छत्तीसगढ़
3 अप्रैल राशिफल: जानिए कैसा होगा आज आपका दिन
मेष राशि : आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। बिजनेस के सिलसिले मे आप नये लोगों से मिलेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके सीनियर नेता आपके कार्यों की तारीफ कर सकते हैं। आज संतान पक्ष से खुशी प्राप्त होगी, जिससे आप खुद को गर्व महसूस करेंगे। लवमेट आज अपने पार्टनर को सरप्राइज देंगे।
वृष राशि : आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। बिजनेस में बड़ी डील मिलने के कारण आज आपने घर पर छोटी- सी पार्टी करेंगे। आज कार्यों में परिवारवालों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। सामाजिक कार्यों में आपका मन लगा रहेगा। ऑफिस में आपके काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ करेंगे। आपके जूनियर आपसे काम सीखना पसन्द करेंगे। लवमेट के रिश्तों आज बेहतर होंगे।
मिथुन राशि : आज के दिन आपका सामाजिक कार्यों में रुझान बढ़ेगा। आज आप किसी एन.जी.ओ को सपोर्ट करोगे। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर आयेगा। परिवारवालों के साथ घर पर मूवी देखने का प्लान बनायेंगे। आज आप कोई नया व्यापार शुरू करने पर विचार करेंगे। जिससे आपको भविष्य में फायदा होगा।
कर्क राशि : आज आपके मन में नए–नए विचार आयेंगे। आज आपको पारिवारिक कार्यों को पूरा करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। दोस्तों के साथ बनाया हुआ लॉग ट्रीप का प्लान आज कैन्सिल हो सकता है। संगीत में रुझान रखने वालों को आज किसी फिल्म में गाने का ऑफर आयेगा। दुकानदारों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है।
सिंह राशि : आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपकी अन्दरूनी ताक़त कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में भी मददगार साबित होगी। दाम्पत्य जीवन खुशनुमा बना रहेगा। कला के क्षेत्र में रुझान वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके कला की तारीफ भी होगी।
कन्या राशि : आपकी ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा। बढ़ी हुए ऊर्जा के साथ आप कोई काम करेंगे तो समय रहते पूरा हो जाएगा। आप अपने लिए कपड़ों की खरीदारी करेंगे, जिसमे आपको अच्छा डिस्काउंट भी मिलेगा। जीवनसाथी के जीवन में बदलाव आने से खुशी का माहौल बनेगा। लवमेट्स आज अपने रिश्ते के बारे में घर पर बात करेंगे। आज किसी अन्य पर भरोसा न करें। बिजनेस में साझेदारी सोच-समझ कर ही करें साथ ही नयी योजनाओं को लागू करने से लाभ होगा।
तुला राशि : आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। इस राशि के आर्किटेक्ट के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। किसी कम्पनी से जॉब का ऑफर आयेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, कंपटीटिव एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार मिलेगा। अगर कोई नयी गाड़ी खरीदना चाह रहे हैं तो आज ले लीजिए। आज आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी।
वृश्चिक राशि : आपका रुझान अध्यात्म की तरफ रहेगा। आज आनंद की प्राप्ति के लिए आपको अपने स्वभाव में थोड़ा परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। आज इलेक्ट्रानिक सामान खरीदने मार्केट जायेंगे। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बनायेंगे। आज के दिन कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा।
धनु राशि : आज का दिन बिजनेस के लिए फायदेमंद होगा। आज आपके व्यापार को कोई बड़ी डील होने की सम्भावना है, जो आपके व्यापार को दो गुना फायदा दिलाएगी। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल है। दाम्पत्य रिश्ते आज मधुरता से भरपूर रहेगा। आप दोस्तों के साथ कोई बिजनस शुरू करने का प्लान बनायेंगे, जिसका फायदा भविष्य में होगा।
मकर राशि : आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज कई दिनों से रुके हुए घरेलू कार्य पूरा करने में सफल होंगे। नौकरी में आपके मनपसंद जगह पर ट्रांसफर होगा, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।
कुम्भ राशि : आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा। आज घरेलू चीजों को खरीदने पर आपके अधिक पैसे खर्च हो सकते हैं। आज आपको रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे। राजनीति में आप सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इस राशि के लोगों को आज कानूनी मामलों से बचने की जरूरत है। ऑफिस में सहकर्मियों की मदद से काम जल्द खत्म होगा।
मीन राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम है। आज आपको व्यापार में अचानक धनलाभ के अवसर प्राप्त होंगे। लवमेट आज अपने रूठे हुए साथी को मनाने के लिए एक अच्छी ड्रेस गिफ्ट करेंगे। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। आपके मन मे व्यापार को लेकर नए-नए विचार आयेंगे। आज सभी काम आपके मन के मुताबिक पूरे होंगे।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized2 days ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized6 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized5 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized1 day ago
Bank Open on Sunday: सरकारी बैंक आज खुले रहेंगे, क्या प्राइवेट बैंक भी रहेंगे ओपन? कंफ्यूजन दूर करने के लिए पढ़े ये खबर
-
Uncategorized7 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized15 hours ago
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का किया जिक्र, कहा- आज का भारत आतंक को देता है जमकर जवाब
