Connect with us

छत्तीसगढ़

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे: भारत स्काउट एवं गाइड, बिलासपुर के वीर आज़ाद ग्रुप ने जोश और उमंग के साथ मनाया अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस

Published

on

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में “दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, जिला मुख्यालय बिलासपुर के वीर आजाद ग्रुप” द्वारा युवा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें द.पू.म. रेलवे, भारत स्काउट एवं गाइड, बिलासपुर के जिला मुख्यालय से रेलवे स्टेशन तक एक रैली निकाली गई। रैली में स्काउट गाइड के सदस्यों ने विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर आधारित नारों के साथ सहभागिता की। रैली का उद्देश्य युवाओं में जागरूकता फैलाना और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित करना था।


साथ ही रेलवे स्टेशन के विभिन्न स्थानों पर यात्रियों के समक्ष युवा जागरुकता पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। इस नाटक के माध्यम से युवाओं को सामाजिक मुद्दों पर जागरूक करने के साथ-साथ उनके योगदान की महत्ता को रेखांकित किया गया। नाटक में पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, और युवा सशक्तिकरण जैसे विषयों पर ध्यान केंद्रित किया गया।यात्रियों द्वारा स्काउट गाइड के इस प्रयास की सराहना की गई ।

यह भी पढ़ें   गोधन न्याय योजना : हितग्राहियों को अब तक किया गया 395.35 करोड़ रुपए का भुगतान

यह कार्यक्रम “श्री अनुराग कुमार सिंह”, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं जिला आयुक्त(स्काउट), द.पू.म.रेलवे,भारत स्काउट एवं गाइड, बिलासपुर, “श्रीमती नेहा सिंह”, जिला आयुक्त(गाइड), द.पू.म.रेलवे भारत स्काउट एवं गाइड, बिलासपुर, जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) श्री दिलीप कुमार स्वाईं एवं जिला संगठन आयुक्त (गाइड) श्रीमती जी ज्योति देव के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   कवर्धा: सड़क किनारे इस हाल में मिला आरक्षक का शव
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   कवर्धा: सड़क किनारे इस हाल में मिला आरक्षक का शव
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   अंबिकापुर से दिल्ली के लिए पहली AC ट्रेन शुरू, रेलमंत्री ने दिखाई हरी झंडी
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending