Connect with us

छत्तीसगढ़

रायपुर : किसान की बेटी पार्वती का डॉक्टर बनने का सपना हुआ पूरा

Published

on

रायपुर। सामान्य परिस्थिति, दूरस्थ क्षेत्र और सही मार्गदर्शन कीे कमी कई होनहार युवाओं के आगे पढ़ने-बढ़ने के सपने मेें बाधक बन जाते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने प्रतिभाशाली युवाओं के उचित मार्गदर्शन लिए दूरस्थ वनांचल और नक्सल प्रभावित क्षेत्र बस्तर में निःशुल्क युवोदय एकेडमी कोचिंग सुविधा शुरू की है। यहां होनहार युवाओं को चिकित्सा और इंजीनियरिंग जैसी कठिन परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग दी जा रही है। इसके अच्छे परिणाम सामने आए हैं।

कोचिंग संस्थान से मिले निःशुल्क मार्गदर्शन से 43 में से 32 होनहार बच्चों ने नीट परीक्षा में सफलता पाई है। इससे ग्रामीण किसान परिवार की बेटी पार्वती कोकड़े का डॉक्टर बनने का सपना भी पूरा होने जा रहा है। सुश्री पार्वती कोकडे का चयन कॉउंसलिंग के बाद शासकीय मेडिकल कॉलेज कांकेर में एम.बी.बी.एस. की पढ़ाई के लिए हुआ है। उसके साथ ही अन्य बच्चे नर्सिंग, फॉर्मेसी, वैटनरी शाखाओं के लिए चयनित हुए हैं।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: अज्ञात वाहन की टक्कर से सिविल लाइन थाने में पदस्थ आरक्षक की मौत

बस्तर जिले के बकावंड विकासखण्ड के बोरीगांव के किसान घनश्याम कोकड़े की बेटी पार्वती के एम.बी.बी.एस में चयन से उसके घर-परिवार में खुशियों की लहर है। पांच बहन और एक भाई में से सबसे छोटी बेटी पार्वती के पिता साधारण किसान हैं। उनकी मां रामबती घर-गृहस्थी के साथ अपने पति के खेती-किसानी के काम में भी हाथ बटाती है।

मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे बच्चों के शिक्षा में कोरोना काल में आई शिक्षा बाधा को दूर करने के लिए कलेक्टर श्री रजत बंसल के मार्गदर्शन में शुरु किए गए युवोदय एकेडमी से पार्वती को काफी सहयोग मिला है। उल्लेखनीय है कि युवोदय एकेडमी द्वारा ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से भी मार्गदर्शन दिया जा रहा है, जिसका लाभ जिले के साथ प्रदेश व देश के बच्चे भी उठा रहे हैं। यहां के नोट्स पूरे देश में देखे और पसंद किये जा रहे हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   राज्य में आज से अस्तित्व में आ जाएंगे 13 और नए अनुविभाग और 18 नई तहसीलें
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   यातायात पुलिस ने की हाईवे पर ट्रक वाहनों की जाँच
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG: बाल बाल बचे छात्र, अचानक भरभराकर गिरी स्कूल की छत...
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending