Connect with us

छत्तीसगढ़

उन्नत खेती से बदल रही नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की तस्वीर

Published

on

जगदलपुर| जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र के ग्रामों में कृषक उन्नत कृषि को अपनाकर अतिरिक्त आय प्राप्त कर रहे हैं। कृषि विभाग के सहायक संचालक विकास साहू ने बताया कि दरभा, लोहण्डीगुडा एवं जगदलपुर विकासखंड के नक्सल प्रभावित ग्रामों में सीमित संसाधन और विषम भौगोलिक परिस्थिति के बावजूद भी स्थानीय कृषकों की लगन के कारण गत वर्षों में खेती के रकबे में वृद्धि हुई है।

जिले के कृषकों को लाभ प्रदाय करने के लिए शासन की विभिन्न योजनाओं संचालन किया जा रहा है। कृषि विभाग की सिंचाई क्षेत्र विस्तार हेतु संचालित योजनाओं किसान समृद्धि शांकमरी, सूक्ष्म सिंचाई आदि योजनाओं के द्वारा सिंचाई के रकबे में वृद्धि होने के कारण वर्ष भर में एक से अधिक फसल ली जा रही है। नदी किनारे स्थित क्षेत्रों में विद्युत लाईन विस्तार अंतर्गत नदी-नालों के जल का उपयोग कर रबी एवं जायद की फसलें ली जा रही है। साथ ही जिन क्षेत्रों में विद्युत कनेक्शन का अभाव है उन क्षेत्रों में सौर सुजला योजनान्तर्गत सोलर पंप स्थापित कर खेती की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा खनिज न्यास एवं विशेष केंद्रीय सहायता मद अंतर्गत नलकूप खनन एवं पंप स्थापना किये जाने के कारण कृषकों को अतिरिक्त लाभ प्राप्त हो रहा है।

यह भी पढ़ें   14 जिलों में की जाएगी कोदो-कुटकी की समर्थन मूल्य पर खरीदी की व्यवस्था

   इसके अलावा विभागीय योजनाओं के अंतर्गत फसल प्रदर्शन, उन्नत किस्मों के बीज प्रदान कर क्षेत्रीय मैदानी अधिकारियों के मार्गदर्शन में नवीन वैज्ञानिक विधियों से फसल प्रदर्शन आयोजित किये जा रहे हैं, जिससे कम लागत में अधिक पैदावार प्राप्त हो रही है। एक और कृषकों द्वारा फसलों की देशी स्थानीय देशी किस्मों का सरंक्षण एवं संवर्धन किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर उन्नत कृषि को अपनाकर अतिरिक्त आय प्राप्त होने से ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति सुदृढ हो रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: ट्रक ड्राइवर से लूट-पाट करने वाले 3 आरोपी चढ़े मस्तूरी पुलिस के हत्थे
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   ड्रग डिस्पोज़ल समिति बिलासपुर रेंज द्वारा 148 मामलों में 19 क्विंटल से अधिक का गाँजा किया गया गाँजा नष्टीकरण
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: नशे के विरुद्ध कार्यवाही जारी, प्रतिबंधित नशीली इंजेक्शन तथा सामग्री के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending