Connect with us

छत्तीसगढ़

अंधे कत्ल की गुत्थी कोटा पुलिस ने चंद घंटो में सुलझाया, शराब पीने के दौरान हुए विवाद में की गई थी हत्या

Published

on


  • हत्या के बाद शव को सबूत मिटाने व पहचान छिपाने के लिए बुरी तरह से जलाया गया था

*_ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि कल दिनांक 09.2. 2022 को जरिए मोबाइल सूचना मिली की कोरी डैम(घोंघा जलाशय) के उलट के पास जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है जिसमें से बदबू आ रही है सूचना पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा व थाना कोटा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, जहां पर उपस्थित सूचक राजेश कुमार घृतेश पिता स्वर्गीय छेरकु दास उम्र 50 साल ग्राम लालपुर थाना कोटा ने बताया कि वह वन विभाग में चौकीदारी का काम करता है, दोपहर करीबन 12:00 बजे कोरी डैम के किनारे जंगल तरफ घूम रहा था तभी कुछ दूरी पर सड़न की बदबू आ रही थी, किसी जंगली जानवर के मरे होने के अंदेशा पर जाकर देखा तो एक व्यक्ति का शव गड्ढे में पडा था, जिसे बुरी तरह से जलाया गया था।

शव से बदबू आ रही थी, घटनास्थल पर खून के दाग, एक पत्थर जिसमें खून लगा हुआ था, खाली डिस्पोजल गिलास, खाली शराब की शीशी, पानी पाउच, चाकू व लाल काले रंग की ऊनी टोपी पडा हुआ था। देखने से लग रहा था कि किसी ने मृतक को पत्थर से कुचलकर मारा है एवं सबूत मिटाने के लिए लाश को जलाया है। मौके पर अपराध पंजीबद्ध कर हालात से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया ।

यह भी पढ़ें   CG: ट्यूशन पढ़ने गई बच्चियों से टीचर के पिता ने की अश्लील हरकत, परिजनों ने थाने में की शिकायत

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर पारूल माथुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रोहित झा द्वारा मौके पर मिले साक्ष्य के आधार पर एवं वहां तक जाने वाले रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन करने एवं वहां पड़े शराब की शीशी के आधार पर आसपास के शराब दुकान में सीसीटीवी चेक करने का निर्देश दिए जाने पर मृतक के पास पड़े लाल काले रंग के ऊनी टोपी, शव का फोटो एवं मृतक के चप्पल का फोटो को व्हाट्सएप के जरिए सभी ग्रुपों में शेयर किया गया। जिसके आधार पर कठकोनी निवासी अजय रात्रे ने उक्त वस्तुओं को अपने बेटे का होना पहचान किया, जिन्हें तत्काल मौके पर बुलाया गया, जिनके द्वारा पहचान किए जाने बाद उनसे विस्तृत पूछताछ की गई। पूछताछ पर उन्होंने बताया कि दिनांक 02.02. 2022 को उनका पुत्र अपने गांव के ही दोस्तों के साथ कोटा डैम तरफ घूमने गए था, जहां से उनका लड़का वापस घर नहीं आया था।

उसके दोनों दोस्तों से पूछने पर उनके घर के पास बेटे को छोड़कर जाना बता रहे थे, किंतु उनका लड़का पिछले 7 दिनों से घर वापस नहीं आया था। परिवार वाले आसपास एवं परिजनों के यहां पता तलाश कर रहे थे। पूछताछ के दौरान उनके द्वारा बताए गए सूचना के आधार पर मृतक के दोनों दोस्तों जिनका पूर्व से ही सकरी थाना में अपराधिक पृष्ठभूमि है को हिरासत में लिया गया जिनसे पूछताछ करने पर बताये कि वे लोग दिनांक 02.02.2022 को घूमने के लिए औरापानी बांध एवं कोरी डैम गए थे। कोरी डैम के पास जंगल में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में गुस्से में आकर उन दोनों दोस्तों ने मृतक के गले में चाकू से एवं सिर में पत्थर से वार कर हत्या कर दिए, सबूत को नष्ट करने एवं मृतक का पहचान छिपाने के लिए वहां पड़े सूखे पत्तों से एवं साथ में रखें कपड़ों को उसके ऊपर डाल कर माचिस से जला दिए।
*हत्या में शामिल दोनो व्यक्ति अपचारी बालक हैं*
इस पूरी कार्यवाही व अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुविभाग कोटा श्री आशीष अरोरा, थाना प्रभारी कोटा, थाना प्रभारी सकरी एवं थाना कोटा व थाना सकरी स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

Dhamtari Suicide News: धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है।

Published

on

Dhamtari Suicide News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है। युवती की शादी महज 13 दिन पहले ही हुई थी। नूतन मूल रूप से फिंगेश्वर क्षेत्र के खैरझिटी गांव की रहने वाली थी और शादी के बाद अपने ससुराल छोटी करेली में रह रही थी।

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि घटना से ठीक पहले पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था (Dhamtari Suicide News) और इसी के बाद नूतन ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़ें   नाबालिक बालिका को बहलाफुसला कर अपहरण कर बलात्कार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पुलिस कर रही मामले की जांच

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। खास तौर पर यह जानने की (Dhamtari Suicide News)  कोशिश की जा रही है कि पति-पत्नी के बीच आखिर विवाद किस बात को लेकर हुआ था, लेकिन सवाल ये है कि, शादी के महज 13 दिन बाद ही ऐसा क्या हुआ? जिसने एक नई जिंदगी को खत्म कर दिया। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।

 

Continue Reading

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   CG Corona Update: छत्तीसगढ़ में थम रहा कोरोना, आज मिले 496 पॉजिटिव मरीज, 1,116 मरीज हुए स्वस्थ... 8 की मौत

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading

news

अग्रसेन धाम में गूँज रही श्रीमद्भागवत कथा, आस्था का उमड़ा सैलाब

Published

on

Shrimad Bhagwat Katha is resonating in Agrasen Dham, a flood of faith has surged

रायपुर। अग्रसेन धाम, छोकरा नाला में गोयल परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में भक्ति और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है।

श्रीधाम वृंदावन वाले सुप्रसिद्ध कथावाचक परम पूज्य श्री आनंद कृष्ण ठाकुर जी महाराज अपने मधुर श्रीमुख से कथा वाचन कर रहे हैं। उनके मुखारविंद से झर रही श्रीकृष्ण कथा श्रद्धालुओं के हृदयों को भक्ति रस में सराबोर कर रही है।

हर दिन दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक चल रही कथा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। केवल रायपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के गाँवों और कस्बों से भी बड़ी संख्या में भक्तजन आकर कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें   फिर शुरू हुई नान घोटाला मामले में सुनवाई, कोर्ट ने 12 लोगों को भेजा समन

पूरे परिसर में निरंतर हरिनाम संकीर्तन, भजनों और आध्यात्मिक ऊर्जा की गूँज से वातावरण अलौकिक हो गया है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending