Connect with us

छत्तीसगढ़

कोरिया : 120 रुपये की दवा मिली 55 रुपये में, 54 प्रतिशत तक की सामान्य छूट पर लोगों को मिल रही दवाइयां

Published

on

चिरमिरी में नवंबर से शुरू धन्वंतरि मेडिकल स्टोर, शुरुआत से अब तक 838 हितग्राहियों की दवाइयों पर कुल 47 हजार 599 रुपए की बचत
’नगर पालिक निगम चिरमिरी, नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर, शिवपुर-चरचा और मनेन्द्रगढ़ में मेडिकल स्टोर संचालित, शेष नगरीय निकायों में भी जल्द होंगी शुरू’

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में लोगों की मदद के लिए शुरू की गई कल्याणकारी योजना धन्वंतरि जेनरिक मेडिकल स्टोर में कम एवं वाजिब दाम पर दवाइयां मिलने से लोगों को आर्थिक मदद मिली है। निम्न एवं मध्यम वर्ग के लोगों के लिए यह योजना उपयोगी साबित हो रही है। नगर निगम चिरमिरी में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निकट संचालित धन्वंतरि मेडिकल स्टोर में अब तक 87 हजार 370 रुपये की एमआरपी की दवाईयां 48 से 54 प्रतिशत की छूट के बाद 39 हजार 772 रुपए में बिक्री हुई है। जिससे 838 हितग्राहियों की कुल 47 हजार 599 रुपए की बचत हुई है।

यह भी पढ़ें   राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसान हो रहे खुशहाल, धान की जगह सूरजमुखी की खेती कर किसान ले रहे लाभ


मेडिकल स्टोर पर पहुंचे एक युवा ने बताया कि स्टोर पर 120 रुपये एमआरपी की दवा 55 रूपए में मिली। मेडिकल स्टोर में लोगो को दवाईयों में एमआरपी पर 54 प्रतिशत तक की सामान्य छूट दी जा रही है। रियायती दर पर दवा मिलने से पैसों की बचत हो रही है। मेडिकल स्टोर में कम दाम में गुणवत्तायुक्त दवाइयां मिलने से लोग बड़ी संख्या में जेनरिक स्टोर पहुचकर योजना का लाभ ले रहे है। मेडिकल दुकानों में सर्दी, ख़ासी, बुखार, ब्लड प्रेशर जैसी आम बीमारियों के साथ-साथ गंभीर बीमारियों की 251 दवाएं, एंटीबायोटिक, सर्जिकल आइटम भी उपलब्ध है।


राज्य शासन द्वारा शुरू की गई जनहितैषी धन्वंतरि जेनरिक मेडिकल योजना के तहत लोगों को रियायती दर पर सस्ती दवाइयों के रूप में अच्छी स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त हो रही है। आमलोगों की सुविधा के लिए जिले में भी मेडिकल स्टोर्स का संचालन किया जा रहा है। जिले में वर्तमान में 04 मेडिकल दुकानें संचालित है जिनमें नगर पालिका निगम चिरमिरी, नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर, नगरपालिका परिषद शिवपुर-चरचा एवं नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ हैं, वहीं 03 दुकानें नगर पंचायत झगराखण्ड, नगर पंचायत नई लेदरी, नगर पंचायत खोंगापानी में प्रस्तावित हैं। संचालित दुकानों में माह दिसम्बर 2021 में 70 हज़ार 393 रुपये की एमआरपी की दवाइयां छूट के बाद 31 हजार 412 रुपये में बिक्री की गई जिसपर धन्वंतरि मेडिकल स्टोर से दवाइयां खरीदने वाले 523 हितग्राहियों की कुल 38 हजार 980 रुपए की बचत हुई है।

यह भी पढ़ें   3 अप्रैल राशिफल: जानिए कैसा होगा आज आपका दिन

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   25 जुलाई राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   रायपुर दक्षिण उपचुनाव: कमीशनिंग में 19 ईवीएम डिफेक्टिव निकलीं, 1504 सही पाई गईं, मशीनों को किया सीलबंद
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   चेतना अभियान के तहत पचपेड़ी में साइबर की पाठशाला का हुआ आयोजन
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending