Connect with us

छत्तीसगढ़

पलारी भाजपा मंडल अध्यक्ष नन्दकुमार वर्मा ने PM मोदी को दिया धन्यवाद, 18+ आयु वर्ग को मुफ्त वैक्सीन और राशन देने के फैसले को बताया सराहनीय

Published

on

पलारी| भारतीय जनता पार्टी पलारी मण्डल अध्यक्ष नन्दकुमार वर्मा ने 18 वर्ष से अधिक उम्र वालो को मुफ्त कोरोना टीका देने और दिवाली तक गरीबो को मुफ्त अनाज दिए जाने के फैसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन को लेकर एक तरफ केंद्र सरकार ने पूरी संवेदनशीलता के साथ देशहित में लगातार निर्णय लिए, संक्रमण के खतरे के आधार पर प्राथमिकता क्रम में कोरोना वारियर्स फ्रंटलाइन वर्कर्स हेल्थ वर्कर्स को पहले सुरक्षित कर निर्भीक होकर नागरिकों के इलाज कर लिए चिंता मुक्त किया। 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को प्राथमिकता में रखते हुए वैक्सिनेशन का व्यापक अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें   सुकमा: इस स्कूल में 6 छात्र पाए गए कोरोना पॉजिटिव, विद्यालय प्रशासन में हड़कंप

फिर 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग को भी प्राथमिकता में शामिल कर मुफ्त वैक्सीन लगवाने का काम प्रारम्भ हुआ परन्तु राष्ट्रीय स्तर पर वैक्सीनेशन का सफलतापूर्वक निर्बाध रूप से चलता देख और जनता के धैर्य से अचंभित घृणित मानसिकता के कुछ लोगो ने सवाल उठाना केंद्र सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार करना वैक्सीन को लेकर भ्रम फैलाने और राज्यो को अधिकार देने की बात कर वैक्सिनेशन अभियान में खलल डालने का प्रयास किया गया।

वही नागरिकों के हित मे 21 जून से केंद्र की ओर से सभी को मुफ्त वैक्सीन देने का निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संवेदनशीलता को दर्शाता है। प्रधानमंत्री मोदी का निर्णय दर्शाता है कि संकट की घड़ी में कैसे सभी राजनीतिक दलों से सामंजस्य बना कर और सभी राज्यो के साथ कंधे से कंधे मिलाकर विपरीत परिस्थितियों में भी देश के जनता के हित के लिए कार्य किया जा सकता है। वर्मा ने गरीब कल्याण अन्न योजना को दीपावली तक बढ़ाये जाने का स्वागत किया है। कहा कि इस निर्णय से 80 करोड़ नागरिकों तक सीधे लाभ पहुंचेगा, इससे बड़ी राहत मिलेगी यह अपने आप आप मे ऐतिहासिक निर्णय हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने लिया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Raipur: रोड चौड़ीकरण के लिए डेढ़ महीने पहले उखाड़ी सड़क, अब तक चालू नहीं निर्माण कार्य
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   भाजयुमो ने जिला अध्यक्ष गोविंदा गुप्ता के नेतृत्व में किया यातयात थाने का घेराव
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   सुकमा: इस स्कूल में 6 छात्र पाए गए कोरोना पॉजिटिव, विद्यालय प्रशासन में हड़कंप
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending