छत्तीसगढ़
16 जून से खुल सकते हैं स्कूल… मंत्री टेकाम के इस बयान पर नेता प्रतिपक्ष का पटलवार
रायपुर: प्रदेश के सभी जिलों के अनलॉक होने के बाद प्रदेश सरकार अब स्कूलों को खोलने की तैयारी की जा रही है। लेकिन स्कूलों को खोले जाने को लेकर एक बार फिर सियासत शुरू हो गई है। मुद्दे को लेकर फिर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने हैं। स्कूलों को खोलने को लेकर शिक्षा मंत्री प्रेमसाय के बयान पर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने पलटवार किया है।
नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा है कि प्रदेश के स्कूलों को 16 जून से स्कूल खोले जाने के फैसले से मैं सहमत नहीं हूं। मैं क्या कांग्रेस के स्वास्थ्य मंत्री इससे सहमत नहीं हैं। शिक्षा व्यवस्था के साथ साथ कई मामलों में छत्तीसगढ़ पिछड़ा हुआ है, इसके लिए पूर्ण रूप से सरकार की शिक्षा व्यवस्था जिम्मेदार है। प्रदेश में शिक्षा का स्तर भी लगातार गिरते जा रहा है।
इससे पहले स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने मीडिया से बात करते हुए स्कूल खुलने के संकेत दिए हैं। मंत्री ने अपने बयान में कहा कि 16 जून के बाद स्कूल खोलने पर विचार कर सकते हैं। नया शिक्षण सत्र 16 जून से शरू हो रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार की कोशिश रहेगी कि स्कूल खोला जाए। फिलहाल कोरोना संक्रमण पर भी ध्यान दिया जाएगा। अगर आगे भी संक्रमण के मामले कम रहे तो इस स्थिति में स्कूल खोले जाएंगे। संभावित तीसरी लहर को देखते हुए फिलहाल बड़ी कक्षाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
cg unlock 4 guidelines cg unlock district cg unlock news cg unlock district list cg unlock news today cg unlock update cg unlock 5 guidelines cg unlock 1 guidelines cg unlock 2.0 cg unlock 2 cg unlock 4 guidelines cg unlock district cg unlock news cg unlock district list cg unlock news today cg unlock update cg unlock 5 guidelines cg unlock 1 guidelines cg unlock 2.0 cg unlock 2 cg unlock cg unlock pdf cg unlock news cg unlock district cg unlock update cg unlock news today cg unlock
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जेन Z हमारे बच्चे’, गुमराह किए गए
-
Uncategorized5 days ago
बिना सुविधाओं के रचा इतिहास : छोटे से गांव ने देश को दिए 17 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी….
-
Uncategorized6 days ago
पीएम मोदी का नया वीडियो मैसेज, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर ‘स्वदेशी’ का संदेश दिया
-
Uncategorized1 day ago
हरेली तिहार : माटी पूजन, कृषि औजारों की पूजा और गेड़ी की परंपरा का पर्व
-
Uncategorized3 days ago
राजधानी में निकली तिरंगा यात्रा, CM साय ने भरी हुंकार, कहा- आसानी से नहीं मिली आजादी, वीरों ने दिया बलिदान…
