छत्तीसगढ़
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल तारबाहर का प्रमुख सचिव आलोक शुक्ला ने किया निरीक्षण, शिक्षकों के चयन की प्रगति की जानकारी ली, अधोसंरचना की प्रशंसा
बिलासपुर 12 जून 2021। स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला ने आज तारबाहर स्थित स्वामी आत्मानंद शेख गफ्फार उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रस्तावित विद्यालयों में शिक्षकों के चयन की प्रगति और कार्ययोजना पर प्राचार्यों व शिक्षकों से चर्चा एवं समीक्षा की।
डॉ. शुक्ला ने तारबाहर शाला में उपलब्ध संसाधनों, प्रयोगशाला, ग्रंथालय, कंप्यूटर कक्ष, क्रीड़ा कक्ष, स्काउट गाइड, इंटरएक्टिव स्मार्ट क्लास आदि का अवलोकन किया। उन्होंने शाला में विकसित किए गए उत्कृष्ट अधोसंरचना की प्रशंसा की। उन्होंने स्टेनलेस स्टील प्रयोगशाला रेक को भी सराहा। शिक्षकों से चर्चा करके उन्होंने ऑनलाइन क्लासेस की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की स्थिति सामान्य होने पर कक्षाओं के नियमित संचालन की संभावना है जिसके लिए वह आवश्यक तैयारी करें।
डॉ शुक्ला ने कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर के प्रयासों से तारबाहर स्कूल में उपलब्ध कराई गई सुविधाओं की प्रशंसा की। उन्होंने विजिटर्स बुक में सकारात्मक टिप्पणी भी अंकित की।
ज्ञात हो कि स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय छत्तीसगढ़ सरकार की प्रमुख योजना है, जिसके अंतर्गत कक्षा पहली से 12 वीं तक सर्वसुविधायुक्त शिक्षा व्यवस्था लागू की गई है। पहले चरण में 52 विद्यालय और दूसरे चरण में 119 विद्यालय स्थापित किए जा रहे हैं और इनमें प्रवेश की प्रक्रिया जारी है।
इस समय ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों के परीक्षण की कार्रवाई जारी है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप जिन बच्चों के माता या पिता अथवा दोनों का कोरोना से आकस्मिक निधन हुआ है उनको महतारी दुलार योजना के अनुसार प्रवेश दिया जाएगा। बालिकाओं को 50 प्रतिशत तथा आर्थिक रूप से कमजोर तबके के लोगों को निर्धारित प्रमाण पत्र के आधार पर 25 प्रवेश दिया जायेगा।
डॉ. शुक्ला द्वारा निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हैरिस एस, संयुक्त संचालक शिक्षा श्री आर एस चौहान, जिला शिक्षा अधिकारी श्री एस के प्रसाद, सहायक संचालक श्री पी दासरथी, बिलासपुर जिले के नोडल अधिकारी श्री संदीप चोपडे व संस्था की प्राचार्य सुश्री उषा चंद्रा उपस्थित थीं।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
बड़ी खबर : तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, GAD ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized4 days ago
फार्मेसी काउंसिल की बैठक रही हंगामेदार: फार्मासिस्ट अभिषेक चंदा का निलंबन बहाल, पक्षपात के आरोपों के बीच रजिस्ट्रार पर बैठक छोड़कर जाने का आरोप
-
Uncategorized7 days ago
बैठकर की जानी चाहिए शिवलिंग की पूजा, तभी मिलता है पूर्ण फल …
-
Uncategorized4 days ago
एचटीएटी परीक्षा चार अक्टूबर को: प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक बनने का मौका, जाने कब करे आवेदन
-
Uncategorized3 days ago
पीएम मोदी का नया वीडियो मैसेज, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर ‘स्वदेशी’ का संदेश दिया
-
Uncategorized2 days ago
बिना सुविधाओं के रचा इतिहास : छोटे से गांव ने देश को दिए 17 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी….
-
Uncategorized12 hours ago
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जेन Z हमारे बच्चे’, गुमराह किए गए
