Connect with us

छत्तीसगढ़

थाना प्रभारी का फर्जी सील लगाकर प्रमाण पत्र जारी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Published

on

**पृथक से की जा रही है प्रतिबंधात्मक कार्यवाही **

**वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर पारुल माथुर को फर्जी सील वाली घटना के संबंध में अवगत कराया गया, जिनके द्वारा फर्जी सील बनाने वालों के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही करने निर्देशित किए जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रोहित झा एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोटा आशीष अरोरा के मार्गदर्शन में थाना कोटा पुलिस द्वारा फर्जी सील बनाकर चरित्र प्रमाण पत्र जारी करने वाले आरोपी तथा कोटा मेला में स्टाइगर खिलाने वाले आरोपि के विरुद्ध की गई कार्रवाई।

विवरण –

  1. मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी संजय यादव पिता परस यादव उम्र 23 साल साकिन भरनी थाना सकरी जिला बिलासपुर द्वारा थाना कोटा उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी को रेलवे में ठेकेदारी काम करने के लिए चरित्र सत्यापन प्रमाण पत्र की जरूरत होने पर उत्तम साहू निवासी जरहागांव के माध्यम से पता चला कि ग्राम खुरदुर का किशन गेंदले चरित्र सत्यापन प्रमाण पत्र बनाकर आसानी से दे देता है तब रेलवे में ठेकेदारी काम करना है सोचकर प्रमाण पत्र बनवाने के लिए किशन गेंदले निवासी खुरदूर के पास दिनांक 07.03. 2022 को गया तो किशन गेंदले छपे हुए फार्म में प्रार्थी संजय यादव के नाम से चरित्र सत्यापन प्रमाण पत्र बनाया और थाना कोटा के नाम से कार्यालय सील बनाया हुआ रबर सील लगाया तथा थाना प्रभारी के नाम पर फर्जी हस्ताक्षर किया और इसके बदले चरित्र सत्यापन प्रमाण पत्र जारी करने के नाम पर ₹700 की मांग करने लगा तब प्रार्थी संजय यादव ने किशन गेंदले से बोला कि मैं ग्राम भरनी का निवासी हूं तो मुझे थाना सकरी का चरित्र प्रमाण पत्र की जरूरत है तब किशन गेंदले इससे कहने लगा की रेलवे ठेकेदारी में कोई भी थाना का चरित्र प्रमाण पत्र ले लेता है तब प्रार्थी को किशन गेंदले द्वारा जारी किया गया पत्र फर्जी मालूम हुआ तब प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना प्रभारी कोटा दिनेश चंद्रा द्वारा तत्काल तस्दीक में लेकर आरोपी किशन गेंदले से कडाई से पूछताछ करने पर आरोपी किशन गेंदले थाना प्रभारी का सील पेश किया जिसे पुलिस कब्जे में लेकर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा सबूत पाए जाने पर आरोपी किशन गेंदले पिता भाग बली गेंदले उम्र 50 साल साकिन खुरदुर के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्रवाई की जा रही है।
  2. थाना कोटा क्षेत्र मे महाशिवरात्रि के अवसर पर हर साल कोटा में कोटसागर तालाब के पास मेला लगता है इस साल भी महाशिवरात्रि के अवसर पर दिनांक 03.012022 से 08.03.2022 तक कोटा में कोटसागर मेला आयोजित है जिसके दरमियान कुछ जुआडियान कोटा मेला में स्टाइगर खिलाकर लोगों को रुपये पैसे जितने का लालच देकर स्टाइगर खिला रहे हैं मुखबिर की सूचना पर तत्काल कोटा पुलिस द्वारा मौके पर स्टाइगर खिला रहे आकाश घतलहरे पिता उबारनदास उम्र 22 साल साकीन गोड खाम्ही थाना लोरमी जिला मुंगेली के कब्जे से स्टाइगर एवं नकदी रकम ₹400 कब्जा पुलिस लेकर आरोपी के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही कर पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें   नशे पर प्रहार से अपराधों में दिखी प्रभावी कमी, बिलासपुर पुलिस के नशे के विरुद्ध निजात अभियान का सकारात्मक असर

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   अच्छी खबर : मुख्यमंत्री बघेल के निर्देश पर राज्य के सरकारी कर्मचारियों के मंहगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी का आदेश जारी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   नशे पर प्रहार से अपराधों में दिखी प्रभावी कमी, बिलासपुर पुलिस के नशे के विरुद्ध निजात अभियान का सकारात्मक असर
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   हरदा में राजीव युवा मितान क्लब ने खेल-कूद का किया कार्यक्रम
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending