Connect with us

छत्तीसगढ़

डीजल चोरी के प्रकरण पर हिर्री पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 3 आरोपी गिरफ्तार

Published

on

● 1250 लीटर कीमती 116000/- रुपये का डीजल बरामद

● चोरी का डीजल खरीदने वाले 02 आरोपियों से ट्रक जप्त

विवरण – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है कि हीर्री पुलिस मुखबीर से सूचना मिली की ग्राम धौरभाठा का फन्दू राम निषाद अवैध रूप से डीजल को अपने पास रख खरीदी बिक्री कर रहा है जिसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारीयो को अवगत कराते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर महोदया के मार्गदर्शन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रोहित कुमार झा एवं अनुविभागीय अधिकारी चकरभाठा गरीमा द्विवेदी के निर्देश पर कराया गया एवं दिये गये निर्देश पर मौके पर पहुंच कर रेड कार्यवाही किया गया जहां ग्राम धौराभाठा में तीन व्यक्ति ट्रक कमांक सीजी 04 एसबी 3121 के पास बीस लीटर एक सफेद रंग के प्लास्टिक जरिकेन से ट्रक में डीजल डालते मिला, पूछताछ करने पर अपना नाम गजानंद यादव पिता श्याम रतन यादव उम्र 27 वर्ष ,ईश्वर प्रसाद यादव पिता प्रेम लाल यादव उम्र 25 वर्ष, फंदू राम निषाद पिता स्व. दशरथ निषाद उम्र 39 वर्ष तीनो साकिनान धौराभाठा थाना हिरी का होना बता ट्रक ड्राईवर गजानंद यादव से पूछताछ करने पर बताया कि फन्दू राम निषाद चोरी का डीजल बेचता है उससे मैं अपने गाड़ी ट्रक में 30 लीटर डीजल खरीदा हूं तब फन्दू राम निषाद को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि अग्रवाल मिनरल्स कंपनी में ड्राइवर अपनी गाड़ी एवं कंपनी के अन्य गाडियों से चोरी करना बताया एवं और गाड़ियों से भी चोरी का डीजल खरीदने की बात बताया फन्दू राम निषाद के द्वारा बताये गये मकान में पुलिस के द्वारा तलाशी लिए जाने पर विभिन्न जरीकेन व ड्रम में लगभग 1250 लीटर डीजल एवं ड्रम में भरकर रखा हुआ मिला एवं डीजल बिक्री रकम 2100/- रुपये एवं ड्राईवर गजानंद यादव से एक ट्रक क्रमांक सीजी 04 एमबी 8121 जप्त किया गया। आरोपियों का कृत्य धारा 41(1-4) crpc / 379 भादवि का पाये जाने से आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जाता है।

यह भी पढ़ें   कोरिया : तहसीलदार निलंबित, अपर कलेक्टर को मिली थी शिकायत

नाम आरोपी :- 01. गजानंद यादव पिता श्याम रतन यादव उम्र 27 वर्ष

  1. ईश्वर प्रसाद यादव पिता प्रेम लाल यादव उम्र 25 वर्ष 03 फन्दू राम निषाद पिता स्व. दशरथ निषाद उम्र 30 वर्ष तीनों साकिनान धौराभाटा थाना हिर्री जिला बिलासपुर छ. ग.
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   कोरिया : तहसीलदार निलंबित, अपर कलेक्टर को मिली थी शिकायत
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   कुनकुरी में हाथी ने ग्रामीण को पटक-पटक कर मार कर तालाब में फेंका
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   कोरिया : तहसीलदार निलंबित, अपर कलेक्टर को मिली थी शिकायत
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending