छत्तीसगढ़
नक्सल क्षेत्र में लोगों को भरोसा हुआ कि पुलिस उनकी मित्र है : CM भूपेश बघेल
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड में पुलिस जवानों के साथ नव वर्ष कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुये कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में किसानों और जवानों दोनों की जय-जयकार हो रही है। पिछले दो वर्ष सभी लोग कोरोना संकट से जूझते रहे, मैं उम्मीद करता हूं कि आने वाला वर्ष सभी के लिये आरोग्यता और समृद्धि लेकर आये। उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड में हमारे जवान रातभर गश्त करते हैं, तब हम सब चैन की नींद सो पाते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे संतोष है कि नक्सल क्षेत्र में हमारी पुलिस बेहतरीन कार्य कर रही है। नक्सली समस्या केवल कानून-व्यवस्था का मामला नहीं है बल्कि ये राजनैतिक और सामाजिक समस्या भी है। हम नक्सलियों की मांद में जाकर कैंप खोल रहे हैं। अब नक्सलियों के हौसले पस्त होने लगे हैं। अब वहां के वनवासी पुलिस को अपना मित्र मानते हैं। पुलिस कैंपो से बाहर निकलकर लोगों से घुल-मिल रही है। ग्रामीणों की मदद कर रही है। इसलिये वहां नागरिकों को विश्वास होने लगा है कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिये हैं। बस्तर का अधिकांश हिस्सा नक्सलियों से मुक्त हो चुका है। वहां सड़क, पुल, पुलिया एवं अन्य विकास कार्य होने से लोगों को आवागमन की भी सुविधा हो गयी है।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में दंतेश्वरी फाईटर्स की कमांडो से उनके अनुभव भी पूछे। डीएसपी आशारानी ने बताया कि पुलिस लोगों को विश्वास में लेकर कार्य कर रही है। उनके सुख-दुख में हम साथ देते हैं। इसलिये कैंपों का लोग विरोध नहीं कर रहे हैं। अभी हाल ही में नहाड़ी गांव में कैंप खोला गया है। वहां हमने नागरिकों को पेयजल उपलब्ध हो सके इसके लिये 20 बोर कराये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप लोगों द्वारा उनके लिये जो विकास कार्य किये जा रहे हैं, उसे नागरिक समझने लगे हैं इसलिये आपका साथ दे रहे हैं। कोरबा जिला बल के कॉन्सटेबल संदीप पांडे ने मुख्यमंत्री से कहा कि आपके निर्देश पर साप्ताहिक अवकाश मिलना शुरू हो गया है। आपके निर्देश पर कोरबा पुलिस ने सबसे पहले जनदर्शन शुरू कर लोगों की समस्याओं का समाधान करना शुरू कर दिया है। हमारे जिले में आपकी मंशानुरूप ’खाकी के रंग स्कूल के संग’ कार्यक्रम चलाकर युवाओं को पुलिस से जोड़ा जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ पुलिस के जवानों की आज पूरे देश में प्रशंसा हो रही है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को अपशब्द कहने वाले को हमारी पुलिस तत्काल पकड़कर ले आयी। भारत सरकार द्वारा भी लगातार छत्तीसगढ़ पुलिस को पुरस्कार प्राप्त हो रहे हैं। अभी हाल ही में एनसीआरबी द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस को बेहतर कार्य के लिये देश में दूसरा स्थान मिला है।

मुख्यमंत्री ने महिला सुरक्षा के लिये ’अभिव्यक्ति’ एप लॉन्च किया- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने महिला सुरक्षा हेतु छत्तीसगढ़ पुलिस के अभिव्यक्ति एप को लॉन्च किया। इस एप के जरिये महिलाएं आपात स्थिति में पुलिस की तत्काल मदद ले सकेंगी। आपात स्थिति में संकट में फंसी महिला द्वारा एसओएस ;ैव्ै) पर क्लिक करते ही डायल 112 की टीम महिला की लोकेशन पर पहुंचकर मदद उपलब्ध करायेगी। वर्तमान में ये सुविधा डायल 112 के जरिये रायपुर, राजनांदगांव, कबीरधाम, महासमुंद, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर, सरगुजा, एवं जगदलपुर में उपलब्ध है। एप के जरिये पीड़ित महिला कहीं से भी अपनी शिकायत दर्ज करा पाएंगी। एप में महिलाओं की सुरक्षा हेतु टिप्स भी उपलब्ध हैं।

मुख्यमंत्री ने देशभक्ति गीत का किया आग्रह – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम में पुलिस जवानों से देशभक्ति गीत गुनगुनाने को कहा। मुख्यमंत्री के आग्रह पर हेड कांस्टेबल अभय गनौडकर ने ’भारत का रहने वाला हूं भारत की बात सुनाता हूं’, गीत प्रस्तुत किया। अन्य सभी जवानों की देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति पर मुख्यमंत्री ने ताली बजाकर जवानों का मनोबल बढ़ाया।

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने संबोधित करते हुये कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ पुलिस ने विगत तीन वर्षों में बड़ी सफलताएं हासिल की हैं। नक्सली गतिविधियां काफी कम हो गयी हैं। चिटफंड पीड़ितों को 11 करोड़ से अधिक राशि वापस मिल चुकी है। पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश मिलने लगा है। पुलिस में लगातार भर्ती हो रही हैं, समय पर पदोन्नति मिलने लगी है ।
कार्यक्रम में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, एडीजी प्रदीप गुप्ता, जनसंपर्क आयुक्त दीपांशु काबरा, आईजी रायपुर डॉ आनंद छावड़ा, एसएसपी रायपुर प्रशांत अग्रवाल, पुलिस एवं अर्धसैनिक बल के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुये
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized4 days ago
Bank Open on Sunday: सरकारी बैंक आज खुले रहेंगे, क्या प्राइवेट बैंक भी रहेंगे ओपन? कंफ्यूजन दूर करने के लिए पढ़े ये खबर
-
Uncategorized3 days ago
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का किया जिक्र, कहा- आज का भारत आतंक को देता है जमकर जवाब
-
Uncategorized1 day ago
बारिश से फसल नुकसान उठाने वाले किसानों को सीएम साय ने दिया बड़ा दिलासा, कहा- सर्वे के बाद दिया जाएगा मुआवजा…
-
Uncategorized2 days ago
अशोक सिंघल की 100वीं जयंती पर पीएम मोदी ने लिखा लेख, कहा- ‘आज अगर भव्य राम मंदिर है, तो यह…,’
-
Uncategorized15 hours ago
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के पहले सीजन के लिए रायपुर में ट्रायल शुरू, 6 टीमों के लिए 108 खिलाड़ियों का होगा चयन
-
Uncategorized7 hours ago
दिवाली-दशहरा पर रेलवे 102 फेरे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा, टिकटों की बुकिंग शुरू; जानें पूरा शेड्यूल
