Connect with us

छत्तीसगढ़

थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाशों पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार

Published

on

♦️ नशाखोरी कर उपद्रव करने वाले असामाजिक प्रवृत्ति के 07 लोगों को सरकण्डा पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार।
♦️ आरोपियों के विरूद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही।
♦️ सार्वजनिक स्थानों पर उपद्रव करने वालों के विरूद्ध आगे भी की जावेगी कार्यवाही।

नाम आरोपी:-

  1. विक्की अहिरवार पिता रोहित अहिरवार उम्र 20 वर्ष निवासी श्यामनगर लिंगियाडीह।
  2. अमित निषाद पिता फागुराम निषाद उम्र 23 वर्ष निवासी चिंगराजपारा प्रभात चौक।
  3. संजू गंधर्व पिता महेश गंधर्व उम्र 20 वर्ष निवासी श्याम नगर लिंगियाडीह।
  4. अजय कुमार गंधर्व पिता महेश गंधर्व उम्र 38 वर्ष निवासी श्यामनगर लिंगियाडीह।
  5. भानू उर्फ लक्ष्मण साहू पिता जगमोहन साहू उम्र 18 वर्ष निवासी श्यामनगर लिंगियाडीह।
  6. मोहित बांधकर पिता जयसिंह उम्र 20 वर्ष निवासी श्यामनगर लिंगियाडीह।
  7. मनीष अहिरवार पिता नीलू अहिरवार उम्र 26 वर्ष निवासी मोपका।
यह भी पढ़ें   कैंप में ही चयनित युवाओं को मिलेगा ऑफर लेटर

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के विरूद्ध धरपकड़ कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में थाना सरकण्डा से टीम तैयार कर क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग एवं भ्रमण की जा रही है। कि दिनांक 02.11.2024 को पेट्रोलिंग दौरान लिंगियाडीह, चिंगराजपारा, मोपका क्षेत्र में कुछ असामाजिक नशेड़ी प्रवृत्ति के लड़के नशा सेवन कर समूह बनाकर उपद्रव करते रहने की शिकायते मिलने पर थाना प्रभारी निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में पृथक-पृथक टीम मौके पर भेजा गया।

जहां श्यामनगर लिंगियाडीह से विक्की अहिरवार, अमित निषाद, संजू गंधर्व, अजय गंधर्व, भानू साहू, मोहित बांधकर एवं मनीष अहिरवार को समूह बनाकर क्षेत्र में उपद्रव करते हुये पकड़ा गया जिनके विरूद्ध बीएनएसएस की धारा 170/126,135 के तहत् कार्यवाही की गई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर सरप्राइस चेकिंग
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   सीएम भूपेश का आज दिल्ली दौरा, वरिष्ठ नेताओं से करेंगे मुलाकात
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   आज से शुरू हुई बिलासपुर नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending