Connect with us

छत्तीसगढ़

थाना रेंज साइबर बिलासपुर में दर्ज ऑनलाइन ठगी के प्रकरण में अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता

Published

on

🔴डॉ. संजीव शुक्ला (भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर, रेंज बिलासपुर के निर्देशन एवं श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के मार्गदर्शन में साइबर अपराध पर ‘‘प्रहार’’।

🔴रेंज सायबर थाना द्वारा सायबर ठगी करने वाले 03 अंतर्राज्यीय शातिर अपराधियों को गिरफ्तार करने में थाना रेंज साइबर बिलासपुर को मिली महत्वपूर्ण सफलता

🔴व्हाट्सएप एप के माध्यम से प्रार्थी जो रिटायर्ड शासकीय कर्मचारी है जिसे डरा-धमका कर ऑनलाइन 54 लाख रुपए की ठगी किए थे। घटना थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर क्षेत्र से संबंधित है जिसकी विवेचना थाना रेंज साइबर बिलासपुर द्वारा किया जा रहा था

🔴फर्जी सिम कार्ड व आम लोगां के बैंक अकाउंट का आरोपी धोखाधडी करने में करते थे उपयोग

🔴आरोपियों द्वारा ठगी की रकम को यूएसडीटी करेंसी में बदलकर प्राप्त करते थे राशि

🔴पीड़ित को पोर्नोग्राफी विडियों अपलोड करने, मनीलॉड्रिंग में संलिप्तता होने का हवाला देकर कर आरोपियों के द्वारा डरा-धमका मोबाईल से कॉल कर करते थे ऑनलाईन ठगी|

🔴आरोपियों द्वारा रिटायर्ड कर्मचारी के बैंक में जमा पैसों के साथ-साथ म्यूच्वल फण्ड में किये निवेश को भी मनीलॉड्रिंग के जांच के नाम पर ठगा गया

अपराध क्रमांक 07/2024 धारा 318(4) 3(5) बीएनएस एवं 66(डी) आई.टी एक्ट

गिरफ्तार आरोपी :-
1.विजय पिता ओमप्रकाश उम्र 29 वर्ष निवासी वार्ड क्र 07 ढ़ाणी शेरावाली थाना ऐलनाबाद जिला सिरसा (हरियाणा)
2.अमित जालप पिता राजेन्द्र जालप उम्र 23 वर्श निवासी वार्ड नम्बर 08 शादुलशहर थाना शादुलशहर जिला श्रीगंगानगर (राजस्थान)

  1. निखिल पिता रमेशचंद्र सैनी उम्र 18 वर्ष निवासी सरस्वती नगर म.न. 33बी श्रीगंगानगर थाना सदर जिला श्रीगंगानगर (राजस्थान)
यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : बिलासपुर में कोचिंग संस्थानों की जांच के लिए समिति गठित, 10 दिन में सौंपनी होगी

विवरणः-

अज्ञात आरोपियों द्वारा प्रार्थी जयसिंह चन्देल पिता स्व. श्री भागवत सिंह चन्देल उम्र-71 पता-बी207 अजेय नगर सि. लाईन बिलासपुर (छ.ग.) को दिनांक 24.06.2024 को फोन कर अवैध पोर्नाग्राफी वीडियो अपलोड करने पर थ्प्त् दर्ज होने तथा मनीलॉड्रिंग के प्रकरण में खाता संलिप्त होने के नाम पर डरा धमका कर सायबर ठग द्वारा अलग-अलग तिथियों में कुल 54,30,000/- रुपये की ठगी करने पर प्रार्थी के लिखित रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रार्थी के साथ धोखाधडी करने वाले व्यक्तियों की जानकारी सायबर क्राईम पोर्टल में दर्ज रिपोर्ट के आधार पर संदिग्ध बैंक खातों को चिन्हांकित कर, एकाउंट स्टेटमेंट, ऑनलाईन ट्रांजेक्शन तथा तकनीकी जानकारी नियमित प्राप्त किया जा रहा था जिसके आधार पर हरियाणा एवं राजस्थान प्रांत में संदेहियो द्वारा प्रार्थी के साथ ठगी की घटना करने की जानकारी प्राप्त होने पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया बाद अधिकारियों के निर्देशन में निरीक्षक राजेश मिश्रा थाना प्रभारी रेंज सायबर बिलासपुर के नेतृत्व में विशेष टीम उत्तर प्रदेष, दिल्ली, हरियाणा, एवं राजस्थान के लिये रवाना किया गया।

विशेष टीम द्वारा लगातार एक सप्ताह तक संदेहियों के द्वारा अपने लोकेशन बदलते रहने पर टीम द्वारा लगातार उनके संभावित ठिकानों पर दबिष देकर संदेही आरोपी विजय पिता ओमप्रकाश उम्र 29 वर्ष निवासी वार्ड क्र 07 ढाणी शेरावाली थाना ऐलनाबाद जिला सिरसा (हरियाणा), अमित जालप पिता राजेन्द्र जालप उम्र 23 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 08 शादुलशहर थाना शादुलशहर जिला श्रीगंगानगर (राजस्थान) एवं निखिल पिता रमेशचंद्र सैनी उम्र 18 वर्ष निवासी सरस्वती नगर म.न. 33बी श्रीगंगानगर थाना सदर जिला श्रीगंगानगर (राजस्थान) को अलग-अलग स्थानों में संबंधित थानों के स्टाफ के सहयोग से पकड़कर पूछताछ किया गया जो अपने आप को इडी के अधिकारी बताकर, डरा धमका कर तथा झांसे में लेकर पीड़ित के साथ ठगी करना एवं ठगी की राशि को बायनेंस के माध्यम से यूएसडीटी करेंसी में बदलकर ठगी राशि उपभोग करना बताया गया।

यह भी पढ़ें   थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों के विरूद्ध सरकण्डा पुलिस का प्रहार

आरोपियों के द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर अलग-अलग मेमोरण्डम कथन लिया गया एवं अपराध में प्रयुक्त आरोपियों द्वारा पेष 05 नग मोबाईल को गवाहो के उपस्थिति जप्त किया गया, आरोपियों को अपराध से अवगत कराकर विधिवत मौके पर गिरफतर किया गया, एवं संबंधित न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट रिमाण्ड प्राप्त कर थाना रेंज सायबर बिलासपुर लाया गया जिसे अग्रिम कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

सम्पुर्ण कार्यवाही में श्री उमेश कश्यप अति. पुलिस अधीक्षक (शहर), श्री अनुज कुमार अति. पुलिस अधीक्षक श्री निमितेश सिंह नपुअ. चकरभाठा के मार्गदर्शन में निरीक्षक राजेश मिश्रा प्रभारी रेंज सायबर थाना बिलासपुर उप निरीक्षक अजय वारे, स.उ.नि. सुरेश पाठक, प्रधान आरक्षक विक्कू सिंह आरक्षक विजेन्द्र मरकाम, चिरंजीव कुमार्र का विशेष योगदान रहा

छत्तीसगढ़

केले के पत्तों पर 25 दिनों तक रखकर किया गया नवजात शिशु का इलाज, जानिए किस दुर्लभ बीमारी से था ग्रसित…

बीजापुर। बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) में एक अत्यंत दुर्लभ एवं गंभीर बीमारी से पीड़ित नवजात शिशु को 25 दिनों तक केले के स्टरलाइज पत्तों में रखकर सफलतापूर्वक उपचार किया गया.

Published

on

बीजापुर। बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) में एक अत्यंत दुर्लभ एवं गंभीर बीमारी से पीड़ित नवजात शिशु को 25 दिनों तक केले के स्टरलाइज पत्तों में रखकर सफलतापूर्वक उपचार किया गया.

ग्राम कोरसागुड़ा विकासखण्ड उसूर निवासी शांति मोटू पूनेम के नवजात को 4 अप्रैल को गंभीर अवस्था में बीजापुर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था. जाँच उपरांत शिशु को Staphylococcal Scalded Skin Syndrome नामक अत्यंत दुर्लभ त्वचा रोग से पीड़ित पाया गया, जिसमें त्वचा जलने जैसी स्थिति में छिलने लगती है और संक्रमण तेजी से फैलता है. यह बीमारी बहुत ही कम मामलों में देखने को मिलती है.

शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा चव्हाण के नेतृत्व में टीम ने 25 दिनों तक लगातार गहन उपचार, एंटीबायोटिक थेरेपी एवं विशेष नर्सिंग देखभाल प्रदान की. उपचार के दौरान शिशु की अत्यंत नाजुक और प्रभावित त्वचा की सुरक्षा के लिए विशेष सावधानियां बरती गईं. शिशु को बाहरी संक्रमण और घर्षण से बचाने हेतु पारंपरिक एवं सहायक उपाय के रूप में स्वच्छ एवं स्टरलाइज किए गए केले के पत्तों का उपयोग किया गया.

यह भी पढ़ें   कार में लगाया था सट्टे खिलाने का सेटअप, रायपुर में 4 सटोरिये गिरफ्तार

इन पत्तों को बिस्तर के रूप में इस प्रकार बिछाया गया कि नवजात की त्वचा को मुलायम और सुरक्षित सतह मिले, जिससे शरीर पर रगड़ कम हो और संक्रमण का खतरा घटे. साथ ही नियमित रूप से पत्तों को बदलकर स्वच्छता बनाए रखी गई, जिससे बच्चे को एक संक्रमण-रहित वातावरण मिल सके.

जा सकती थी नवजात शिशु की जान

डॉ. नेहा चव्हाण ने लल्लूराम डॉट कॉम से बात करते हुए कहा कि नवजात शिशु का यह बेहद ही रियर केस था. इसमें शरीर का ऊपरी चमड़ी का इंपैक्सन रहता है, संक्रमण बहुत ज्यादा रहता है. और इसकी वजह से शिशु को जान खतरे में जा सकती हैं, इसको डॉक्टर को टाइम से दिखाना रहता है, तभी उसका इलाज संभव हो पाता है,

सही समय पर बच्चे को हमारे पास लाया गया. उसको तुरंत हमने एंटीबायोटिक का थेरेपी लगाकर इलाज शुरू किया. इस बीमारी में केले के पत्ते में रखना और ड्रेसिंग करना होता है, वही हमने किया. पूरी तरह से हाइजीनिक इलाज किया, और अब बच्चा पूरी तरह से स्वास्थ्य हैं.

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री भूपेश ने जन्मदिन के मौके पर वीडियो जारी कर जनता से की ये अपील

परिजनों ने दिया दिल से धन्यवाद

शिशु के परिजनों ने भावुक होकर कहा कि उन्होंने अपने बच्चे के जीवित रहने की उम्मीद लगभग खो दी थी, लेकिन चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ के समर्पण, निरंतर देखभाल और अथक प्रयासों ने उनके बच्चे को नया जीवन दे दिया. उन्होंने इसे अपने परिवार के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं बताया और पूरे चिकित्सा दल के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया.

पहली बार आया अनोखा केस

सिविल सर्जन डॉ. रत्ना ठाकुर ने लल्लूराम से कहा कि मैं डॉ. नेहा चव्हाण और उनकी टीम को बधाई देती हूं. इस तरह का केस हमारे हॉस्पिटल में पहली बार आया था, और हमारे डॉक्टरों की टीम ने सही तरीके इलाज कर एक नवजात शिशु को को नई जिंदगी दी है. अगर इस तरह ग्रामीण स्तर पर कोई भी केस आए तो निश्चित ही जिला हॉस्पिटल का लाभ लें.

 

Continue Reading

छत्तीसगढ़

साय कैबिनेट की बैठक कल, विधानसभा के विशेष सत्र समेत अन्य मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक , 29 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित होगी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में विधानसभा के विशेष सत्र समेत कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

Published

on

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक , 29 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित होगी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में विधानसभा के विशेष सत्र समेत कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

30 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र

छत्तीसगढ़ विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 30 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में विधानसभा सचिवालय ने आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। इसमें बताया गया है कि छठवीं विधानसभा का नवम सत्र 30 अप्रैल को आयोजित होगा। इस सत्र में कुल एक ही बैठक होगी, जिसमें शासकीय कार्य संपादित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें   CM भूपेश बघेल ने नंदकुमार पटेल की प्रतिमा का किया अनावरण

महिला आरक्षण पर सियासी घमासान के आसार

इस विशेष सत्र का सबसे बड़ा मुद्दा महिला आरक्षण को लेकर संभावित सियासी टकराव माना जा रहा है। सत्ता पक्ष भाजपा इस मुद्दे पर विपक्ष की भूमिका को लेकर सदन में निंदा प्रस्ताव ला सकती है। वहीं कांग्रेस इस विषय पर सरकार को घेरने की तैयारी में है।

Continue Reading

कैरियर

कल आएंगे 10वीं-12वीं बोर्ड के रिजल्ट, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की घोषणा

Chhattisgarh Board Result : सत्या राजपूत,रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 29 अप्रैल बुधवार को जारी होगा। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की है। बता दें कि लल्लूराम डॉट कॉम ने पहले ही 29 या 30 अप्रैल को 10वीं-12वीं के रिजल्ट आने की खबर प्रकाशित की थी, जिस पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मुहर लगा दी है।

Published

on

Chhattisgarh Board Result : सत्या राजपूत,रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 29 अप्रैल बुधवार को जारी होगा। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की है। बता दें कि 29 या 30 अप्रैल को 10वीं-12वीं के रिजल्ट आने की खबर प्रकाशित की थी, जिस पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मुहर लगा दी है।

शिक्षा मंत्री यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि इंतजार की घड़ियां अब समाप्ति की ओर है। बुधवार दोपहर 2:30 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल के हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम औपचारिक रूप से घोषित किए जाएंगे। यह केवल अंकों की घोषणा नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों व शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का प्रतिफल है। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को धैर्य बनाए रखने, परिणाम को सकारात्मक दृष्टिकोण से स्वीकार करने और भविष्य की दिशा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की शुभकामनाएं। प्रत्येक परिणाम एक नई शुरुआत का संकेत है और हर विद्यार्थी में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं निहित हैं।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री भूपेश ने जन्मदिन के मौके पर वीडियो जारी कर जनता से की ये अपील

बता दें कि बोर्ड परीक्षाएं 20 और 21 फरवरी से शुरू हुई थीं, जो 18 मार्च तक चलीं। पहले बोर्ड ने 15 अप्रैल तक परिणाम जारी करने की योजना बनाई थी। हिंदी पेपर लीक होने का मामला सामने आने के बाद 10 अप्रैल को दोबारा परीक्षा आयोजित करनी पड़ी थी, जिसके कारण रिजल्ट में देरी हुई।

लाखों छात्र कर रहे रिजल्ट का इंतजार

इस वर्ष हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) परीक्षा में कुल 3,20,535 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जबकि हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) में 2,45,785 छात्रों ने परीक्षा दी है। बड़ी संख्या में विद्यार्थी विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं में शामिल होने के लिए रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: एक साथ 7 खेल अकादमियों की शुरुआत, बिलासपुर-रायपुर को 42.14 करोड़ रुपए की सौगात

बेहतर रहा थापिछले साल का रिजल्ट

पिछले वर्ष 7 मई 2025 को बोर्ड ने परीक्षा परिणाम घोषित किया था। उस समय कक्षा 10वीं में 68.76% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे, जबकि कक्षा 12वीं का रिजल्ट 82.25% रहा था। अब सभी की नजरें बोर्ड की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं, जिससे छात्रों और अभिभावकों का इंतजार खत्म हो सके।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending