Connect with us

छत्तीसगढ़

छात्रा की संदिग्ध मौत : हॉस्टल के वॉशरूम में पड़ी मिली, स्कूल प्रबंधन पर लगे लापरवाही के आरोप

Published

on

रायगढ़ के वैदिक इंटरनेशनल स्कूल की 12वीं कक्षा के छात्रा की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। NSUI कार्यकर्ताओं ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया।

रायगढ: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के वैदिक इंटरनेशनल स्कूल में एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है। छात्रा हॉस्टल के वॉशरूम में सुबह बेहोश हालत में पड़ी मिली थी। जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा श्रेया गबेल 12वीं कक्षा में पढ़ती थी।

दरअसल यह पूरा मामला पटेल पाली में स्थित वैदिक इंटरनेशनल स्कूल का है। जहां के 12वीं कक्षा की छात्रा श्रेया सुबह हॉस्टल में वॉशरूम गई थी। काफी देर तक वॉशरूम का दरवाजा नहीं खुला तो छात्राओं ने वार्डन को उसकी जानकारी दी। स्कूल प्रबंधन दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुआ जहां छात्रा जमीन पर बेहोश पड़ी थी। आनन फानन में उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें   Bilaspur News: नशे का व्यापार करने वालो पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार

स्कूल प्रबंधन पर लगे लापरवाही के आरोप

घटना की जानकारी होने के बाद NSUI के छात्र स्कूल पहुंचे और प्रबंधन पर एफआईआर दर्ज करने की मांग करने लगे। NSUI कार्यकर्ताओं का कहना था कि, स्कूल प्रबंधन के मामले को दबाने का प्रयास किया। घटना की जानकारी काफी देर के बाद पुलिस को दी गई। कार्यकर्ताओं ने जूट मिल थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पूरे मामले में प्रबंधन का कहना है कि, हॉस्टल से सूचना मिलने के बाद तुरंत छात्रा को अस्पताल ले जाया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हुई है। स्कूल प्रबंधन की ओर से पुलिस को सूचना दी गई है प्रबंधन जांच में सहयोग कर रहा है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG : भालुओं के 3 अलग-अलग हमले में 5 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Alia Bhatt: क्या कर रहे हो, ये प्राइवेट.आलिया भट्ट पैपराजी पर भड़कीं, Video Viral
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG: 1 अप्रैल से सभी राशन दुकानों में होगा फोर्टिफाइड चावल का वितरण
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending