Connect with us

छत्तीसगढ़

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक आलोक कुमार ने कोरबा-चांपा-बिलासपुर खंड का वार्षिक निरीक्षण किया

Published

on


     जोनल महाप्रबंधकों द्वारा अपने क्षेत्र में आने वाले सभी मंडलों में चल रहे विकास कार्यों, यात्री सुविधाओं का जायजा, उनकी प्रगति, कर्मचारियों के कल्याण ट्रैक, ब्रिज, फाटक आदि का निरीक्षण एवं अवलोकन हेतु वार्षिक निरीक्षण किये जाने की नियमित एवं आवश्यक व्यवस्था है। इसी संदर्भ में वार्षिक निरीक्षण के अन्तर्गत आलोक कुमार, महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा आज 04 फरवरी 2022 को बिलासपुर मंडल के कोरबा-चांपा-बिलासपुर सेक्शन का निरीक्षण किए |
     
निरीक्षण कार्यक्रम के तहत महाप्रबंधक  आलोक कुमार सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, बिलासपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक  आलोक सहाय तथा निरीक्षण टीम के साथ सुबह कोरबा स्टेशन पहुंचे। कोरबा स्टेशन में रामपुर के विधायक श्री ननकी राम कंवर, सांसद प्रतिनिधि, विभिन्न संघों, संगठन एवं मीडिया के प्रतिनिधियों से यात्री सुविधा विकास, सुरक्षा, संरक्षा, निर्माण परियोजनाओं जैसे अनेक मुद्दों पर चर्चा की। इसके पश्चात कोरबा स्टेशन में महाप्रबंधक ने स्टेशन, फ्रेट परीक्षण प्वाइंट, क्रू-लाबी, रनिंग रूम, आरपीएफ़ बैरक एवं रेलवे कालोनी का निरीक्षण किए । साथ ही एआरएम कार्यालय तथा कालोनी में बाल उद्यान का निरीक्षण किये । ओल्ड इंस्टीट्यूट का निरीक्षण कर महाप्रबंधक तथा अधिकारियों द्वारा पौधा रोपण किया गया | 
    कोरबा स्टेशन से महाप्रबंधक पूरी टीम के साथ कोरबा-चांपा-बिलासपुर सेक्शन का निरीक्षण करते हुये सरगबूंदिया स्टेशन पहुंचे तथा वहां प्वाइंट, सेज, प्लेटफॉर्म, स्टेशन परिसर, रेलवे कालोनी तथा  बाल उद्यान का निरीक्षण किये ।
   रास्ते में उन्होंने सरगबूंदिया एवं मड़वारानी स्टेशनों के मध्य किमी 685/23-686/13 में स्थित कर्व का निरीक्षण कर कर्व के मापदण्डों एवं रिकार्ड का गहनता पूर्वक अध्ययन किये। इसके पश्चात मड़वारानी-कोथारी रोड़ के मध्य किमी 678/37-679/01 में स्थित रेलवे माइनर ब्रिज क्रमांक 15 का निरीक्षण किया गया । कोथारी रोड़-बालपुर स्टेशनों के मध्य किमी 676/21-23 में स्थित मानव सहित समपार संख्या सीजी-09 (सोहागपुर फाटक) का निरीक्षण किये। जिसमें हाइट गेज, रोड सरफेस, गेट बूम, हाइट स्पीड ब्रेकर इत्यादि की जांच की गई एवं ड्यूटी पर तैनात गेटमैन से संरक्षा संबंधित पूछताछ की तथा इंटरलाकिंग एवं अन्य पैरामीटर का अवलोकन किया। इस दौरान इस सेक्शन में कार्यरत डीटीएम-02 गैंग टीम का निरीक्षण किये तथा गैंग के सदस्यों के साथ वार्तालाप कर रेलपथ में कार्य के दौरान की जाने वाली सावधानियों, संरक्षा संबंधी ज्ञान, उपकरणों की उपलव्धता आदि से संबधित जानकारी ली। 
   इस दौरान महाप्रबंधक ने चाम्पा स्टेशन का सरप्राइस निरीक्षण कर वहाँ उपलब्ध यात्री सुविधाओं का जायजा लिए इसके पश्चात विभिन्न संघों व संगठन तथा मीडिया प्रतिनिधियों से वार्ता की। 
   इसके पश्चात वे जांजगीर-नैला स्टेशन पहुंचे तथा स्टेशन का निरीक्षण कर वहाँ उपलब्ध यात्री सुविधाओं का जायजा लिये साथ ही यार्ड तथा रेलवे कालोनी का निरीक्षण किए | जांजगीर-नैला स्टेशन में  स्थानीय विधायक श्री नारायण चंदेल, जनप्रतिनिधियों, अन्य संगठनों एवं मीडिया से मुलाक़ात कर यात्री सुविधा विकास तथा विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान महाप्रबंधक को ज्ञापन भी सौंपा गया।
   निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक द्वारा कापन से कोटमीसोनार स्टेशन तक स्पीड ट्रायल किया गया तथा कोटमीसोनार-जयरामनगर स्टेशनों के मध्य किमी 700/27/29 में स्थित नीलागर नदी में बने रेलवे मेजर ब्रिज क्र. 12 का निरीक्षण कर गर्डर, ट्रैक सहित सभी पैरामीटर का अवलोकन किए | यहीं पर इंजीनियरिंग ट्रैक मशीन विभाग द्वारा स्माल ट्रैक मशीन से किये जाने वाले विभिन्न कार्यों को प्रदर्शित कर उन्हें दिखाया गया जिसका महाप्रबंधक ने अवलोकन किए एवं कर्मचारियों के कार्य संबंधी ज्ञान को परखा ।
  इसके पश्चात निरीक्षण तथा अधिकारियों से चर्चा करते हुये वे बिलासपुर पहुंचे तथा विभिन्न संगठनों से चर्चा की | इसके पश्चात वे बिलासपुर कोचिंग डिपो में नवनिर्मित ऑटोमेटिक कोच वॉशिंग प्लांट का निरीक्षण किये ।
यह भी पढ़ें   होटल में शराब पीने और तोड़फोड़ करने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   सिविल लाइन पुलिस ने आबकारी, जुआ एक्ट के 5 मामलों में 11 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG: कुछ ही देर में जारी होंगे 10वीं-12वीं बोर्ड के रिजल्ट, स्टूडेंट्स इस लिंक से चेक करें परिणाम
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   कर्मचारियों को उनके कार्यस्थलों में ही स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने की पहल
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending