Connect with us

छत्तीसगढ़

विश्व पर्यावरण दिवस पर यातायात पुलिस द्वारा किया गया वृक्षारोपण एवं पौधों का वितरण

Published

on

बिलासपुर| पुलिस अधीक्षक,बिलासपुर प्रशांत अग्रवाल के दिशा निर्देश पर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर यातायात मुख्यालय बिलासपुर के प्रांगण में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रोहित बघेल, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) ललिता मेहर सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य,अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन एवं एन0सी0सी0 केडेस द्वारा यातायात प्रांगण में एवं यातायात के सभी थानों में वृक्षारोपण किया गया व सत्यम चौक में वाहन चालकों को पौधे वितरण किए गए।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित बघेल ने बताया कि वृक्ष हमारे लिए किसी दवा से कम नहीं है जो पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के साथ-साथ ही ऑक्सीजन एवं विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाने में सहायक है हम सभी को पेड़ लगाना चाहिए।उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) ललिता ने बताया कि वृक्ष हमारे जीवन के अभिन्न अंग है जो हमारे स्वस्थ शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक है।

यह भी पढ़ें   दुर्ग जिले की बेटी बनी एयरफोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर...

वृक्षारोपण के संपूर्ण कार्यक्रम में एन0सी0सी0 के लेफ्टिनेंट आशीष शर्मा, मुकेश साहू,अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ईस्ट जोन के पदाधिकारी निलेश गुप्ता, शलभ चतुर्वेदी, रितेश गुप्ता दिव्या चतुर्वेदी,पूनम, मनीषा चौहान, संगीता शर्मा,नितिन मनहरण सिंह, रोल जिला रोड सेफ्टी सेल के सब इंस्पेक्टर उमा शंकर पांडे एवं यातायात के समस्त स्टाफ वृक्षारोपण में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

साथ ही उप पुलिस अधीक्षक ललिता मेहर एवं अंतरराष्ट्रीय मानव संगठन तथा एनसीसी के लेफ्टिनेंट आशीष शर्मा एवं एनसीसी के कैडेटों द्वारा सत्यम चौक में भारी मात्रा में विभिन्न प्रकार के ऑक्सीजन देने वाले पौधों का राहगीरों को वितरण किया तथा उन्हें उस पौधे को संरक्षित और सुरक्षित कर इसकी उत्तरोत्तर वृद्धि में सहयोग का अनुरोध किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   सूरजपुर : नोनी सुरक्षा योजना से जिले के 1032 बच्चियों को जारी एलआईसी का बॉण्ड
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   रायपुर : सहकारी शक्कर कारखाना पंडरिया और राम्हेपुर ने रिकवरी दर में राष्ट्रीय स्तर पर रचा नया कीर्तिमान
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   दुर्ग जिले की बेटी बनी एयरफोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर...
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending