Connect with us

छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, सेंदरी में पौधरोपण से हुआ योजना का शुभारंभ

Published

on

बिलासपुर 1|मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के तहत आज अरपा नदी के तट पर ग्राम सेंदरी में 1.73 एकड़ भूमि में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का वर्चुअल शुभारंभ किया गया। यह वृक्षारोपण वन प्रबंधन समिति खरगेहना द्वारा किया गया।बिलासपुर लोकसभा सांसद अरूण साव, संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह, बिलासपुर विधायक शैलेष पांडे, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, महापौर रामशरण यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान , जिला पंचायत सदस्य त्रिलोक श्रीवास, संभागायुक्त डॉ संजय अलंग, मुख्य वन संरक्षक बिलासपुर नावेद सिजाउद्दीन, कलेक्टर डॉ सारांश मितर , जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हैरिश एस, वनमण्डलाधिकारी कुमार निशांत की उपस्थिति मैं ग्राम सेंदरी के 1.73 एकड़ भूमि में फलदार पौधों जिसमे, आम, जामुन, अमरूद, ईमली, सीताफल , एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया।

यह भी पढ़ें   सिरगिट्टी पुलिस एवं एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की संयुक्त कार्यवाही, वाहन खरीदी ब्रिकी के नाम पर पैसो की करता था ठगी, हरियाणा से आरोपी गिरफ्तार


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों से वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये बात की एवं उन्हें मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना का अधिक से अधिक प्रचार कर लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए कहा, ताकि लोग इससे लाभान्वित हों और पर्यावरण संरक्षण के साथ ही आर्थिक आमदनी भी प्राप्त कर सकें।मुख्यमंत्री बघेल ने ग्राम वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों से संवाद किया एवं वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के बारे में उनकी राय जानी। सदस्यों ने इस योजना को पूर्ण रूप से सफल एवं लाभदायक बताते हुए इस योजना के लिए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।

उल्लेखनीय है कि सरकार द्वारा धान के बदले वृक्षारोपण करने पर 10 हजार रूपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि दिये जाने का प्रावधान किया गया है, इससे लोग प्रोत्साहित होंगे। ईमारती वृक्षों के अलावा फलदार पौधों का रोपण करने से ग्रामीणों को स्वयं के उपभोग के साथ-साथ आमदनी के स्त्रोत भी प्राप्त होंगे और रोजगार के अवसर भी बढ़ेगे। मुख्यमंत्री बघेल के मंशानुरूप अरपा नदी के पुनरद्धार के साथ साथ वृक्षारोपण का उद्देश्य बिलासपुर के लोगो को हरियाली तो देना ही है। साथ ही नदी तट पर वृक्षारोपण होने से अरपा नदी को पुनः बारहमासी नदी के रुप में सजीवित करने में भी सहायता मिलेगी |

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव के करीबी नेता के साथ भाषण देने के दौरान धक्का-मुक्की
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   तारबाहर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 6 महीने से फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे...
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   तारबाहर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 6 महीने से फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे...
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending