Connect with us

छत्तीसगढ़

राजिम में तालाब का नामकरण: विधायक रोहित साहू बोले- भक्तिन माता सरोवर के नाम से पहचाना जाएगा, राजिम का होगा चहुंमुखी विकास

Published

on

Bhaktin Mata Sarovar


छत्तीसगढ़ के राजिम, वार्ड क्रमांक 15 में नव सौंदर्यीकृत तालाब का नामकरण राजिम भक्तिन माता सरोवर के नाम से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रोहित साहू ने इस तालाब का नामकरण करते हुए नगरवासियों को बधाई दी। इस आयोजन की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा-जितेंद्र सोनकर ने की।

इस अवसर पर विधायक रोहित साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम अरुण साव के आशीर्वाद से राजिम का चहुंमुखी विकास किया जाएगा और सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। श्री साहू ने कहा कि भक्ति की शक्ति से भगवान विष्णु को प्रसन्न करने वाली राजिम भक्तिन माता के नाम पर इस तालाब का नाम रखा गया है, जिससे नगरवासियों को गौरव का अनुभव होगा।

यह भी पढ़ें   आबकारी विभाग में बड़े पैमाने पर ताबदले, सूची में उपायुक्त, जिला आबकारी अधिकारी स्तर के अफसरों का नाम शामिल

वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा सोनकर के प्रतिनिधि जितेंद्र सोनकर ने बताया कि पिछले 5 वर्षों में नगर के सभी 15 वार्डों में व्यापक विकास कार्य किए गए हैं। विधायक रोहित साहू के सहयोग से वर्षों से लंबित जनमांगों को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।

साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू ने सामाजिक समरसता पर जोर देते हुए कहा कि नगर के तालाब, चौक-चौराहे और सार्वजनिक स्थलों का नामकरण समाज के महान विभूतियों के नाम से किया जाना चाहिए, जिससे सभी समाज का सम्मान हो सके।

कार्यक्रम का संचालन वेदराम साहू ने किया, और इस अवसर पर नपा उपाध्यक्ष रेखा-कुलेश्वर साहू, पार्षद महेश यादव, राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। बड़ी संख्या में वार्डवासी भी इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बने।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   फिर आ रहा है चुनावी मौसम, फिर आने वाली हैं मुफ़्त की रेवड़ियां
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: महिला थाना द्वारा दहेज प्रताड़ना के आरोपीयों को किया गया गिरफ़्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   आप भी जा रहें हैं पीएम मोदी को देखने... तो जानिए कहां खड़ी करनी पड़ेगी गाड़ी
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending