Connect with us

छत्तीसगढ़

गांजा तस्करी के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

Published

on

बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (IPS) के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में 03 नवंबर 2024 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि ग्राम कंचनपुर और ग्राम पोड़ी के पास अरपा नदी के किनारे पर कुछ लोग मादक पदार्थ गांजा की तस्करी कर रहे हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रेड कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर दो आरोपियों – पवन मरावी (पिता रामेश्वर मरावी, निवासी कंचनपुर, चौकी बेलगहना) और लोरिक कुमार कुर्रे (पिता स्वर्गीय राम लोचन कुर्रे, निवासी पिपरतराई, थाना कोटा) को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर में अधूरे निर्माण कार्य को पूरा होने तरसता प्रगति मैदान प्रोजेक्ट - अमर अग्रवाल

मौके से बरामद सामान:

4.500 किलोग्राम गांजा
01 मोटर साइकिल (टीवीएस स्पोर्ट्स)
01 इलेक्ट्रॉनिक तराजू
01 काटा वाला तराजू
₹1,17,260 नकद
पुलिस ने आरोपियों को थाने में लाकर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की और न्यायिक अभिरक्षा में न्यायालय में पेश किया गया। मामले का तीसरा आरोपी रामेश्वर नेटी (पिता पुरुषोत्तम नेटी, निवासी कंचनपुर, चौकी बेलगहना, थाना कोटा, जिला बिलासपुर) फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक ओंकार बंजारे, आरक्षक भोप साहू, आरक्षक शैलेंद्र दिनकर, महिला आरक्षक पूर्णिमा सिदार, और अन्य थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   यातायात जनजागरूता अभियान के समापन में एकल नृत्य में आराध्या शुक्ला को मिला प्रथम पुरस्कार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर में अधूरे निर्माण कार्य को पूरा होने तरसता प्रगति मैदान प्रोजेक्ट - अमर अग्रवाल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG: एक विश्व एक स्वास्थ्य के संदेश के साथ योग दिवस की हुई शुरुआत
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending