Connect with us

छत्तीसगढ़

सिरगिट्टी पुलिस द्वारा हत्या करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार

Published

on

Murder accused arrested by Sirgitti police

बिलासपुर| विवरण मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी दशरथ सिंह पिता स्वर्गीय जगदीश सिंह निवासी भवानी नगर सिरगिट्टी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 30 /12/ 2021 को रात्रि के समय प्रार्थी का बेटा बबलू सिंह उर्फ नीलोत्पल सिंह घर आकर प्रार्थी को बताया कि शिव प्रकाश उर्फ दीपू मिश्रा उसके साथ गाली गुफ्तार कर मारपीट किया है मारपीट की घटना के अगले दिन तक आहत की स्थिति सामान्य थी पर एक दिन बाद से उसकी तबियत बिगड़ने लगी।

बेहतर इलाज के लिए प्रार्थी के बेटे बबलू सिंह को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर चिकित्सालय रायपुर में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर चिकित्सालय रायपुर में इलाज दौरान आहत बबलू उर्फ निलोत्पल सिंह की दिनांक 15 /01/ 2022 को मृत्यु होने पर थाना सिरगिट्टी में मर्ग क्रमांक 04/ 2022 धारा 174जा. फौ. दर्ज किया गया मर्ग जांच पर पाया गया कि प्रकरण के आरोपी दीपू मिश्रा द्वारा आहत नीलोत्पल सिंह के सर पर डंडा मारने से आयी चोट लगने से की मृत्यु इलाज दौरान होना पाए जाने से उक्त प्रकरण में धारा 302 भादवी जोड़ी गई मामले की गंभीरता को तत्काल वरिष्ट पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर को अवगत कराया गया तथा आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी सिरगिट्टी द्वारा तत्काल थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपी के मेरठ उत्तरप्रदेश भागने के प्रयास में बस स्टैंड तिफरा से हिरासत में लिया गया। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया जावेगा

यह भी पढ़ें   नक्सल क्षेत्र में लोगों को भरोसा हुआ कि पुलिस उनकी मित्र है : CM भूपेश बघेल

उक्त करवाई में थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह, प्रधान आरक्षक मनोज सिंह राजपूत आरक्षक प्रशांत राठोर , जलेश्वर सिंह राजपूत की अहम भूमिका रही।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में अब तक 907.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बेमेतरा : आनलाईन छात्रवृत्ति हेतु आधार कार्ड की सीडिंग जरुरी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में अब तक 907.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending