Connect with us

छत्तीसगढ़

शराब बेचने वाले आरोपी के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार

Published

on

♦️ 01 आरोपी के कब्जे से कुल 09 लीटर महुआ शराब एवं 01 टी.व्ही.एस. मोटरसायकल जप्त

♦️ अवैध शराब बेचने वालों के विरुद्ध के लगातार कार्यवाही जारी

विवरण
बिलासपुर पुलिस लगातार नशे के खिलाफ़ कार्यवाही कर रही है। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर बिलासपुर के शहरी थानो में लगातार शराब/गांजा/नशीली पदार्थ बेचने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।

इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 17.09.2024 को थाना प्रभारी कोनी नवीन कुमार देवांगन को सूचना मिली की ग्राम गतौरी ओवरब्रिज के नीचे शराब बिक्री किया जा रहा है। सूचना पर कोनी थाना प्रभारी द्वारा पुलिस टीम भेजकर रेड कार्यवाही किया गया। जहां आरोपी 01. प्रहलाद मेश्राम उर्फ गोवर्धन पिता भगवान सिंह मेश्राम उम्र 29 साल साकिन चुमकवा थाना कोनी जिला बिलासपुर जिला बिलासपुर के कब्जे से 9 लीटर महुआ शराब कीमती ₹1800 एवं टी.व्ही.एस कंपनी का 01 मो.सा. क्रमांक CG 10 AL 4650 जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है।

यह भी पढ़ें   Aaj Ka Rashifal 29 October 2023: मेष से मीन राशियों का हाल आज कैसा रहेगा... जानें सूर्य की कृपा किन पर होगी!

आरोपी के विरुद्ध वजह सबूत के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत‌् कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक ने इस बेहतर और प्रभावी कार्यवाही के लिए ज़िले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री उमेश कश्यप, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी सरकंडा श्री सिद्धार्थ बघेल और थाना प्रभारी कोनी नवीन कुमार देवांगन और स्टाफ़ की सराहना की है ।

अवैध शराब/गांजा/नशा बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही का उद्देश्य अपराधिक गतिविधि वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाना तथा अवैध रूप से नशे के व्यापार करने पर रोक लगाना है जिससे समाज का कल्याण होगा

यह भी पढ़ें   #Chhattisgarh : राज्य में मलेरिया का भयंकर प्रकोप, इसे खत्म करने 20.43 लाख लोगों तक पहुंचेगा स्वास्थ्य विभाग

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी नवीन कुमार देवांगन, स.उ.नि. सुरेंद्र तिवारी, आरक्षक विजेंद्र सिंह, मिथलेश साहू, का सराहनीय योगदान है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में भी बंद हो सकते हैं सभी स्कूल-कॉलेज
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री बघेल आज प्रधानमंत्री की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में होंगें शामिल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   मुझसे शादी करो नहीं तो इस जिद से परेशान हुआ शादीशुदा प्रेमी;
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending