कि उक्त दोनों पिकअप वाहन में कुल 29 नग खम्हार प्रजाति की लकड़ी लोड थी. मामला परिक्षेत्र मैनपाट का होने की वजह से प्रारंभिक जांच एवं पिकअप चालकों का बयान दर्ज कराने के बाद उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए आगे की कार्रवाई हेतु प्रकरण परिक्षेत्र मैनपाट को सौंप दिया गया है.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   13 अगस्त को छत्तीसगढ़ आएंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   पुलिसकर्मियों को आवास आवंटन के लेकर मुख्यमंत्री भूपेश ने दिया डीजीपी को निर्देश
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   अब 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में पूरे पाठ्यक्रम से पूछे जाएंगे सवाल, माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया निर्देश
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending