Connect with us

छत्तीसगढ़

यात्रीगण कृपया ध्यान दे! रेलवे ने रद्द की हावड़ा-मुम्बई रूट की ये ट्रेनें

Published

on

रायपुर। दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे ने ट्रेन से यात्रा की योजना बनाए यात्रियों को बड़ा झटका दिया है। एसईसीआर ने 62 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। रेल यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। रोजाना ट्रेनों के रद्द होनो का सिलसिला जारी है। इसमें हावड़ा मुंबई रूट की आजादहिंद, दुरंतो समेत कई ट्रेनें शामिल हैं। रेलवे ने अगस्त महीने में दूसरी बार बड़ी संख्या में ट्रेनों को रद्द किया है।

बता दें कि रेलवे द्वारा 21 से 30 अगस्त के बीच 62 ट्रेंनो को रद्द करने का फैसला लिया गया है। रद्द ट्रेनों में एक्सप्रेस, पैसेंजर सहित मेमू ट्रेनें शामिल हैं। रेलवे प्रबंधन का कहना है कि छत्तीसगढ़ के रायगढ़ और ओड़िशा के झरसुगुड़ा के बीच हिमगिर में चौथी रेल लाइन की कनेक्टिविटी के इंटरलॉकिंग का काम किया जाना है। इसके तहत ही ट्रेनों को रद्द करने का फैसला रेलवे ने लिया है। रेलवे पिछले छह महीने में अलग-अलग कारणों से लगातार ट्रेनें रद्द कर रहा है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है।

यह भी पढ़ें   प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत लोन के लिए मिले 2668 आवेदन, 47 प्रतिशत प्रकरण स्वीकृत

आज ये ट्रेनें रहेगी रद्द –

12130 हावड़ा-पुणे आज़ाद हिंद एक्सप्रेस

12129 पुणे-हावड़ा आज़ाद हिंद एक्सप्रेस

18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस

18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस

12810 हावड़ा-छत्रपति शिवाजी टर्मिनल मेल

12809 छत्रपति शिवाजी टर्मिनल-हावड़ा मेल

12834 हावड़ा-अहमदाबाद में एक्सप्रेस

12833 अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस

18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस

18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस

08861 गोंदिया झारसुगुड़ा मम्मू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी

08861 गोंदिया झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   टीकाकरण मामले में लापरवाही पर CMHO ने 5 BMO सहित 132 कर्मचारियों को नोटिस थमाया
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   खरीफ 2021 में उर्वरकों, वर्मी कम्पोस्ट एवं सुपर कम्पोस्ट का विक्रय दर निर्धारित
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत लोन के लिए मिले 2668 आवेदन, 47 प्रतिशत प्रकरण स्वीकृत
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending