छत्तीसगढ़
आपरेसन प्रहार के तहत थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मिली बडी सफलता
थाना सिटी कोतवाली धारा 3 ( 2 ) छ.ग जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम,
1-आपरेसन प्रहार के तहत थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मिली बडी सफलता ।
2-मन्नू चौक टिकरापारा एवं जूना बिलासपुर हटरी चौक के पास तास के 52 पत्तो से रूपयों का हार जीत का दांव लगा कर खेल रहे थे जुआ।
3-रात्रि मे अधेरे का फायदा उठाकर भागने का प्रयास करते घेराबंदी कर पकडे गये जुआडियानं ।
4-दो प्रकरण में जुआडियानो से कुल 44400 /- रूपये व 52 तास पत्ती जप्त किया गया ।
नाम गिरफतार आरोपी :- अप. क. – 521/24
(1) उमेश विश्वकर्मा पिता स्व जीवन लाल निवासी हटरीचौक जुना बिलासपुर । (2) दिनेश विश्वकर्मा पिता स्व. माधवलाल निवासी हटरीचौक जुना बिलासपुर । (3) सुनील पिता र लक्ष्मी प्रसाद निवासी हटरीचौक जुना बिलासपुर | (4) हिमांशु देवांगनपित राजू देवांगन निवासी हटरी चौक जुना बिलासपुर । (5) रानू देवांगन पिता सूरज देवांगन निवासी हटरी चौक जुना बिलासपुर
नाम गिरफतार आरोपी :- अप. क. – 522/24
(1) सपिन केसरी पिता बसंत केसरी निवासी मन्नू चौक टिकरापारा बिलासपुर । (2) रूपेश श्रीवास पिता अनुप श्रीवास निवासी मन्नू चौक टिकरापारा बिलासपुर | (3) रितेश बोले पिता जगदीश बोले निवासी मन्नू चौक टिकरापारा बिलासपुर | (4) सौरम दास पिता प्रेम शरण मन्नू चौक टिकरापारा बिलासपुर। ( 5 ) शुभम गोदरे पिता राम प्रसाद गोदरे निवासी मन्नू चौक टिकरापार ( 6 ) राहुल बोले पिता हरिश चंद बोले निवासी मन्नू चौक टिकरापारा
बिलासपुर। विवरण :- मामले का संक्षित विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा जुआ, सट्टा पर कार्यवाही करने के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश कश्यप (रा.मु.से) नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री अक्षय प्रमोद साबद्रा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस के द्वारा टीम के साथ मुखबीर सूचना पर मन्नू चौक टिकरापारा एवं हटरी चौक जुना बिलासपुर में दिनाक 02.11.2024 के दरमियानी रात में कुछ व्यक्तियो द्वारा 52 पत्ती तास से रूपये पैसो के हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते को घेराबंदी कर रेड किया गया । पुलिस को देखकर जुवाडियान रात्रि में अधेरे का फायदा उठा कर भागने का प्रयास कर रहे थे, को पकड़ा गया। आरोपियो के कब्जे से नगदी रकम 44400 रुपये एवं तासपत्ती के 52 पत्ते जन्त किया गया। आरोपियों से पूछताक्ष करने पर जुआडियो द्वारा काट पत्ती नामक जुआ खेलना बतायें जो धारा 3(2) छ.ग जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
New Rule : शराब प्रेमियों को झटका! सरकार ने बदल दिया नियम, इस तारीख से होगा लागू
-
Uncategorized3 days ago
अमित शाह का UCC पर बड़ा ऐलान: 21 राज्यों में लागू होगा समान नागरिक संहिता, 2029 लोकसभा चुनाव से पहले होगा लागू
-
Uncategorized5 days ago
प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक खत्म, जिनपिंग ने साझा विकास पर दिया जोर
-
Uncategorized2 days ago
EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पीएफ पर बेसिक सैलरी लिमिट ₹15000 से बढ़ाकर 25 हजार की, 51 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
-
Uncategorized6 days ago
40th National Games : छत्तीसगढ़ करेगा 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी! तैयारी में जुटी सरकार
-
Uncategorized11 hours ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
