Connect with us

छत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह ने प्रकरण में कड़ी कार्यवाही करने हेतु किया था निर्देशित

Published

on

अपराधिक तत्वों के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह ने प्रकरण में कड़ी कार्यवाही करने हेतु किया था निर्देशित

पत्रकार से अवैध पैसो की मांग कर रहा था आरोपी

आरोपी को लिया गया तत्काल हिरासत मे

नाम आरोपी – मनहरण बंजारे पिता गणेश बंजारे उम्र 35 वर्ष निवासी उडगन थाना बिल्हा जिला बिलासपुर (छ.ग.)

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी कमल किशोर गर्ग पिता कन्हैयालाल गर्ग उम्र 65 वर्ष निवासी बिल्हा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर (हरिभूमि पत्रकार) का थाना आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 03.11.2024 के रात्रि 10.00 बजे मनहरण बंजारे प्रार्थी के घर के पास आकर बहुत पैसा कमा रहे हो |

यह भी पढ़ें   CG Recruitment: छत्‍तीसगढ़ में 33 हजार पदों में भर्ती के लिए मिल चुकी है स्वीकृति, जल्‍द जारी होगा नोटिफिकेशन

शराब पीने के लिये पैसा दो जिसे मना करने पर मनहरण बंजारे द्वारा माॅ बहन की गंदी गंदी गालियाॅ देकर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करने रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर थाना प्रभारी द्वारा मामले की गम्भीरता को देखते हुये आरोपी मनहरण बंजारे की पतासाजी कर थाना लाकर पूछताछ करने पर प्रार्थी के साथ पैसो की मांग कर मारपीट करना स्वीकार करना पाए जाने पर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
आरोपी मनहरण बंजारे का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है |

जिसमें थाना पथरिया जिला मुंगेली में अपराध क्रमांक 592/ 17 धारा 363 ,366,34, 365, 342 ,506, ipc कायम है जो माननीय न्यायालय में विचाराधीन है। इसी प्रकार थाना पचपेड़ी के अपराध क्रमांक 40/22 धारा 34,(2) ,59 (क) आबकारी अधिनियम में आरोपी की मोटरसाइकिल अवैध शराब के परिवहन करते पाए जाने पर मोटरसाइकिल को राजसात की कार्यवाही की गई है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : NSUI जिला महासचिव आफताब अली जुआ खेलते गिरफ्तार

प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बिल्हा निरीक्षक हरीशचंद्र टाण्डेकर, उप निरीक्षक शत्रुहन लहरे, प्र.आर. 53 अनिल साहू, आरक्षक संतोष मरकाम, योगेश साहू की अहम भूमिका रही।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बिल्हा पुलिस के ने छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी, 2 गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में पड़ रही कड़ाके की ठंड, दिखने लगी बर्फ की चादर
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending