Uncategorized
छत्तीसगढ़ का हर कोना बंद, उदयपुर हत्याकांड के खिलाफ दिखा आक्रोश…
रायपुर। राजस्थान के उदयपुर जिले में हुए हत्याकांड को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के छत्तीसगढ़ बंद का व्यापक असर देखने को मिला। शनिवार सुबह से शहर के सभी बाजार पूरी तरह से बंद रहे। केवल दवा दुकानें, और डेयरी समेत आवश्यक सेवाएं खुली रही। बंद को लोगों ने भी समर्थन दिया है।
पखांजुर में व्यापारियों ने बंद की अपनी दुकानें
उदयपुर घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ बंद का कांकेर जिले में स्थित पखांजुर के परलकोट क्षेत्र में व्यापक असर दिखा। व्यापारियों ने बंद के समर्थन में शतप्रतिशत अपनी दुकानें बंद की। भाजपा और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने घूम-घूमकर बंद को सफल बनाने लोगों से समर्थन मांगा। साथ ही कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला भी फूंका और राजस्थान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं स्थिति को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किए गए हैं।
जशपुर में दिखा CG बंद का असर
जशपुर में उदयपुर की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ बंद का असर देखने को मिल रहा है। बता दें कि राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया लाल टेलर की दो लोगों ने निर्मम हत्या कर दी थी। इस घटना को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने पूरे छत्तीसगढ़ बंद का आव्हान किया था। इस पर जशपुर समेत बगीचा, पत्थलगांव, कुनकुरी में व्यापारियों ने हिंदू परिषद के बंद का समर्थन किया। विश्व हिन्दू परिषद के लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम बंद करने की अपील की थी।
बिलासपुर में दिखी उदयपुर घटना पर नाराजगी
उदयपुर की घटना पर बिलासपुर में नाराजगी दिख रही है। मध्य नगरी चौक पर टायर जलाकर विरोध किया गया। साथ ही शहर में बाइक रैली निकालकर दुकानें बंद कराई जा रही है।
छत्तीसगढ़ बंद का असर सूरजपुर में भी
उदयपुर की घटना को लेकर छत्तीसगढ़ बंद का असर सूरजपुर में भी देखने को मिला रहा है। जिला मुख्यालय सहित ग्रामीणों इलाकों में सभी जगह दुकानें बंद रहे। बंद को सफल बनाने के लिए विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और भाजपा के कार्यकर्ता घूम-घूम कर सभी से समर्थन की मांग रहे हैं। यातायात, मेडिकल और पेट्रोल पंप छोड़ बाकी सब बंद रहा। वहीं इसे लेकर जगह-जगह पुलिस की टीम मौजूद है।
बालोद में व्यापारियों ने किया हिंदू संगठनों का समर्थन
उदयपुर की घटना पर छत्तीसगढ़ बंद को लेकर बालोद जिला मुख्यालय सहित ग्रामीणों इलाकों में सभी जगह व्यापारियों ने विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का समर्थन किया। सभी जगह दुकानें बंद रही। बंद को सफल बनाने के लिए विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सदस्य सभी से समर्थन मांग रहे है। यातायात, मेडिकल और पेट्रोल पंप छोड़ बाकी सब बंद है।
बेमेतरा में दुकान बंद कराने विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के साथ भाजपा भी उतरे सड़कों पर
छत्तीसगढ़ बंद का बेमेतरा जिले में असर देखने को मिला। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के साथ भाजपा कार्यकर्ता भी दुकान बंद कराने सड़कों पर उतरे। इसे लेकर पुलिस पेट्रिलिंग गाड़ियां लगातार सड़कों पर गस्त कर रही है।
कांकेर में दुकानें पूर्णतः बंद
उदयपुर घटना को लेकर कांकेर में दुकानें पूर्णतः बन्द है। जिले भर में बंद का असर दिख रहा है। सुबह से ही सड़कों पर विहिप और सर्व हिन्दू समाज के लोग निकले हैं। बता दें कि चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने भी बन्द को समर्थन दिया है। आज शाम 7 बजे तक सभी प्रतिष्ठान बन्द रहेंगे।
कोरब में भी नहीं खुले दुकानों के ताले
उदयपुर घटना को लेकर छत्तीसगढ़ बंद का कोरबा में असर दिख रहा है। यहां भी प्रतिष्ठानों के ताले नहीं खुले। जिले में चेंबर ऑफ कॉमर्स ने 2 बजे तक दुकानें बंद रखने का आग्रह किया था। भाजपा, बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने बंद का आह्वान किया था।
रायगढ़ में बंद का व्यापक असर
रायगढ़ में CG बंद का व्यापक असर दिखा। उदयपुर की घटना को लेकर बजरंग दल ने बंद का आह्वान किया है। जिला भाजपा और चेंबर ऑफ कॉमर्स ने भी इसका समर्थन किया है। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बजरंग दल के समर्थक बंद कराने निकले हैं।
कोरिया में कई शहरी क्षेत्र रहे बंद
उदयपुर हत्याकांड के विरोध में आज कोरिया जिले में बंद का आह्वान किया गया था। जिला मुख्यालय बैकुंठपुर, मनेन्द्रगढ़, चिरमिरी समेत कई शहरी क्षेत्र बंद रहे। हिन्दू संगठन और चेंबर ऑफ़ कॉमर्स ने बंद का समर्थन किया है। वहीं बंद को लेकर प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था है।
दुर्ग में दुकानें बंद कराने पहुंचे विहिप के लोग
उदयपुर घटना के विरोध में विश्व हिंदू परिषद व अन्य हिंदूवादी संगठन ने बंद का आह्वान किया है। आज सुपेला क्षेत्र में दुकानें बंद कराने विहिप के लोग पहुंचे और घटना के विरोध में समर्थन की अपील कर रहे हैं। सांसद विजय बघेल भी बंद का समर्थन कर रहे हैं।
गौरेला पेंड्रा और मरवाही में भी जिला पूरी तरीके से बंद, अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग
राजस्थान के उदयपुर में हुई हत्याकांड के विरोध में गौरेला पेंड्रा और मरवाही में भी जिला पूरी तरीके से बंद रहा। आज सुबह से ही यहां सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों और संगठनों के साथ ही साथ अन्य संस्थाओं के संचालकों ने अपने-अपने दुकान प्रतिष्ठान बंद करके इस हत्याकांड का विरोध किया। मरवाही में सर्वदलीय संघ के आह्वान पर लोगों ने बंद रखा। गौरेला के अमरकंटक चौक में लोगों ने सभा आयोजित कर इस हत्याकांड की जमकर निंदा की और पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए गए। वहीं पेंड्रा में भी बंद शांतिपूर्वक रहा और लोगों ने सुरक्षा से ही दुकानें बंद करके इस हत्याकांड की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग की।
बलौदाबाजार में नारेबाजी करते दुकानें बंद कराने घूम रहे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता
राजस्थान के उदयपुर में हुए हत्याकांड को लेकर आज बलौदाबाजार भाटापारा बंद रहा। हिंदू संगठन के कार्यकर्ता सुबह से ही नारेबाजी करते हुए दुकानें बंद कराने घूम रहे हैं। व्यापारियों ने भी अपना व्यापार बंद कर दोपहर तक समर्थन दिया है। वहीं दूध, फल, स्कूल, कॉलेज, पेट्रोल पंप और दवाई दुकानों जैसे जरूरी चीजों को बंद से बाहर रखा गया है।
कोंडागांव और कांकेर जिला पूरी तरह बंद
उदयपुर की घटना को लेकर कोंडागांव और कांकेर जिला आज पूरी तरह बंद रहा। मुख्यालय व ग्रामीण अंचल क्षेत्र में भी बंद का व्यापक असर दिख रहा है। कई क्षेत्र में स्थानीय दुकान संचालकों ने स्वतः दुकानें बंद रखा। इधर छत्तसीगढ़ बंद को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। वहीं बीते दिनों जगदलपुर, सुकमा, दंतेवाड़ा और बीजापुर में बंद किए गए थे। यह बंद बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और भाजपा ने करवाया है।
Uncategorized
अशोक सिंघल की 100वीं जयंती पर पीएम मोदी ने लिखा लेख, कहा- ‘आज अगर भव्य राम मंदिर है, तो यह…,’

PM Modi Wrote an Article on 100th birth Anniversary of Ashok Singhal: पीएम नरेंद्र मोदी ने विश्व हिंदू परिषद यानी वीएचपी के प्रमुख रहे अशोक सिंघल की 100वीं जयंती पर लेख लिखकर उन्हें याद किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राम जन्मभूमि आंदोलन में अशोक सिंघल की अहम भूमिका को याद किए बिना उनके बारे में कोई भी बात अधूरी है। आज अगर अयोध्या में भव्य राम मंदिर है, तो यह उन्हीं जैसे दिग्गजों की वजह से है जिन्होंने इसे संभव बनाने के लिए निस्वार्थ भाव से खुद को समर्पित कर दिया। अयोध्या में राम मंदिर को आकार लेते देखकर उन्हें सबसे ज़्यादा खुशी होती।
प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा- एक सुंदर कहावत है, “वृक्ष कबहुँ नहिं फल भखै, नदी न संचै नीर। परमारथ के कारण, साधुन धरा शरीर।” इसका मतलब है कि पेड़ अपना फल खुद नहीं खाता, न ही नदी अपना पानी रोककर रखती है। दोनों ही दूसरों की भलाई के लिए हैं। हमारे संतों और ऋषियों ने हमें बहुत पहले ही सिखाया है कि अपने आस-पास के लोगों की भलाई के लिए समर्पित जीवन का मतलब सिर्फ़ एक उपलब्धि से कहीं ज़्यादा होता है। अगर कोई एक इंसान था जिसमें यह भावना हमेशा दिखती थी, तो वो थे श्री अशोक सिंघल जी।
उन्होंने आगे लिखा- 27 सितंबर से, हम उनकी जन्म शताब्दी मना रहे हैं, ताकि एक ऐसी शानदार पर्सनैलिटी को याद कर सकें, जिन्होंने आध्यात्मिक खोज, सांस्कृतिक जागृति और दशकों के समर्पित ऑर्गेनाइज़ेशनल काम को एक साथ लाया।
मैं इसे अपनी खुशनसीबी मानता हूँ कि मुझे अशोक जी से बातचीत करने और उनका प्यार पाने के अनगिनत मौके मिले। सबसे शुरुआती उदाहरणों में से एक 1981 का है, जब मैं एक युवा कार्यकर्ता था और मुझे दिए गए ऑर्गेनाइज़ेशनल काम कर रहा था। मुझे उनका एक हाथ से लिखा हुआ पत्र मिला। ज़ाहिर है, यह मेरे लिए एक खास पल था। उन्होंने एक ज़रूरी आने वाले प्रोग्राम के बारे में बात की और कुछ काम दिए जो करने थे।
पीएम मोदी ने लिखा- यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मुझे स्वर्गीय अशोक जी के साथ लंबे समय तक कार्य करने, उनसे सीखने, उनसे संवाद करने और उनका स्नेह प्राप्त करने का अवसर मिला. मुझे 1981 का एक प्रसंग याद आता है। उस समय मैं एक युवा कार्यकर्ता के तौर पर संगठन की ओर से मिली जिम्मेदारियां निभा रहा था। तब मुझे अशोक जी का हाथ से लिखा एक पत्र मिला। उन्होंने पत्र में आने वाले एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी थी और मुझे कुछ जिम्मेदारियां सौंपी थीं। उस समय अशोक सिंहल जी से पत्र पाना, मेरे लिए बहुत विशेष और यादगार क्षण बन गया था।
Uncategorized
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का किया जिक्र, कहा- आज का भारत आतंक को देता है जमकर जवाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘ मन की बात ‘ कार्यक्रम के 138वें एपिसोड के जरिए आज एक बार फिर से देश के लोगों को कई अहम संदेश दिए. पीएम मोदी ने कहा कि कल यानी 28 सितंबर को सर्जिकल स्ट्राइक के 10 साल पूरे होने जा रहे हैं. आज का भारत पहले वाला नहीं है, बल्कि आतंक का करारा जवाब देता है. उन्होंने कहा कि LoC के पार जाकर हमारे वीर जवानों ने जिस तरह आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की, उसे देखकर पूरी दुनिया हैरान रह गई थी.
पीएम मोदी ने कहा कि आज का भारत आतंक बर्दाश्त नहीं कर सकता. हमने आतंक पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है. उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक, जनगणना और अशोक सिंघल समेत कई मुद्दों पर बात की.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित किया. ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड में पीएम मोदी ने बालाकोट एयर स्ट्राइक का जिक्र किया. मोदी ने कहा कि बीते एक दशक में बालाकोट की एयर स्ट्राइक से लेकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ तक भारत ने बार-बार ये स्पष्ट संदेश दिया है कि अगर आतंकवादी भारत पर आंख उठाएंगे, तो उसका करारा जवाब दिया जाएगा.
अब आज का भारत आतंकवाद के खिलाफ जीरों टॉलरेंस की नीति लेकर चल रहा है, और हम इसके नतीजे भी देख रहे हैं. आतंकवादी हमलों के कारण भारत ने लंबे समय तक जिस पीड़ा को झेला, सर्जिकल स्ट्राइक उस दर्द के खिलाफ हमारी निर्णायक प्रतिक्रिया थी.
Uncategorized
Bank Open on Sunday: सरकारी बैंक आज खुले रहेंगे, क्या प्राइवेट बैंक भी रहेंगे ओपन? कंफ्यूजन दूर करने के लिए पढ़े ये खबर

Bank Open on Sunday: देश में 28 सितंबर से 30 सितंबर तक होने वाली तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल (bank strike) को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक बड़ा कदम उठाया है. रविवार 27 सितंबर 2026 को सभी सार्वजनिक क्षेत्र के सरकारी बैंक और ग्रामीण बैंक खुले रहेंगे. इसके वावजूद भी मन में यह ख्याल उभरता है कि इस दिन प्राइवेट बैंक की क्या दिनचर्या रहेगी. आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है.
28-30 सितंबर की राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल से पहले RBI के आदेश पर रविवार, 27 सितंबर को सरकारी बैंक खुलेंगे और एक सामान्य दिनों कि ही तरह कामकाज भी होगा.28 सितंबर से 30 सितंबर के बीच प्रस्तावित पूरे देशभर में हड़ताल के कारण लगातार तीन दिनों तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहने की आशंका है. तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक बड़ा कदम उठाते हुए आम जनता को एक बड़ी राहत दी है.
-
Uncategorized3 days ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized6 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized2 days ago
Bank Open on Sunday: सरकारी बैंक आज खुले रहेंगे, क्या प्राइवेट बैंक भी रहेंगे ओपन? कंफ्यूजन दूर करने के लिए पढ़े ये खबर
-
Uncategorized6 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized1 day ago
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का किया जिक्र, कहा- आज का भारत आतंक को देता है जमकर जवाब
-
Uncategorized5 hours ago
अशोक सिंघल की 100वीं जयंती पर पीएम मोदी ने लिखा लेख, कहा- ‘आज अगर भव्य राम मंदिर है, तो यह…,’
