Connect with us

छत्तीसगढ़

कोरिया: मोबाइल दुकान में हुए चोरी का पर्दाफाश, दो आरोपी एक नाबालिक गिरफ्तार

Published

on

4 मोबाइल सेट व अन्य सामान करीब 23000 रुपए का बरामद थाना पोड़ी में प्रार्थी शफीक खान पिता अब्दुल हुसैन निवासी लेवर ब्लॉक पोड़ी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था की दिनांक 31.1. 2022 की दरमियानी रात इसके मोबाइल दुकान मे अज्ञात चोर छत का सीट तोड़कर 4 नग मोबाइल सेट एयर फोन मोबाइल चार्जर मोबाइल कवर नगदी रकम चोरी कर ले गए हैं कि रिपोर्ट पर धारा 457 380 भा.द.वि. का अपराध कायम कर घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक कोरिया प्रफुल्ल कुमार ठाकुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह को अवगत कराया गया जिनके द्वारा मामले मे यथाशीघ्र अज्ञात आरोपियों को पकड़ने हेतु निर्देशित किए एव नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी पी पी सिंह द्वारा भी आरोपियों को शीघ्र पकड़ने हेतु मार्गदर्शन दिया अज्ञात चोरों को पकड़ने हेतु एक टीम बनाया गया तभी पुलिस को जानकारी मिली पोड़ी के सरफराज उर्फ गोलू सरफराज उर्फ लाला की गतिविधि संदिग्ध है दुकान के आसपास घूमते देखे गए थे जिन्हें हिरासत में लिया जाकर घटना के बारे में पूछताछ करने पर एक अन्य नाबालिग लड़के के साथ मिलकर मोबाइल दुकान से चोरी करना स्वीकार किए जिनके निशानदेही पर कुल 4 नग टच स्क्रीन मोबाइल सेट 67 नग अलग-अलग कंपनी के एयरफोन 5 मोबाइल चार्जर 25 नग मोबाइल का कवर एवं सिक्का पैसा ₹580 कुल मशरूका करीब ₹23000 का बरामद कर जप्त किया गया .

यह भी पढ़ें   PCC चीफ मोहन मरकाम के भतीजे की शादी में कोरोना नियमों की उड़ी धज्जियां, बीजेपी ने कसा तंज

प्रकरण में आरोपी सरफराज अहमद उर्फ गोलू पिता नफीस अहमद उम्र 20 वर्ष एवं सरफराज अली उर्फ लाला पिता मदद अली उम्र 20 वर्ष निवासी लेबर ब्लॉक पोडी एवं एक विधि विवादित बालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुनील सिंह प्रधान आरक्षक राम कृपाल सिंह महेश
साहू आरक्षक शहबाज मनोज कुमार अशोक एक्का सुनील रजक हेमंत निर्भय सिंह व अन्य स्टाफ शामिल रहे

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: सिविललाइन पुलिस का नशे के विरुद्ध अभियान लगातार जारी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   IPL मैच में रुपया पैसे का दाव लगवा कर सट्टा खेलवाने वाले के विरुद्ध सिटी कोतवाली पुलिस तथा साइबर यूनिट की संयुक्त कार्यवाही
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर स्टेशन एवं बिलासपुर-अकलतरा सेक्शन में चलाया गया मजिस्ट्रेट टिकट चेकिंग अभियान
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending