Connect with us

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh: बस्तर को मिली 3 करोड़ के विकासकार्यों की सौगात, माझी-चालकी की मांगों पर CM विष्णुदेव साय ने कही ये बात

Published

on

Chhattisgarh: बस्तर को मिली 3 करोड़ के विकासकार्यों की सौगात, माझी-चालकी की मांगों पर CM विष्णुदेव साय ने कही ये बात

CM Sai Reached Muria Darbar: 75 दिनों तक चलने वाला बस्तर दशहरा पर्व अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। मंगलवार को एक प्रमुख रस्म मुरिया दरबार अदा की गई। इस दरबार में माझी चालकियों और दशहरा से जुड़े अन्य लोग अपनी समस्या लेकर आए।

उनकी समस्या दूर करने के लिए प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, सांसद और विधायकगण पहुंचे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिले वासियों को 2 करोड़ 99 लाख को विकासकार्यों की सौगात दी। उन्होंने माझी चालकियों की मांगों को जल्द पूरा करने का आदेश दिया है। इसके अलावा पर्व में शामिल होने आए ग्रामीणों के रूकने के लिए 50 लाख की लागत से भवन बनाने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें   CG Weather Update : छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में बारिश के आसार, आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना

सीएम साय और राजपरिवार के सदस्य रहे शामिल

उल्लेखनीय है कि, यह पर्व 600 साल पुरानी है। पर्व की शुरुआत से ही प्रशासन सतर्क हो जाता है। इस पर्व के अलग-अलग रस्मों को अलग-अलग जाति-वर्ग के लोग निभाते हैं। आज सिरहासार भवन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ बस्तर राजपरिवार के सदस्य कमलचंद भंजदेव, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद रहे।

किसी पर्व में कोई कमी नहीं होगी- सीएम साय

सीएम साय ने कहा कि, जब तक प्रदेश में भाजपा की सरकार रहेगी तब तक दशहरा पर्व में कोई कमी नहीं रहेगी। वहीं सूरजपुर की घटना को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि, घटना में शामिल लोगों को नहीं बक्शा जाएगा, चाहे वे जो भी हों, किसी भी दल से हों उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसी घटना से आम जनता को दूर रहने की बात भी कही है। साथ ही कहा कि, महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव के लिए पार्टी पुरी तरह से तैयार है और दोनों चुनाव में परिणाम भाजपा के पक्ष में ही आएगा।

यह भी पढ़ें   CG Corona Breaking: छत्तीसगढ़ में थमा कोरोना का कहर, आज मिले 52 नए पॉजिटिव मरीज.. 78 हुए स्वस्थ

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   दुर्ग: चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज में अपर कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू विशेष अधिकारी नियुक्त
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG Weather Update : छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में बारिश के आसार, आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव की तबियत बिगड़ी
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending