Connect with us

छत्तीसगढ़

नशे के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस की कार्रवाई जारी, 168 नग सिरप कीमत 27000 जप्त किया

Published

on

नाम आरोपी

1- नीरज वस्त्रकर पिता रामकुमार
वस्त्रकार उम्र 25 वर्ष निवासी
कंस्ट्रक्शन कॉलोनी तार बहार

विवरण

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि बिलासपुर जिले की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर के द्वारा पूर्व में मीटिंग लेकर नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं इसी तारतम्य सिविल लाइन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति इमलीपारा रोड में एक बैग में संदिग्ध सामग्री रखकर बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है की सूचना तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप,नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) मंजू लता बाज को दी गई जिस पर अधिकारियों द्वारा तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त हुए जिस पर तत्काल थाना से एक टीम मौके के लिए रवाना किया गया जो मौके पर इमलीपारा रोड में एक व्यक्ति को एक नीले रंग के बैग के साथ पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम नीरज वस्त्रकार कंस्ट्रक्शन कॉलोनी तारबाहर का रहना बताया उसके पास रखे बैग को चेक करने पर बैग में 168 नग कोडीन युक्त प्रतिबंधित कफ सिरप मिला ।पूछताछ करने पर बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश करना बताया । आरोपी के विरुद्ध NDPS ACT के तहत कारवाही किया गया आरोपी के कब्जे से 168 नग प्रतिबंधित सिरप कीमती ₹27000 को विधिवत जप्त किया गया तथा आरोपी को गिरफ्तार किया गया। अवैध नशे के विरुद्ध सिविल लाइन पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है।

यह भी पढ़ें   जशपुरनगर : फरसाकानी महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क में मिलेट प्रसंस्करण कार्य प्रारंभ
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   स्वदेशी चीजों के इस्तेमाल से मज़बूत होगा भारत अरूण साव
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजस में अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी VIMARSH-2022 का रंगारंग शुभारंभ
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   स्वदेशी चीजों के इस्तेमाल से मज़बूत होगा भारत अरूण साव
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending