छत्तीसगढ़
जर्जर शासकीय स्कूलों की प्राथमिकता से की जाएगी मरम्मत: बिलासपुर कलेक्टर सौरभ कुमार
बिलासपुर| कलेक्टर सौरभ कुमार ने आज टीएल की बैठक में कहा कि जिले में जर्जर शासकीय स्कूलों की प्राथमिकता से मरम्मत की जाएगी। उन्होंने प्रथम चरण में सभी चार विकासखण्डों से 50-50 स्कूलों के प्रस्ताव इस सप्ताह के अंत तक मंगाये है। गौठानों में पशुओं की देखभाल के लिए 26 संविदा सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी (एवीएफओ) की नियुक्ति प्रकिया शुरू करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने राज्य शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में प्रगति की विस्तार से समीक्षा की।
जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने कहा कि फसलों की सुरक्षा के लिए रोका-छेका अभियान के तहत मवेशियों को सहेजकर गौठानों में रखें। कलेक्टर ने इसके लिए नगरीय क्षेत्रों में मुख्य नगर पालिका अधिकारी और ग्रामीण क्षेत्रों में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया।
उन्होंने 15 अगस्त को हर्षाेल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए विभिन्न विभागों को सौंपे गये दायित्व की संपूर्ण तैयारी सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने बताया कि कोरेाना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस की रात्रि में सभी शासकीय, सार्वजनिक भवनों एवं राष्ट्रीय महत्वों के स्मारकों पर रोशनी करने, शासकीय अधिकारी, कर्मचारियों को उनके निवास स्थान पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने, नक्सली हिंसा में शहीदों के परिजनों को सम्मानपूर्वक जिला स्तरीय समारोह मंे आमंत्रित करने कहा। इसके साथ ही राज्य सरकार के दिशा निर्देशों के अनुरूप आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संपूर्ण गरिमा के साथ सभी शासकीय भवनों, कार्यालयों तथा हर घर तिरंगा फहराने कहा।
कलेक्टर ने समय-सीमा के लंबित प्रकरण, मुख्यमंत्री जनशिकायत एवं कलेक्टर जनचौपाल में प्राप्त जनशिकायतों, समस्याओं के निराकरण की विभागवार समीक्षा की। लंबित प्रकरणों का निराकरण शीघ्र करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने गोधन न्याय योजना की समीक्षा करते हुए गोबर खरीदी की वर्तमान प्रगति को नाकाफी बताया। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि गोधन न्याय योजना के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रतिदिन की जा रही गोबर खरीदी की विस्तार से समीक्षा की। कलेक्टर ने टीकाकरण की धीमी प्रगति पर नाराज़गी जाहिर करते हुए लक्ष्यनुरूप टीकाकरण बढ़ाने निर्देशित किया। फिलहाल प्रतिदिन लगभग 4 हजार टीके लग रहे हैं। कलेक्टर ने लोगों को मोबिलाइज कर टीकाकरण केन्द्रों पर लाने को कहा है। उन्होंने स्कूल और हाटबाजार में प्राथमिकता से टीका लगाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सभी पात्र लोगों को टीके लगाना हमारा लक्ष्य है। बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती जयश्री जैन, नगर निगम आयुक्त श्री अजय त्रिपाठी, सभी एसडीएम सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized6 days ago
बड़ी खबर : तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, GAD ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized6 days ago
फार्मेसी काउंसिल की बैठक रही हंगामेदार: फार्मासिस्ट अभिषेक चंदा का निलंबन बहाल, पक्षपात के आरोपों के बीच रजिस्ट्रार पर बैठक छोड़कर जाने का आरोप
-
Uncategorized6 days ago
एचटीएटी परीक्षा चार अक्टूबर को: प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक बनने का मौका, जाने कब करे आवेदन
-
Uncategorized2 days ago
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जेन Z हमारे बच्चे’, गुमराह किए गए
-
Uncategorized4 days ago
बिना सुविधाओं के रचा इतिहास : छोटे से गांव ने देश को दिए 17 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी….
-
Uncategorized5 days ago
पीएम मोदी का नया वीडियो मैसेज, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर ‘स्वदेशी’ का संदेश दिया
-
Uncategorized3 hours ago
हरेली तिहार : माटी पूजन, कृषि औजारों की पूजा और गेड़ी की परंपरा का पर्व
-
Uncategorized1 day ago
राजधानी में निकली तिरंगा यात्रा, CM साय ने भरी हुंकार, कहा- आसानी से नहीं मिली आजादी, वीरों ने दिया बलिदान…
