Connect with us

छत्तीसगढ़

थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाशों पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार

Published

on

♦️ नशाखोरी कर उपद्रव करने वाले असामाजिक प्रवृत्ति के 08 लोगों को सरकण्डा पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार।

♦️ आरोपियों के विरूद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही।

♦️ सार्वजनिक स्थानों पर उपद्रव करने वालों के विरूद्ध आगे भी की जावेगी कार्यवाही।

नाम आरोपी:-

  1. संकल्प पाण्डेय पिता रामनाथ पाण्डेय उम्र 28 वर्ष निवासी बरछापारा सरकण्डा।
  2. राघव खानविलकर पिता विश्वजीत उम्र 21 वर्ष निवासी बरछापारा सरकण्डा।
  3. आयुश यादव उर्फ पिंटू पिता स्व. चंद्र कुमार यादव उम्र 24 वर्ष निवासी गीतांजली सिटी फेस 2
  4. वैभव पाण्डेय पिता अरविंद पाण्डेय उम्र 19 वर्ष निवासी बरछापारा सरकण्डा।
  5. समृद्ध पाण्डेय पिता स्व. रामनाथ पण्डेय उम्र 34 वर्ष निवासी बरछापारा सरकण्डा।
  6. मुकेश यादव पिता स्व. दिनेश यादव उम्र 20 वर्ष निवासी बंधवापारा सरकण्डा।
  7. समीर सोनवानी पिता लक्ष्मण सोनवानी उम्र 19 वर्ष निवासी इमलीभाठा जोगी आवास।
  8. विरेन्द्र साहू पिता बैजनाथ साहू उम्र 21 वर्ष निवासी दाउबाबा मंदिर के पास धोबीपारा तोरवा थाना तोरवा।
यह भी पढ़ें   नौकरानी से मिली चोरी की मसरूका, सरकंडा पुलिस को मिली सफलता

विवरण:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह(भापुसे) द्वारा क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों और बदमाश व्यक्तियों के विरूद्ध धरपकड़ कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

जिसके पालन में थाना सरकण्डा से टीम तैयार कर क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग एवं भ्रमण की जा रही है। दिनांक 04.11.2024 को पेट्रोलिंग दौरान सूचना मिला कि बरछापारा सरकण्डा में कुछ लड़के आपस में वाद-विवाद कर अशांति फैला रहे हैं, एवं विडियो बनाकर सोसल साईट पर वायरल कर रहे हैं।

उक्त सूचना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिनके द्वारा तत्काल उपद्रवियों को गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया।थाना प्रभारी निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम मौके पर भेजा गया, मौके पर संकल्प पाण्डेय, राघव खानविलकर, आयुश यादव, वैभव पाण्डेय, समृद्ध पाण्डेय को समूह बनाकर क्षेत्र में उपद्रव करते हुये पकड़ा गया इसी प्रकार समीर सोनवानी एवं विरेन्द्र साहू द्वारा मोहल्ले में अश्लील गाली गलौच कर अशांति फैला रहे थे। सभी के विरूद्ध धारा 170/126,135 बीएनएसएस अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 35 नए मरीज, 17 हुए स्वस्थ
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 35 नए मरीज, 17 हुए स्वस्थ
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छेडखानी करने वाले आरोपी पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending