Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: पुलिसवालों से इतनी नफरत, गर्म तेल डाला, कांस्टेबल की पत्नी-बेटी के अर्धनग्न शव खेत में फेंके

Published

on

छत्तीसगढ़: पुलिसवालों से इतनी नफरत, गर्म तेल डाला, कांस्टेबल की पत्नी-बेटी के अर्धनग्न शव खेत में फेंके

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में इन दिनों बवाल मचा हुआ है. मामला है दोहरे हत्याकांड (Chhattisgarh Double Murder) का. एक पुलिसकर्मी की पत्नी और उसकी 16 साल की बेटी को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया, वो भी इसलिए कि आरोपी उस पुलिसकर्मी को मारने में नाकाम रहा.

इसलिए इसकी कीमत उसकी मासूम पत्नी और बेटी को चुकानी पड़ी. मारने वाला एक हिस्ट्रीशीटर है. उसने कथित तौर पर बेरहमी से दोनों की हत्या की और फिर लाशों को दूर खेत में फेंक दिया. सूरजपुर के लोगों को जैसे ही इस हत्याकांड की खबर लगी उन्होंने तो बवाल मचाकर रख दिया.

गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर में लगाई आग

दरअसल हत्या का आरोपी कुलदीप साहू हिस्ट्रीशीटर होने के साथ ही कांग्रेस नेता भी है. हेड कांस्टेबल तालिब शेख की पत्नी और बेटी की हत्या से गुस्साई भीड़ कुलदील साहू के घर पहुंची और वहां आग लगा दी. गुस्साई भीड़ ने तो SDM जगन्नाथ वर्मा को भी नहीं बख्शा, उनको खूब दौड़ाया. जिसके बाद एसडीएम साहब और उनके सुरक्षाकर्मियों को आखिरकार जान बचाकर वहां से भागना पड़ा.

शवों को अर्धनग्न कर खेत में फेंका, आरोपी फरार

पुलिसकर्मी की पत्नी और बेटी के शव अर्धनग्न हालत में पाए गए थे. पुलिस ने जब आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर गोली चलानी शुरू कर दी. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, लेकिन फिर भी आरोपी वहां से भागने में कामयाब रहा.

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कहर बरपाएगी ठंड

गाड़ियां फूंकी, घर में लगाई आग, सूरजपुर में हुआ क्या?

इस घटना के बाद शहर में गुस्सा इस कदर बढ़ गया कि उग्र भीड़ ने शहर को बंद कर दिया और पहले तो आरोपी कुलदीप साहू के घर और गोदाम के बाहर खड़ी गाड़ियों को आग के हवाले किया और फिर उसके घर पर भी धावा बोल दिया. हालांकि घटना के समय आरोपी और उसका परिवार उस मकान में मौजूद नहीं था. इस घटना के बाद से सूरजपुर इन दिनों छावनी में तब्दील हो गया है. चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा है. तनाव को देखते हुए दूसरे जिलों से भी पुलिस बुलाई गई है.

पुलिसकर्मी की पत्नी-बेटी की हत्या

पुलिस का कहना है कि कांग्रेस की युवा शाखा का जिला महासचिव कुलदीप साहू 13 अक्टूबर को हेड कांस्टेबल तालिब शेख के घर में घुसा और कथित तौर पर उनकी 35 साल की पत्नी महनाज़ और बेटी आलिया की धारदार हथियार से हत्या कर दी. इससे पहले आरोपी दुर्गा पूजा मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम के दौरान एक पुलिस कांस्टेबल से भिड़ गया था. उसने कथित तौर पर पुलिसकर्मी पर गर्म तेल डाल दिया था. इस घटना में कांस्टेबल गंभीर रूप से झुलस गया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया.

यह भी पढ़ें   जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की महत्वपूर्ण बैठक 25 जून को आयोजित की जाएगी।

पुलिसकर्मी की पत्नी-बेटी को क्यों मारा?

हेड कांस्टेबल तालिब शेख और उनकी टीम कुलदीप साहू को गिरफ्तार करने के लिए पहुंची थी. लेकिन शातिर आरोपी ने पुलिसकर्मी को कार से कुचलने की कोशिश की, गनीमत रही कि पुलिसकर्मी समय रहते वहां से निकल गया. वहीं इस बीच कुलदीप भी वहां से फरार हो गया. जब शेख और उनकी टीम उसका पता लगाकर उसे पकड़ने की प्लानिंग कर ही रहे थे कि आरोपी हेड कांस्टेबल के घर पहुंचा और उसकी पत्नी और बेटी की हत्या कर दी.

घर का दरवाजा खुला था, पत्नी-बेटी गायब

शेख ड्यूटी से जब घर वापस लौटे तो घर का दरवाजा टूटा हुआ था. पत्नी-बेटी घर से गायब थे. घर के भीतर खून के धब्बे देखते ही उन्होंने पुलिस को मामले की खबर दी. उन्होंने दोनों को तलाशना शुरू कर दिया. शहर में जैसे ही ये बात फैली, गुस्साए लोगों ने शहर को बंद कर पहले तो पुलिस स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. बाद में कुलदीप साहू के घर पहुंचकर वहां तोड़फोड़ की और वाहनों के साथ ही घर को भी आग के हवाले कर दि.या.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Budget 2024 Live Updates : इनकम टैक्स स्लैब पर सरकार ने क्या ऐलान किया, मिली राहत या बढ़ी टेंशन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कहर बरपाएगी ठंड
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कहर बरपाएगी ठंड
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending