Connect with us

छत्तीसगढ़

चकरभाठा पुलिस की बड़ी कार्यवाही : लूट और मारपीट करने वाले 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, लूटे गए 5000 रुपए और मोबाइल किया बरामद

Published

on

कवर्धा के चकरभाठा थाना क्षेत्र में लूट और मारपीट करने वाले चार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से पीड़ित के लूटे गए ₹5000 और एक मोबाइल भी बरामद किया है।

आरोपियों के नाम:

कमोद यादव (पिता – रामफल यादव), उम्र – 33 वर्ष, निवासी – ग्राम सेंवार, थाना चकरभाठा, जिला बिलासपुर, छत्तीसगढ़
हिमेश उर्फ लाला वर्मा (पिता – जीवराखन वर्मा), उम्र – 19 वर्ष, निवासी – ग्राम सेंवार, थाना चकरभाठा, जिला बिलासपुर, छत्तीसगढ़
आयुष उर्फ गुपेश, उम्र – 20 वर्ष, निवासी – ग्राम सेंवार, थाना चकरभाठा, जिला बिलासपुर, छत्तीसगढ़
बडू उर्फ सुरेन्द्र रजक (पिता – राजकुमार रजक), उम्र – 23 वर्ष, निवासी – ग्राम सेंवार, थाना चकरभाठा, जिला बिलासपुर, छत्तीसगढ़
घटना का विवरण:

यह भी पढ़ें   Road Accident: जांजगीर-चांपा, NH-49 पर हादसों का सिलसिला 1 की मौत, बेटी घायल, मां की हालत गंभीर

पीड़ित मंतराम निषाद ने थाने में दर्ज करवाई अपनी रिपोर्ट में बताया कि दिनांक 10 नवंबर 2024 को वह अपने भाई फणीश्वर निषाद के साथ अपनी बहन के घर गुड़ाघाट, दगौरी से वापस लौट रहे थे। सेवार तालाब के पास रात करीब 10:30 बजे अचानक उनकी मोटरसाइकिल बंद हो गई, तभी आरोपी कमोद यादव ने उनका पीछा करते हुए एक्टिवा रोक ली। जब पीड़ित के भाई ने पीछा करने का कारण पूछा, तो कमोद यादव ने विवाद शुरू कर दिया और मोटरसाइकिल की चाबी निकाल ली। इसके बाद उसने अपने साथियों को बुलाकर मंतराम और उनके भाई से मारपीट की। मारपीट के दौरान कमोद ने फणीश्वर की जेब से ₹5000 और मोबाइल छीन लिया और इसे अपने साथी सुरेन्द्र रजक को दे दिया।

यह भी पढ़ें   कमिश्नर महादेव कावरे के निरीक्षण में अनुपस्थित शिक्षिका को नोटिस जारी, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार के निर्देश

घटना के बाद जब पीड़ित दोनों भाई कमोद के घर जाकर अपने पैसे और मोबाइल की मांग करने पहुंचे, तो कमोद ने मोबाइल लौटाने से मना कर दिया और मोबाइल को पटक कर तोड़ दिया।

पुलिस कार्रवाई:

प्रार्थी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आरोपियों को जल्द ही हिरासत में ले लिया। आरोपियों से लूटे गए पैसे और मोबाइल को भी बरामद कर लिया गया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी रविंद्र अनंत, सहायक उप निरीक्षक राधेलाल ध्रुव, जीवन जायसवाल, प्रधान आरक्षक अमर चंद्रा और आरक्षक प्रेम उपाध्याय व योगेंद्र खूंटे का योगदान सराहनीय रहा।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   पुलिस महानिरीक्षक बद्री नारायण मीणा द्वारा वर्ष 2022 के अपराधों की समीक्षा हेतु जिलों के पुलिस अधीक्षकों की ली गई वर्चुअल बैठक
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   मोमोस और पिज्जा से ज्यादा स्वादिष्ट और सेहदमंद है लधु धान्य रागी, कोदो-कुटकी और चावल का बोरे बासी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   प्रधानमंत्री के छत्तीसगढ़ प्रवास के संबंध में मुख्य सचिव ने अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक ली
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending