Connect with us

छत्तीसगढ़

जानिये अभिव्यक्ति App के बारे में – कोरिया पुलिस

Published

on

कोरिया। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए “अभिव्यक्ति” ऐप बनाया गया है। ऐप को गूगल प्ले स्टोर या क्यू आर कोड से डाउनलोड किया जा सकता है। इस ऐप के माध्यम से आपातकालीन परिस्थितियों में अपने निकटतम संबंधी एवं डायल 112 को सीधे सूचना भेजी जा सकती है।

छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा तैयार यह ऐप महिलाओं, युवतियों, किशोरियों और अन्य लोगों के लिए भी के लिए बहुत ही काम का है। इसके माध्यम से आप किसी भी मामले की शिकायत कर सकते हैं या फिर आपातकाल में अपने परिजनों अथवा पुलिस से तत्काल संपर्क कर सकते है।

यह भी पढ़ें   रायपुर से शुरू होगी 5 नई विमान सेवा, इन 6 शहरों की यात्रा होगी आसान

देखें वीडियो:

कैसे करें इस ऐप का उपयोग

1 गूगल प्ले स्टोर पर जाकर या क्यू आर कोड से अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड करें ।
2 ऐप में अपना मोबाइल नंबर डालकर लॉग इन आईडी क्रिएट करें ।
3 अपने 02 निकट सम्बन्धियों का मोबाइल नम्बर दर्ज करें जिन्हें आप खतरे के समय सूचित करना चाहते हैं। अब अभिव्यक्ति ऐप आपके उपयोग के लिए तैयार हो चुका है। ऐप में एक पेज खुलेगा जिसमे 3 प्रकार की सुविधाएँ दी गई हैं :-
1 – SOS मैसेज
2 – कंप्लेन
3 – स्टेटस
इस तरह काम करता है “अभिव्यक्ति” ऐप

1 आपातकालीन परिस्थितियों में SOS मेसेज का उपयोग करें ।
SOS पर क्लिक करते ही आपके द्वारा ऐप में फीड किए गए निकट संबंधियों के 02 मोबाइल नंबर एवं डायल 112 को यह ऐप आपके लोकेशन सहित मैसेज भेजता है। इस प्रकार आपके निकट संबंधी एवं डायल 112 को आपके खतरे में होने की सूचना मिल जाती है, और पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंचती है ।
2 कंप्लेन ऑप्शन में जाकर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवा सकते हैं ।
3 स्टेटस ऑप्शन पर जाकर कंप्लेन की वर्तमान स्थिति जान सकते हैं ।

यह भी पढ़ें   63 वें राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स (महिला एवं पुरुष) चैंपियनशिप 2024 में भारतीय रेलवे की महिला टीम प्रथम स्थान एवं भारतीय रेलवे की पुरुष टीम – द्वितीय स्थान”

कोरिया पुलिस द्वारा इस संबंध में एक वीडियो भी तैयार किया गया है आप उसे देखकर भी इस ऐप को इंस्टॉल कर के प्रयोग में ला सकते हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बिल्हा पुलिस ने अपहरण के तीन अलग-अलग मामलो का किया पर्दाफास, लड़की का अपहरण कर मुंबई एवं आंध्रप्रदेश में रखे आरोपियों को धर दबोचा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में आज गरज चमक के साथ तेज बारिश की संभावना
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   नकली इलेक्ट्रोनिक सामानों की की बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending