Connect with us

छत्तीसगढ़

मुझसे शादी करो नहीं तो इस जिद से परेशान हुआ शादीशुदा प्रेमी;

Published

on

रायपुर। Raipur Crime News: छत्तीसगढ़ के रायपुर से बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। आमासिवनी पुलिस कॉलोनी में एक पुलिसकर्मी की पत्नी जॉली सिंह की कैंची मारकर हत्या कर दी। ये हत्या उसी के प्रेमी जय सिंह ने किया है। दरअसल, जय का जॉली से 4 साल से अवैध संबंध था और वह हमेशा शादी करने की जिद किया करती थी। पहले से शादीशुदा जय दो बच्चों का पिता है और वह जॉली से शादी नहीं करना चाहता था।

बता दें कि जॉली अपने पति से अलग रह रही थी और लगातार जय पर शादी का दबाव बना रही थी। वह लगातार धमकी दे रही थी कि अगर शादी नहीं हुई तो वह पुलिस में शिकायत दर्ज करा देगी। इस धमकी से परेशान जय ने जॉली को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया।

बता दें कि जॉली अपने पति से अलग रह रही थी और लगातार जय पर शादी का दबाव बना रही थी। वह लगातार धमकी दे रही थी कि अगर शादी नहीं हुई तो वह पुलिस में शिकायत दर्ज करा देगी। इस धमकी से परेशान जय ने जॉली को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया।

यह भी पढ़ें   सीएम बघेल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, पढ़ें पूरी खबर

प्रेमिका से पीछा छुड़ाना चाहता था प्रेमी
जय अब अपनी प्रेमिका से पीछा छुड़ाना चाहता था और इसके लिए उसने क्राइम की कई वेबसीरीज देखी। हत्या की वारदात को कैसे अंजाम दिया जाता है और पुलिस से कैसे बचा जा सकता है? इन सभी को जानने के लिए जय ने कई तरह की क्राइम वेबसीरीज देखी। वेबसीरीज से उसने यह भी सीखा की कैसे मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करना है। साथ ही अपने प्रेमिका से कोई संपर्क नहीं करना है, ताकि दोनों के संबंध का कुछ भी सबूत पुलिस को मिले।

5 मार्च को जय ने जॉली को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। सबसे पहले वो मुंबई से फ्लाइट लेकर रायपुर पहुंचा। किसी को पता न चले इसके लिए जय ने सिर पर टोपी, चेहरे पर स्कार्फ और मास्क लगाकर जाली के घर पहुंच गया। सबसे पहले उसने पुलिस कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग बंद कर दी और घर में घुस गया। अंदर कमरे में आते ही जाली और जय के बीच अनबन होने लगी।

यह भी पढ़ें   सीएम भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के 29वें जिले का किया शुभारंभ

कैंची से कर दिया हमला
विवाद इतना बढ़ गया की जय ने गुस्से में जाली पर कैंची से कई बार हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घबराते हुए जय मृतिका जॉली का फोन लेकर घर पर ताला लगाकर फरार हो गया। हड़बड़ी में जाली का फोन रास्ते में गिर जाने से ही जय सिंह की गिरफ्तारी हुई।

जाली का फोन एक राहगीर के हाथ लग गया। पुलिस की साइबर यूनिट लोकेशन ट्रेस कर मोबाइल तक पहुंची। इसके बाद मोबाइल का डाटा निकालने पर जय और जॉली के प्रेम संबंध का पता चला। पुलिस ने जय सिंह को गिरफ्तार किया और पूछताछ में उसने बताया कि वह मुंबई के कोनगांव कल्याण में नौकरी करता है। मृतिका जाली सिंह का संपर्क जय से इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से हुआ था। दोनों मोबाइल पर घंटों बातचीत करते थे और रिल्स भी बनाते थे। इसी दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छात्रा की संदिग्ध मौत : हॉस्टल के वॉशरूम में पड़ी मिली, स्कूल प्रबंधन पर लगे लापरवाही के आरोप
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में चलाया जा रहा है “आपरेशन अमानत” अभियान, डेढ़ करोड़ के सामान की रिकवरी कर उनके मालिको को सौपा गया
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   12 मार्च को होगी स्कूल सफाई कर्मचारियों की बैठक
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending