Connect with us

छत्तीसगढ़

सेवा के एक साल: विधायक अनुज शर्मा ने क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों को गिनाया, कहा- वादे के मुताबिक हुआ काम

Published

on

छत्तीसगढ़ के धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनुज शर्मा ने अपने कार्यकाल के एक साल पूरा होने पर प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों को गिनाया।

ख़रोरा: छत्तीसगढ़ के धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने खरोरा में प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की साय सरकार के एक साल पूरा होने पर चर्चा की। शर्मा ने अपने विधानसभा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों को गिनाया। उन्होंने कहा कि, हमने कम समय में वादे के मुताबिक काम किया है। आने वाले समय में और तेजी के साथ विकास कार्यों को आगे बढाया जाएगा।

दरअसल, 3 दिसंबर को प्रदेश की साय सरकार का एक साल पूरा हो जाएगा। जिसको लेकर विधायक अनुज शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने बताया कि, 3 दिसंबर 2023 में को राज्य की जनता ने भाजपा को बहुमत दिया था। एक साल के कम समय में मैंने अपने वादे के मुताबिक धरसीवां क्षेत्र के विकास में कई महत्वपूर्ण काम किया है। उन्होंने आगे कहा कि, क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत 1 हजार 601 करोड़ रूपए की लागत से सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। इसके अलावा 3 करोड़ 93 लाख की लागत से स्कूल- कॉलेज भवन के निर्माण हुए हैं।

यह भी पढ़ें   मुकुल तिवारी बने छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के सचिव

विधायक ने अपने एक साल के कामों को गिनाया

विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 144 ग्राम पंचायतों में 6 हजार 626 आवास और 261 लाख की लागत से खरोरा और कुरा ग्राम पंचायत में अधोसंरचना के 31 काम स्वीकृत हुआ है। इसके साथ ही 91 लाख 7 सौ 95 माताओं- बहनों को एक हजार रूपए प्रति माह महतारी वंदन योजना अंतर्गत दिए जा रहे हैं। साथ ही 5 पंचायतों में 146 लाख की लागत से महतारी सदन, 6 पंचायतों में 115 लाख की लागत से जन सुविधा के लिए सामुदायिक भवन, 16 ग्राम पंचायतों में 2 करोड़ की लागत से सीसी रोड, भवन निर्माण, यात्री प्रतिक्षालय निर्माण कार्य किया जा रहा है। साथ ही विधायक एवं प्रभारी मंत्री निधि से 90 पंचायतों में शेड, सीसी रोड, रंगमंच समेत विभिन्न कामों पर 453 लाख के सांसद निधि से 50 लाख के काम किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें   खैरागढ़ विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव की तारीख का ऐलान

आने वाले समय में विकास कार्यों में और भी तेजी आएगी- शर्मा

क्षेत्र के 22 ग्राम पंचायतों में 200 लाख की लागत से सड़क, समग्र विकास योजना अंत​र्गत 1 करोड़ की लागत से सीसी रोड एवं सामुदायिक भवन निर्माण कार्य किया जा रहा है। मंडी बोर्ड निधि से 13 पंचायतों में 575 लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। विधायक शर्मा ने कहा कि,अवैध शराब, लॉ एन आर्डर पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रहे हैं। यह शुरूआत है आने वाले दिनों में क्षेत्र के विकास कार्यों को और तेजी के साथ बढ़ाया जाएगा।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   3 चाकूबाज गिरफ्तार, मामूली विवाद में युवक को चाकू गोदकर कर दिए थे घायल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छेडखानी करने वाले आरोपी पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छेडखानी करने वाले आरोपी पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending