Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर SSP पारुल माथुर के निर्देश पर गांधी चौक से लेकर शिव टाकीज चौक तक चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान

Published

on

बिलासपुर। एसएसपी पारुल माथुर के निर्देश में ट्राफ़िक ASP रोहित बघेल और डीएसपी संजय साहू के मार्गदर्शन में गांधी चौक से लेकर शिव टाकीज चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया,इस बीच नो पार्किंग में वाहन रखने वाले वाहन चालकों और वाहन मालिको के बीच हड़कम्प मचा रहा,जाहिर सी बात है कि इस रोड में कोचिंग और चाय ठेला,पान ठेला,होटल उसके अलावा बेतरतीब तरीके से वाहनों को खड़े करके रखा जाता है,जिसकी वजह से आने जाने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है,वही हर दिन जाम होने से न सिर्फ ट्राफ़िक जाम होता है बल्कि सड़क भी 40 फिट की बजाए 10 फिट की रह जाती है,इससे सुबह से लेकर रात तक लोग परेशान होते है,चूंकि यहाँ पर नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने भी कभी कार्रवाई करना उचित नही समझा,इसी वजह से दुकानदारों के हौसले बुलंद रहे,माना जा रहा है कि अगर हर दिन यहां पर अतिक्रमण विभाग का दस्ता और ट्राफ़िक विभाग की टीम कार्रवाई करने के नाम से राउंड मार दे,तो निश्चित ही आने वाले दिनों में लोग खुद सुधर जाएंगे,फिलहाल इसमे कोचिंग वालो की भी गलती है कि पार्किंग है नही और सड़कों लर वाहनों को बेतरतीब तरीके से खड़ा करके आमजनों को परेशान किया जाता है।लेकिन आज की कार्रवाई होने से निश्चित ही नगर निगम और ट्राफ़िक विभाग ने अपना दम दिखाया है।इससे पुस्तक व्यापारियो और दुकानदारों के अलावा कोचिंग वालो के बीच हड़कम्प मचा हुआ है। लेकिन देखना है कि अब आगे क्या होता है…

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर स्वच्छता का संदेश देने के लिए गांव-गांव में घुमेगा रथ
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   महादेव ऑनलाइन ऐप के खिलाफ कार्रवाई जारी,11 आरोपी गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   कांग्रेस के लिए CM पद का मतलब भ्रष्ट मंत्री', महादेव बेटिंग एप मामले में बघेल का नाम आने पर बोली BJP
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   15 अक्टूबर राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending