छत्तीसगढ़
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
बिलासपुर। महिला सशक्तीकरण की दिशा में बेहतरीन पहल के तहत आज दिनांक 08 मार्च 2022 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मंडल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर आज 10 बजे से एनईआई ऑडिटोरियम में महिला सशक्तीकरण हेतु एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मंडल सेक्रो अध्यक्षा अपर्णा सहाय मुख्य अतिथि तथा विशेष अतिथि के रूप में मुख्यालय सेक्रो की कार्यकारी सदस्या टीमा अग्रवाल उपस्थित हुईं। इस अवसर पर वरि.मंडल वित्त प्रबंधक श्रीमती चेतना मीना, उप मुख्य चिकित्सा निदेशक डा. बीरबल प्रधान, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी प्रदीप मिश्रा, सेक्रो उपाध्यक्षा अंजू सहित अन्य सदस्याएं एवं अधिकाधिक संख्या में महिला रेलकर्मियों की उपस्थिति थे ।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित एवं स्वागत गान के साथ हुआ। इसके बाद महिलाओं के लिए फ्लावर रंगोली, फ़ैन्सी ड्रेस, देशभक्ति गीत, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आदि का आयोजन हुआ | साथ ही महिलाकर्मियों द्वारा एकल गान,समूह गान के साथ ही साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इसके पश्चात् समाज में महिलाओं की महत्ता एवं महिला सशक्तीकरण तथा समाज में महिलाओं की भागीदारी से संबंधित विषयों पर पर अतिथियों द्वारा व्याख्यान दिये गये।
इस अवसर पर उप मुख्य चिकित्सा निदेशक डा. बीरबल प्रधान ने महिला स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न पहलुओं को विस्तारपूर्वक बताया | साथ ही उन्होने महिलाओं को होने वाली विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुये उससे परहेज करने तथा समाधान के बारे में भी जानकारी दी |
विशेष अतिथि श्रीमती टीमा अग्रवाल ने महिला सशक्तीकरण विषय पर बोलते हुए कहा कि महिलायें सशक्त हो गई हैं वे हर जगह कार्य कर सकती हैं। महिलाओं एवं उनकी भावनाओं का सम्मान होना चाहिए एवं योग्यता के आधार पर उन्हें पर्याप्त अवसर मिलना चाहिये।
मुख्य अतिथि तथा सेक्रो अध्यक्षा श्रीमती अपर्णा सहाय ने कहा कि महिलाएं समाज का निर्माण करती है इसलिए महिलाओं को शिक्षित व आत्मनिर्भर रहना आवश्यक है | आत्मनिर्भरता ही महिलाओं में आत्मविश्वास का संचार करती है एवं उनका मनोबल बढ़ाती है | महिलाओं को सकारात्मक सोच के साथ अपनी आत्मविश्वास को बढ़ाना चाहिए | लैंगिक समानता भी महिला सशक्तिकरण की दिशा में बेहतर प्रयास है |
इसके पश्चात विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मुख्य अतिथि के करकमलों से सम्मानित किया गया |
वर्तमान में बिलासपुर मंडल में 916 महिला कर्मचारी कार्यरत हैं ये सभी अधिकारी, कार्यालय अधीक्षक, वाणिज्य निरीक्षक, क्लर्क, टेक्नीशियन, प्वाइंटमेन, ट्रेकमेन, टिकट कलेक्टर, टिकट निरीक्षक, लोको पायलट, सहायक लोको पायलट, गार्ड, स्टेशन मास्टर जैसे विभिन्न पदों पर कार्य करते हुये रेल परिचालन में अपनी महति भूमिका निभाते हुये महिला सशक्तिकरण की मिशाल पेश कर रही हैं।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रेलवे में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हुये बिलासपुर सहित मंडल के विभिन्न स्टेशनों तथा कार्यस्थलों में कार्यरत महिला कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया |
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized6 days agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: गोवर्धन पूजा पर रहेगा सामान्य अवकाश, शासन ने बदला पुराना आदेश
-
Uncategorized3 days agoछत्तीसगढ़ पुलिस में 128 पदों पर निकली भर्ती, बस्तर फाइटर्स आरक्षक के लिए 2 नवंबर से शुरू होगा आवेदन
-
Uncategorized2 days agoदीपावली से पहले महिलाओं को बड़ा तोहफा: कल जारी होगी महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, अमित शाह करेंगे राशि ट्रांसफर
-
Uncategorized7 days agoभाजपा की बैठकों में ‘मिशन-2028’ का शंखनाद, स्मृति ईरानी ने कहा- यह सिर्फ चुनावी लक्ष्य नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता, विकास और सुशासन का संकल्प
-
Uncategorized5 days agoपीएम मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति को दी जीत की बधाई, कहा- ‘ग्लोबल साउथ’ की उन्नति के लिए मिलकर काम करेंगे
-
Uncategorized18 hours agoAmit Shah in Hyderabad: राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- असली संसद में कभी PM नहीं बन पाएंगे
