Connect with us

छत्तीसगढ़

गाली-गलौच और मारपीट करने वाले आरोपी गिरफ्तार, बिल्हा थाना प्रभारी देवेश राठौर ने लिया तत्काल एक्शन…

Published

on

बिलासपुर। दिनांक 02.08.2022 की रात्रि 22ः15 बजे प्रार्थी कोमल शास्त्री पिता मोहन शास्त्री जाति सतनामी निवासी ग्राम खुडियाडीह थाना बिल्हा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि रात्रि करीब 08ः00 बजे प्रार्थी के रिस्तेदार सोनू शास्त्री, धर्मेन्द्र शास्त्री एवं परिवार के अन्य लोग अपने घर के सामने एवं घर में थे। उसी समय गांव के ही देवचंद यादव उर्फ भोली, रामप्रकाश यादव उर्फ गोद्दा, समीत यादव उर्फ गोफे, खिलावन यादव, रामनरेश यादव उर्फ मंगलू, गेंदराम यादव, हरीचंद यादव उर्फ तोतवा, रंगा यादव, राकेश यादव और अन्य लोग एक राय होकर टांगी, राड, डंडा पकडे आये और शराब की पैसा वापसी की बात पर प्रार्थी एवं परिवार के लोगो को गाली गलौच कर मारपीट किये।

जिस पर थाना बिल्हा में अप क्रमांक 197/2022 धारा 147, 323, 294, 506, भादवि कायम कर विवेचना की जा रही थी दौरान विवेचना प्रकरण में धारा 148, 149, 324, 325, 458 भादवि व 3(2)ट(क) अनु. जाति/अनु. जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम जोडी गई ।

मामले की गंभीरता को देखते हुये दिनांक 02.02.2023 को आरोपीगण 1.देवचंद उर्फ भोली पिता घनाराम यादव उम्र 52 वर्ष  02.रामप्रकाश उर्फ गोद्दा पिता घनाराम यादव उम्र 45 वर्ष 03. समीत यादव उर्फ गोफे पिता राम प्रकाश यादव उम्र 25 वर्ष 04.रंगा यादव पिता देवचंद यादव उम्र 24 वर्ष 05. राकेश यादव पिता देवचंद यादव उम्र 20 वर्ष 06.हरशिचंद यादव उर्फ तोतवा उम्र 48 साल सभी साकिनान खुडियाडीह थाना बिल्हा जिला बिलासपुर (छ0ग0) को गिरफ्तार किया गया।
यह भी पढ़ें   चोरी के संदेह में बंधक बनाकर मारपीट करने वाले आरोपियों पर हिर्री पुलिस की कार्यवाही, 3 आरोपी को गिरप्तार कर भेजा गया जेल
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   सरकण्डा के मोपका क्षेत्र में देह व्यापार की सूचना पर की गई कार्यवाही
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   सरकण्डा के मोपका क्षेत्र में देह व्यापार की सूचना पर की गई कार्यवाही
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में सबसे पहले यहीं माता सीता ने मवई नदी में पखारे थे पांव
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending