छत्तीसगढ़
बिलासपुर : परिसमापन कार्य हेतु सूचना जारी

राज्य सहकारी सोसायटी अधिनियम 1960 एवं नियम 1962 के उपनियम 57 के तहत परिसमापन की कार्य हेतु सर्वसाधारण के लिए सूचना प्रकाशित की जाती है। सहकारी समिति संस्थाओं के दावेदार, लेनदार अपने दावे लिखित में प्रमाण पत्र सहित ़60 दिवस के भीतर कार्यालयीन समय में प्रस्तुत करें। इस अवधि के पश्चात प्राप्त होने वाले दावे मान्य नहीं होंगे तथा उपलब्ध अभिलेख एवं जानकारी के आधार पर परिसमापन की अंतिम कार्यवाही की जायेगी। यह भी यह भी सूचित किया जाता है कि किसी व्यक्ति के पास निम्न संस्थाओं का रिकार्ड, सम्पत्ति आदि हो तो तत्काल परिसमापक को सौंप देवें अन्यथा दण्डात्मक कार्यवाही के भागीदार होंगे।
परिसमापनाधीन समिति में सर्वोदय गृह निर्माण सह. समिति परिसमापक का नाम बी.आर. यादव व.स.नि., जय अम्बे महिला बहु. सहकारी समिति सिरगिटटी परिसमापक का नाम सी.पी. बाजपेई व.स.नि., जय बुढ़ादेव पशुपालन समिति, बिजराकापा, दुग्ध उत्पादक सह. समिति गिरधौना, परिसमापक का नाम जी.पी.बिन्द तखतपुर, महिला बहुउद्देशीय, सह. समिति सारबहार, परिसमापक का नाम दीपक कंबर पेण्ड्रा, ईंधन पूर्ति श्रमिक सह समिति तारबहार, सह.वि.अधि. बिल्हा, जय अम्बे महामाया अ.जा.सह.समिति केकराड़, सर्वोत्तम महिला बहु. सह. समिति लोफन्दी, कोयला कर्मचारी गृह निर्माण एवं कल्याण सह. समिति सीपत रोड, बिलासपुर परिसमापक का नाम आर.एन. तिवारी सह.निरि., सर्वोत्तम प्राथ. सहकारी समिति कृष्णा नगर बिलासपुर परिसमापक का नाम बी.आर.यादव व.स.नि., अम्बेडकर साख सह.समिति रतनपुर परिसमापक का नाम एस.आर. भगत कोटा, सर्वमंगला किसान लोखंडी, रामकृष्ण प्राथ. सह. समिति उपभेक्ता भंडार सरकंडा परिसमापक का नाम श्रीमती मीनू अग्रवाल सह.नि., अराधना महिला बहु.सह. समिति लोफन्दी, सफाई कामगार शंकर नगर बिलासपुर, परिसमापक का नाम नीतिन घोरे सह.वि.अधि. बिल्हा, मां जगदम्बा साख सह. समिति रतनपुर परिसमापक का नाम एस.आर. भगत कोटा, कृषि एवं पशुपालन बहुउद्देशीय सह. समिति बिलासपुर जय भवानी सह. समिति उपभोक्ता भंडार राम दास नगर बिलासपुर, प्रेरणा महिला बह. सह. समिति तालापारा बिलासपुर, दूरसंचार साख सह. समितियां बिलासपुर, मां आदिशक्ति साख सह. समिति अरविंद नगर बिलासपुर, महिला सह. समिति मुद्रणालय राजकिशोर नगर बिलासपुर, गुरू प्राथ. उप सह. समिति भंडार राजेन्द्र नगर बिलासपुर, ज्योति प्राथ. उप सह. समिति भंडार कुदुदण्ड बिलासपुर, जय हुनमान प्राथ. सह. समिति लोको कालोनी बिलासपुर गायत्री प्राथ. उप सह. समिति भंडार गोलबाजार बिलासपुर, आदर्श प्राथ. उप सह. समिति भंडार इमलीपारा बिलासपुर परिसमापक का नाम नीतिन घोरे सह.वि.अधि. बिल्हा, स्वस्ति बीज उत्पादक सह. समिति रिस्दा, शिवनाथ नदी मछुआ सह. समिति जोंधरा, सखी दुग्ध सह. समिति पाली, सखी दुग्ध सह. समिति कोहरौदा, सखी दुग्ध सह. समिति हिर्री, जागृति ईंट भट्टा सह. समिति बनियाडीह, परिसमापक का नाम श्री एच.एम.पुरैना सह.वि.अधि. मस्तूरी, जय महामाया बहु. सह. समिति खैरा श्वेता दुबे सह. निरी, अन्नपूर्णा साख कोटा, सत्य ज्योति महिला सह. समिति अमेरी, महामाया गिट्टी खदान सह. समिति कोटा, जय माता मछुआ सह. समिति चिचिरदा, आदिवासी मछुवा सह. समिति रानीबछाली, मां बिलासा मछुआ सह. समिति मोहरा, प्राथ. उप सह. समिति भंडार रतनपुर, ग्रामोद्योग सह. समिति गोलबजार बिलासपुर परिसमापक का नाम एन.आर.भगत सह.निरी., कामगार कारीगर सह. समिति लिंक रोड, बिलासपुर परिसमापक का नाम मनीष वर्मा सह.निरी., अम्बेडकर प्राथ.उप.सह. समिति भंडार अम्बेडकर बिलासपुर, आदर्श प्राथ. उप सह. समिति भंडार लाला लाजपतराय नगर बिलासपुर, शिवाजी प्राथ. उप सह. समिति भंडार तेलीपारा, संत महिला प्राथ. उप सह. समिति भंडार संतरविदास बिलासपुर परिसमापक का नाम गोधली वर्मा सह.निरी समिति का नाम शामिल है।
छत्तीसगढ़
Dhamtari Suicide News: धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है।

Dhamtari Suicide News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है। युवती की शादी महज 13 दिन पहले ही हुई थी। नूतन मूल रूप से फिंगेश्वर क्षेत्र के खैरझिटी गांव की रहने वाली थी और शादी के बाद अपने ससुराल छोटी करेली में रह रही थी।
क्या है पूरा मामला?
बताया जा रहा है कि घटना से ठीक पहले पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था (Dhamtari Suicide News) और इसी के बाद नूतन ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
पुलिस कर रही मामले की जांच
फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। खास तौर पर यह जानने की (Dhamtari Suicide News) कोशिश की जा रही है कि पति-पत्नी के बीच आखिर विवाद किस बात को लेकर हुआ था, लेकिन सवाल ये है कि, शादी के महज 13 दिन बाद ही ऐसा क्या हुआ? जिसने एक नई जिंदगी को खत्म कर दिया। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।
news
बिलासपुर को मिली नई सौगात

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।
यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।
कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।
ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”
news
अग्रसेन धाम में गूँज रही श्रीमद्भागवत कथा, आस्था का उमड़ा सैलाब

रायपुर। अग्रसेन धाम, छोकरा नाला में गोयल परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में भक्ति और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है।
श्रीधाम वृंदावन वाले सुप्रसिद्ध कथावाचक परम पूज्य श्री आनंद कृष्ण ठाकुर जी महाराज अपने मधुर श्रीमुख से कथा वाचन कर रहे हैं। उनके मुखारविंद से झर रही श्रीकृष्ण कथा श्रद्धालुओं के हृदयों को भक्ति रस में सराबोर कर रही है।
हर दिन दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक चल रही कथा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। केवल रायपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के गाँवों और कस्बों से भी बड़ी संख्या में भक्तजन आकर कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं।
पूरे परिसर में निरंतर हरिनाम संकीर्तन, भजनों और आध्यात्मिक ऊर्जा की गूँज से वातावरण अलौकिक हो गया है।
देश5 years agoTMC की जीत के बाद बंगाल में भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक बलात्कार और हत्याओं से कांप उठा देश, देखें Video
क्राइम5 years agoRaipur Sex Racket: राजधानी रायपुर में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, कमरे के अंदर जाते ही पुलिसवालों के उड़े होश
क्राइम5 years agoपति ने बनाया पत्नी का Sex Video और जीजा को भेजा, हवसी जीजा ने भी किया कई बार बलात्कार, जीजा छत्तीसगढ़ में VIP बटालियन में है PSO!
क्राइम5 years agoकिराएदार के साथ पत्नी मना रही थी रंगरेलियां, पति ने पत्नी और उसके आशिक को दी दर्दनाक मौत
छत्तीसगढ़5 years agoChhattisgarh: चाइल्ड पोर्नोग्राफी केस में 2 गिरफ्तार, Porn Video डाउनलोड कर करते थे शेयर
क्राइम5 years agoजिस्म की हवस में पागल हुई Chhattisgarh की महिला! प्रेमी संग मिलकर पति की दर्दनाक हत्या
मनोरंजन5 years agoRadhe Full Movie Leaked For Free Download| सलमान खान की Radhe Movie हुई लीक
छत्तीसगढ़5 years agoसहायक ग्रेड 3 सहित इन पदों पर निकली भर्ती, 75000 रुपए मिलेगी सैलरी, 12वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन






























