छत्तीसगढ़
विश्व ब्राह्मण दिवस पर आज अखंड ब्राह्मण समाज ने धर्म-संस्कृति से सम्बंधित की सार्थक चर्चा, 50 सदस्यों ने लिया भाग
बिलासपुर| अखंड ब्राह्मण समाज ने आज विश्व ब्राह्मण दिवस पर प्रातीय अखंड ब्राह्मण समाज बिलासपुर इकाई के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष योगेश तिवारी के नेतृत्व पर प्रदेश स्तरीय गूगल मीट की गई, जिसमें सभी पदाधिकारी और सदस्य लगभग 50 सदस्यों ने भाग लिया और धर्म संस्कृति से संबंधित सार्थक चर्चा किया गया|
ब्राह्मण समाज में किए गए कार्यो से प्रदेश अध्यक्ष योगेश तिवारी जी ने सबको अवगत कराया और आगामी कार्यक्रम करने की योजना की रूपरेखा तैयार की प्रदेश प्रमुख युवा प्रकोष्ठ मोहित मिश्रा और प्रदेश सचिव युवा प्रकोष्ठ आदित्य मिश्रा जी के द्वारा युवा प्रकोष्ठ के विस्तार हेतु सार्थक प्रस्ताव रखा गया विप्र खेल महोत्सव करने हेतु सार्थक चर्चा किये|
प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा तिवारी ने विप्र खेल महोत्सव के द्वारा हर विप्र घरो से जुड़ने की बात रखी जिसमें हर घर तक पहुचा जाए करोना काल में किए गए सहयोग की जानकारी दिए प्रदेश सचिव आदित्य मिश्रा ने और आगामी हम कैसे विप्रजनो को लाभ पहुचा सकते है इस पर आपस में विचार विमर्श किए| बैठक में प्रदेश संयोजक संजय शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष योगेश तिवारी, मोहित मिश्रा, आदित्य मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रलेखा तिवारी, राजकुमारी तिवारी, अकित दुबे, अकित मिश्रा, संजय तिवारी, शुभम शुक्ला, प्रीति दुबे, अनमोल तिवारी, ओम तिवारी, दिव्या शर्मा, आकांक्षा त्रिपाठी, आकांक्षा दुबे, अमन दुबे, स्वर्णा गौरहा, प्रीति गौरहा, एकता, शिवम्, अकित गौरहा आदि शामिल हुए|
बिलासपुर जिला संगठन मंत्री अनमोल तिवारी ने संगठन के विस्तार की जानकारी दी| प्रीति दुबे बिलासपुर जिला सह संयोजक ने बताया की बिलासपुर मे हर वार्ड से ब्राह्मण युवाओं को वार्ड प्रमुख बनाया जाएगा ताकि वार्ड की समस्या हम पहुँचा सकें| प्रदेश अध्यक्ष योगेश तिवारी ने हर जिला के अध्यक्षो से चर्चा की और जिला मे विस्तार किए जाने पर बात किए| हर विप्र गणों को लाभ पहुंचे ए हमारे संगठन का प्रयास होना चाहिए|
प्रदेश विस्तार मंत्री राजकुमारी तिवारी जी ने कहा प्रत्येक विप्र घरों में ब्राह्मण संस्कार जैसे पूजा पाठ संध्या वंदन आदि पर सिरीयसली ध्यान देना है और यह अनिवार्य रूप से चालू करना है| प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा तिवारी जुी ने मंदिर में पूजा पाठ शुरू करवाने हेतु सरकार से निवेदन पर बात उठाई और जिला अध्यक्ष अकित दुबे ने इस पर सार्थक पहल करने का आश्वासन दिया|हर मोहल्ले के मंदिर मे शाम को सभी विप्र गण जाए और संध्या आरती मे शामिल हो ऐसा सबसे निवेदन भी किया गया |मीडिया प्रभारी कान्हा ने जानकारी दी|
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized7 days ago
New Rule : शराब प्रेमियों को झटका! सरकार ने बदल दिया नियम, इस तारीख से होगा लागू
-
Uncategorized6 days ago
अमित शाह का UCC पर बड़ा ऐलान: 21 राज्यों में लागू होगा समान नागरिक संहिता, 2029 लोकसभा चुनाव से पहले होगा लागू
-
Uncategorized5 days ago
EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पीएफ पर बेसिक सैलरी लिमिट ₹15000 से बढ़ाकर 25 हजार की, 51 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
-
Uncategorized3 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
-
Uncategorized16 hours ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
