Connect with us

छत्तीसगढ़

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने लोगों से की कोविड टीका लगवाने की अपील

Published

on



बिलासपुर . कोविड महामारी से बचाव एवं रोकथाम हेतु कोविड टीकाकरण एकमात्र उपाय है। जिस हेतु शासन से प्राप्त निर्देशानुसार 15 से 17 वर्ष के आयु वर्ग, 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लोगों को कोविड टीका एवं पात्र व्यक्तियों को प्रीकॉशनरी डोज लगाना अनिवार्य है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.प्रमोद महाजन ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि लोग अपने नजदीकी कोविड टीकाकरण केंद्रों में जाकर टीकाकरण कराएं एवं अपने संबंधित लोगों को इसके प्रति जागरूक करें।
जिले में जिला अस्पताल, सिम्स, पीएचसी सिरगिट्टी, पीएचसी देवरीखुर्द, पीएचसी लिंगियाडीह, यूपीएचसी गांधी चैक, यूपीएचसी हेमूनगर, यूपीएचसी राजकिशोर नगर, सेंट्रल रेलवे हाॅस्पिटल, एसईसीएल हाॅस्पिटल इंदिरा विहार, संजय तरण पुष्कर, शासकीय कन्या शाला नूतन चैक, मंगला वार्ड कार्यालय, किम्स हाॅस्पिटल, आरोग्य हाॅस्पिटल, संकल्प आई हाॅस्पिटल, गुरूकृपा मेडिकल केयर नर्सिंग होम, केयर एंड क्योर हाॅस्पिटल, पुलिस हाॅस्पिटल, एसईसीआर मजदूर कांग्रेस भवन तितली चैक रेलवे एरिया, काॅम्पोजिट बिल्डिंग, खैसा पब्लिक स्कूल, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल देवरीखुर्द, वार्ड क्र. 2 अब्दुल कलाम नगर, वार्ड क्र. 6 यदुनंदन नगर वार्ड क्र. 7 कालिका नगर, वार्ड क्र. 8 चित्रकांत नगर, वार्ड क्र. 23 मदर टेरेसा नगर, वार्ड क्र. 26 शहीद असफाक उल्ला नगर, वार्ड क्र. 30 पं. मुन्नूलाल शुक्ल नगर, वार्ड क्र.34 संत रविदास नगर, वार्ड क्र.40 महाराणा प्रताप नगर, वार्ड क्र.42 शहीद चन्द्रशेखर आजाद नगर, वार्ड क्र.48 बिसाहू दास महंत नगर, वार्ड क्र.58 रानी दुर्गावती नगर, वार्ड क्र.60 कपिल नगर एवं वार्ड क्र. 68 रामकृष्ण परमहंस नगर में कोविड टीकाकरण केंद्र संचालित किये जा रहे है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ के प्रशांत साय पैकरा का IPL में चयन, लगा बधाई देने वालों का तांता, नागलोक में खुशी की लहर
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: अभाविप महनगर नवीन कार्यकारिणी का गठन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Lava Agni 2 Second Sale: दूसरी सेल में टूट सकते हैं सभी रिकॉर्ड्स, मेड इन इंडिया स्मार्टफोन पहली सेल में हुआ था आउट ऑफ स्टॉक
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   उत्तर बस्तर कांकेर : नरसिंगपुर गौठान में बांस हस्त शिल्प निर्माण में रीपा बन रही आजीविका केंद्र
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending