Connect with us

छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने शहर में चल रहे विकास कार्यो का किया सघन निरीक्षण

Published

on



बिलासपुर । कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने आज शहर में चल रहे कार्याे का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने नेशनल हाईवेे क्रं 49 गुरूनानक चौक से जगमल चौक तक फोरलेन सड़क चौड़ीकरण एवं डामरीकरण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने कार्य की धीमी गति पर गहरी नाराजगी जतायी। मौके पर नगर निगम और लोक निर्माण विभाग के बीच समन्वय को लेकर आ रही दिक्कतों का निराकरण किया गया। कलेक्टर ने कार्य को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के सख्त निर्देश मौके पर उपस्थित अधिकारियों को दिए। उन्होंने अरपा नदी में बनाए जा रहे पचरीघाट एवं शिवघाट बैराज निर्माण कार्य का भी जायजा लिया।


कलेक्टर ने पीडब्लूडी द्वारा नेशनल हाईवे क्रमांक 49 में गुरूनानक चौक से जगमल चौक तक 5 करोड़ 25 लाख 66 हजार की लागत से 1 कि.मी. लंबाई में फोरलेन चौड़ीकरण एवं डामरीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस कार्य में पेयजल आपूर्ति के लिए बनाई गई पाईपलाइन बीच में आने से कार्य प्रभावित हो रहा था। कलेक्टर ने कार्य की धीमी गति पर गहरी नाराजगी जताई। मौके पर उपस्थित नगर निगम एवं पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों एवं तकनीकी कर्मचारियों द्वारा कार्य में आने वाली बाधाओं की जानकारी कलेक्टर को दी गई। मौके पर ही दोनों विभाग के बीच समन्वय को लेकर आ रही दिक्कतों का निराकरण किया गया। कलेक्टर ने इस कार्य को पूरी गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करने के सख्त निर्देश अधिकारियों को दिए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : बिहान योजना से जुड़कर दीदियों के सपनों को मिले पंख


इसके पश्चात् कलेक्टर ने पचरीघाट एवं शिवघाट बैराज का सघन निरीक्षण किया। ज्ञात हो कि कलेक्टर दोनों बैराज का लगातार निरीक्षण कर रहे है एवं उनके द्वारा निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी सतत् ली जा रही है। मौके पर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने कलेक्टर को बताया कि बैराज निर्माण का कार्य तीव्र गति से चल रहा है। 100 करोड़ की लागत से यह दोनांे बैराज तैयार किया जा रहा है। कलेक्टर ने हर हाल में जून 2022 तक बैराज का काम पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने कार्य स्थल का बारीकी से गहन निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गति पर संतोष जताया। ड्रैनेज पाईपलाइन के संबंध में आ रही दिक्कतों का मौके पर ही निराकरण किया गया। कलेक्टर ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से कहा कि कार्य की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2019 एवं 2020 पदक प्राप्त कर चुके खिलाड़ियों को नगद राशि देकर किया जाएगा सम्मानित
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG कोरोना अपडेट: छत्तीसगढ़ में तेजी से घट रहा संक्रमण दर, आज मिले 300 से भी कम पॉजिटिव मरीज... 710 मरीज हुए स्वस्थ
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन के लिए अधिकारियों को सौंपे दायित्व
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending