Uncategorized
यात्रीगण कृपया ध्यान दे : बिलासपुर रेल मंडल की 18 ट्रेनें रद्द
बिलासपुर। रेलवे ने छत्तीसगढ़ से होकर जाने वाली 18 यात्री ट्रेनों को एक बार फिर से रद्द कर दी गई है। जिसमें एक्सप्रेस और लोकल ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है। रेलवे ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के नागपुर रेल मंडल के राजनांदगांव-कलमना रेल खंड में तीसरी लाइन के काम के चलते लिया है। ऑटो सिग्नलिंग के साथ ही नॉन इंटरलॉकिंग के काम के चलते ट्रेनें 29 जून से 1 जुलाई तक नहीं चलेंगी। बता दे कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली और यहां से होकर गुजरने वाली ज्यादातर ट्रेनें कैंसिल हैं। यह स्थिति पिछले चार माह से है। ट्रेने से रोजाना आना-जाना करने वाले यात्री खासे परेशान हैं। वहीं, ग्रीष्मकालीन अवकाश में टूर पर जाने वाले यात्रियों को टिकट कैंसिल कराना पड़ा। ट्रेनों को कैंसिल करने का सिलसिला अब भी जारी है।
इन ट्रेनों को किया गया है रद्द-
29 एवं 30 जून को दुर्ग से छूटने वाली 08741 दुर्ग-गोंदिया स्पेशल रद्द रहेगी।
• 29 एवं 30 जून को गोंदिया से छूटने वाली 08742 गोंदिया-दुर्ग स्पेशल रद्द रहेगी।
• 29 एवं 30 जून को गोंदिया से छूटने वाली 08743 गोंदिया-इतवारी मेमू रद्द रहेगी।
• 29 एवं 30 जून को इतवारी से छूटने वाली 08744 इतवारी-गोंदिया मेमू रद्द रहेगी।
• 29 एवं 30 जून को कोरबा से छूटने वाली 18239 कोरबा-इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
• 29 एवं 30 जून को इतवारी से छूटने वाली 18240 इतवारी-कोरबा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
• 29 एवं 30 जून को बिलासपुर से छूटने वाली 12855 बिलासपुर-इतवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
• 30 जून एवं 1 जुलाई को इतवारी से छूटने वाली 12856 इतवारी-बिलासपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
• 29 जून को रीवा से छूटने वाली 11754 रीवा-इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
• 30 जून को इतवारी से छूटने वाली 11753 इतवारी-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
• 29 जून को सिकंदराबाद से छूटने वाली 12771 सिकंदराबाद-रायपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
• 30 जून को रायपुर से छूटने वाली 12772 रायपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
• 28 एवं 29 जून निज़ामुद्दीन से छूटने वाली 12410 निज़ामुद्दीन-रायगढ़ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
• 29 एवं 30 जून को रायगढ़ से छूटने वाली 12409 रायगढ़-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
• 28 जून को बीकानेर से छूटने वाली 20846 बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
• 30 जून को बीकानेर से छूटने वाली 20845 बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
• 28, 29 एवं 30 जून को टाटानगर से छूटने वाली 18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
• 30 जून, 1 व 2 जुलाई को इतवारी से छूटने वाली 18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
बीच में समाप्त होने वाली गाड़ियां
• 29 एवं 30 जून को मुंबई से छूटने वाली 12105 मुंबई-गोंदिया विदर्भ एक्सप्रेस नागपुर में ही समाप्त होगी।
• 29 एवं 30 जून को गोंदिया से छूटने वाली 12106 गोंदिया-मुंबई विदर्भ एक्सप्रेस नागपुर से ही मुंबई के लिए रवाना होगी।
• 29 एवं 30 जून को कुर्ला से छूटने वाली 11039 कुर्ला-गोंदिया महाराष्ट्र एक्सप्रेस नागपुर में ही समाप्त होगी।
• 30 जून एवं 1 जुलाई को गोंदिया से छूटने वाली 11040 गोंदिया-कुर्ला महाराष्ट्र एक्सप्रेस नागपुर से ही कुर्ला के लिए रवाना होगी।
Uncategorized
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का किया जिक्र, कहा- आज का भारत आतंक को देता है जमकर जवाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘ मन की बात ‘ कार्यक्रम के 138वें एपिसोड के जरिए आज एक बार फिर से देश के लोगों को कई अहम संदेश दिए. पीएम मोदी ने कहा कि कल यानी 28 सितंबर को सर्जिकल स्ट्राइक के 10 साल पूरे होने जा रहे हैं. आज का भारत पहले वाला नहीं है, बल्कि आतंक का करारा जवाब देता है. उन्होंने कहा कि LoC के पार जाकर हमारे वीर जवानों ने जिस तरह आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की, उसे देखकर पूरी दुनिया हैरान रह गई थी.
पीएम मोदी ने कहा कि आज का भारत आतंक बर्दाश्त नहीं कर सकता. हमने आतंक पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है. उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक, जनगणना और अशोक सिंघल समेत कई मुद्दों पर बात की.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित किया. ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड में पीएम मोदी ने बालाकोट एयर स्ट्राइक का जिक्र किया. मोदी ने कहा कि बीते एक दशक में बालाकोट की एयर स्ट्राइक से लेकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ तक भारत ने बार-बार ये स्पष्ट संदेश दिया है कि अगर आतंकवादी भारत पर आंख उठाएंगे, तो उसका करारा जवाब दिया जाएगा.
अब आज का भारत आतंकवाद के खिलाफ जीरों टॉलरेंस की नीति लेकर चल रहा है, और हम इसके नतीजे भी देख रहे हैं. आतंकवादी हमलों के कारण भारत ने लंबे समय तक जिस पीड़ा को झेला, सर्जिकल स्ट्राइक उस दर्द के खिलाफ हमारी निर्णायक प्रतिक्रिया थी.
Uncategorized
Bank Open on Sunday: सरकारी बैंक आज खुले रहेंगे, क्या प्राइवेट बैंक भी रहेंगे ओपन? कंफ्यूजन दूर करने के लिए पढ़े ये खबर

Bank Open on Sunday: देश में 28 सितंबर से 30 सितंबर तक होने वाली तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल (bank strike) को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक बड़ा कदम उठाया है. रविवार 27 सितंबर 2026 को सभी सार्वजनिक क्षेत्र के सरकारी बैंक और ग्रामीण बैंक खुले रहेंगे. इसके वावजूद भी मन में यह ख्याल उभरता है कि इस दिन प्राइवेट बैंक की क्या दिनचर्या रहेगी. आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है.
28-30 सितंबर की राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल से पहले RBI के आदेश पर रविवार, 27 सितंबर को सरकारी बैंक खुलेंगे और एक सामान्य दिनों कि ही तरह कामकाज भी होगा.28 सितंबर से 30 सितंबर के बीच प्रस्तावित पूरे देशभर में हड़ताल के कारण लगातार तीन दिनों तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहने की आशंका है. तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक बड़ा कदम उठाते हुए आम जनता को एक बड़ी राहत दी है.
Uncategorized
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ में शिक्षकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। व्याख्याता के 854 पदों पर भर्ती की जाएगी। मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में 5 हजार शिक्षकीय पदों पर भर्ती की घोषणा के बाद अब व्याख्याता पदों पर भर्ती के लिए लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से आदेश पत्र जारी किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, व्याख्याता के इन पदों पर हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, भौतिकी, राजनीति शास्त्र, इतिहास, भूगोल और अर्थशास्त्र विषयों में भर्ती की जाएगी।
ई और टी संवर्ग के स्कूलों में भरे जाएंगे पद
कुल 854 पदों में से 424 पद ई-संवर्ग के स्कूलों में, जबकि 430 पद टी-संवर्ग के स्कूलों में भरे जाएंगे। इस भर्ती के जरिए अलग-अलग विषयों में व्याख्याताओं के रिक्त पदों को भरा जाएगा।
कर्मचारी चयन मंडल कराएगा लिखित परीक्षा
भर्ती के लिए लिखित परीक्षा कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित की जाएगी। हालांकि, अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए अभी इंतजार करना होगा। आवेदन की तिथि अलग से जारी की जाएगी।
पदों की जानकारी निम्नानुसार है :-

-
Uncategorized2 days ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized6 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized5 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized2 days ago
Bank Open on Sunday: सरकारी बैंक आज खुले रहेंगे, क्या प्राइवेट बैंक भी रहेंगे ओपन? कंफ्यूजन दूर करने के लिए पढ़े ये खबर
-
Uncategorized7 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized21 hours ago
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का किया जिक्र, कहा- आज का भारत आतंक को देता है जमकर जवाब
