Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर पुलिस के प्रहार अभियान के तहत अवैध शराब पर लगातार कार्रवाई।

Published

on

बिलासपुर पुलिस के प्रहार अभियान के तहत अवैध शराब पर लगातार कार्रवाई रतनपुर  थाना पुलिस की थाना प्रभारी के नेतृत्व में शराब कोचियों पर ...

🔷थाना रतनपुर जिला बिलासपुर 🔷

🔶 बिलासपुर पुलिस के प्रहार अभियान के तहत अवैध शराब पर लगातार कार्रवाई।

🔶 रतनपुर थाना पुलिस की थाना प्रभारी के नेतृत्व में शराब कोचियों पर लगातार बड़ी कार्यवाही।
🔶 03 शराब कोचियों को किया गया गिरफ्तार।
🔶 195 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 39000 रूपये को किया जप्त।
गिरफ्तार आरोपी –

  1. संजय यादव पिता देवी यादव उम्र 27 वर्ष निवासी प्रधान मोहल्ला रानीगाँव थाना रतनपुर
  2. शंकर कहार ऊर्फ पिन्टू पिता कृष्ण कहार उम्र 36 वर्ष निवासी गाँधीगर रतनपुर थाना रतनपुर
  3. संदीप गोंड़ पिता मंतराम गोंड़ उम्र 30 वर्ष निवासी गाँधीगर रतनपुर थाना रतनपुर जिला
यह भी पढ़ें   शर्मसार कर देने वाला मामला: बुजुर्ग महिला से दरिदंगी, पोता ने दादी के साथ की ये गंदी हरकत और…

बिलासपुर छ.ग.।

पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के व्यापारियों पर अंकुश लगाने एवम प्रहार अभियान के तहत लगातार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया (ग्रामीण) अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रतनपुर भापुसे (प्रशिक्षु) अजय कुमार के द्वारा टीम गठित कर मुखबीर सुचना पर ग्राम रानीगाँव में संजय यादव के घर के पीछे से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब, गाँधीनगर रतनपुर निवासी शंकर कहार उर्फ पिन्टू के घर से 90 लीटर कच्ची महुआ शराब व संदीप गोंड़ के घर से 75 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल 195 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 39000 रूपये को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर उक्त आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर
भेजा गया।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh: सीनियर ऑब्जर्वर बनने के बाद पहली बार 5 अक्टूबर को लखनऊ जाएंगे भूपेश बघेल


उक्त कार्यवाही में प्रशि.आईपीएस अजय कुमार थाना प्रभारी थाना रतनपुर, निरीक्षक देवेश सिंह राठौर, सउनि ढोलाराम, प्र.आर. सत्यप्रकाश यादव, गजेन्द्र सिंह, आर. अजय सोनी, अविनाश शर्मा, घनश्याम राठौर, म.आर. स्वाती बंजारे, अनिशा कश्यप का विशेष योगदान रहा।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   शराब बेचने वाले आरोपी के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG BIG BREAKING : बृजमोहन अग्रवाल ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा, कैबिनेट की बैठक में सीएम विष्णुदेव साय को सौंपा त्यागपत्र
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG BIG BREAKING : बृजमोहन अग्रवाल ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा, कैबिनेट की बैठक में सीएम विष्णुदेव साय को सौंपा त्यागपत्र
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending