Connect with us

छत्तीसगढ़

रायपुर : होम आइसोलेशन के लिए कोरोना कंट्रोल रूम के माध्यम से ली जा सकती है जानकारी

Published

on

होम आइसोलेशन में रहने को इच्छुक मरीज अपना पंजीयन बेबसाइट http://cghomeisolation.com में कर सकते हैं। होम आइसोलेशन में रहने वाले कोरोना संक्रमित मरीजों को घर पहुँच दवाई  भी उपलब्ध करायी जाती है । होम मॉनिटरिंग के दौरान मरीजों के निरंतर चिकित्सकीय देखभाल के लिए उन्हें नियमित रूप से चिकित्सकों की सलाह भी दी जाती है। होम आइसोलेशन आवेदन करने वाले मरीजों को ही इलाज के उपरांत ठीक होने पर होम आइसोलेशन  कंपलीशन सर्टिफिकेट मिलता है और होम आइसोलेशन का आवेदन नहीं करने पर उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाती है।होम आइसोलेशन में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को उपरोक्त लिंक भरना अनिवार्य है ताकि उस तक दवाई पहुचाई जा सके एवं लिंक भरने पर प्रत्येक व्यक्ति के मोबाइल पर ही एक डॉक्टर का नम्बर आ जाता है जो 7 दिन तक उनकी पूरी देखभाल करते हैं।

उल्लेखनीय है कि कोरोना प्रभावित हर मरीज को एवम आम नागरिक को corona संबधी तत्काल सहायता सुलभ कराने रायपुर जिला प्रशासन द्वारा 24 घंटे कंट्रोल रूम का संचालन किया जा रहा है। जिला कोविड कंट्रोल रूम के दूरभाष-  07712445785, 7880100331, 7880100332 में हर तरह सामान्य जानकारी नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही है। जिसमें सैंपलिंग वैक्सीनेशन एवम अन्य सभी साधारण जानकारियां प्रदान की जाती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में आज भी आंधी-तूफान के साथ बारिश के आसार

होम मॉनिटरिंग में रह रहे मरीजों की 24 घंटे सहायता के लिए होम आइसोलेशन (मॉनिटरिंग)कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर  7566100283, 7566100284, 7566100285, 7880100313, 7880100314, 7880100315 नंबर के जरिए सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इन दूरभाष नंबरों पर संपर्क कर मरीज और उनके परिजन होम मॉनिटरिंग संबधी हर तरह से सहायता प्राप्त कर सकते हैं।इन नंबरों पर चिकित्सकों द्वारा 24*7 कॉल उठाया जाता है एवम हर प्रकार की सहायता की जाती है

         कंट्रोल रूम से संपर्क कर ऐसे मरीज जो किसी कारणवश अपने निजी डॉक्टर से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं या जिन्हें डॉक्टरी परामर्श की आवश्यकता है, वे भी यहां निम्न नंबरों पर 7566100283, 7566100284, 7566100285, 7880100313, 7880100314, 7880100315 नियुक्त ड्यूटी डॉक्टर संपर्क कर आवश्यक परामर्श 24*7 प्राप्त कर सकते हैं। मरीज को होम आइसोलेशन से अस्पताल भेजने की आवश्यकता होने पर एंबुलेंस की व्यवस्था, संबंधित अस्पताल में भर्ती हेतु समन्वय का काम भी यह कंट्रोल रूम करता है। होम आईसोलेशन के दौरान मरीज को दवा की उपलब्धता, कोरोना जांच संबंधी जानकारी देने का महत्वपूर्ण कार्य भी इसके माध्यम से किया जाता है। यह कंट्रोल रूम बीमारी के दौरान मरीजों को खानपान एवं परहेज के संबंध में अवगत कराने के साथ-साथ कोरोना प्रोटोकॉल नियम के पालन के लिए भी प्रेरित करता है।

यह भी पढ़ें   अबूझमाड़ में असल ऑपरेशन हुआ शुरू... 35 साल बाद ऑपरेशन थियेटर शुरु हुआ तो पहले दिन हुये 30 ऑपरेशन

इसी तरह शासकीय और निजी अस्पतालों में बिस्तर की स्थिति के लिए www.govthealth.cg.gov.in  पर जानकारी ली जा सकती है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में आज भी आंधी-तूफान के साथ बारिश के आसार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   IAS विश्नोई की मुश्किलें बढ़ीं, भेजे गए 14 दिन के न्यायिक रिमांड पर
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   नक्सल प्रभावित बस्तर और आदिवासी बहुल सरगुजा के 221 सड़कों का हुआ संधारण एवं नवीनीकरण
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending