Connect with us

छत्तीसगढ़

मृत पति के बैंक खाते से पार हो गए 8 लाख, पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत

Published

on

सूरजपुर। जिले में एसबीआई बैंक प्रबंधन के रवैये से आए दिन ग्राहक परेशान रहते है। वही अब एक मृत पुलिसकर्मी की पत्नी ने सूरजपुर एसबीआई पर लापरवाही का आरोप लगाकर कोतवाली सूरजपुर में शिकायत दी है।

दरअसल, सूरजपुर निवासी मृतक प्रधान आरक्षक मनोज सिंह कोरिया जिले में पदस्थ थे। जहां 21 अगस्त 2021 को बीमारी से मनोज की मौत हो गयी थी। वही सूरजपुर के एसबीआई बैंक में मृतक प्रधान आरक्षक का खाता था। 2 नवंबर 2021 को मृतक के खाते में विभाग की जीपीएफ की राशि आठ लाख रुपए दिए गए थे। जिसके लिए मृतक की पत्नी ने एसबीआई बैंक प्रबंधन से लगातार खाते को होल्ड करने की गुहार लगा रही थी। लेकिन बैंक प्रबंधन आए दिन दुर्व्यवहार के साथ ही मनमानी कर रहा था। जहाँ मृतक के नाम से एक एटीएम कार्ड भी जारी हो गया था जिसे आरक्षक की मौत के कारण एटीएम कार्ड वापस चला गया। लेकिन छोटे-छोटे रकम के माध्यम से दो माह में आठ लाख रुपए एटीएम और यूपीआई के माध्यम से आहरण कर लिए गए और मृतक के मोबाइल में कोई मैसेज भी नहीं आया। फरवरी माह में जब मृतक की पत्नी को अपने मृत पति के खाते से आठ लाख रुपए आहरण कि जानकारी लगी तब जाकर कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करायी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें   आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में 1145 बच्चों का कराया गया स्वर्णप्राशन
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG की बड़ी खबरें : तीन दिवसीय हड़ताल पर नगरीय निकाय के कर्मचारी, सक्ती जिले के दौरे पर सीएम साय
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मंडल के सीनियर DSC ऋषि कुमार शुक्ला का भावभीनी विदाई
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मंडल के सीनियर DSC ऋषि कुमार शुक्ला का भावभीनी विदाई
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending