Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार बजट 2022- 23 सराहनीय एवं प्रभाव कारी बजट- प्रकाश श्रीवास

Published

on

छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार द्वारा पेश किए गए बजट का विश्लेषण करते हुए का की व्यापम एवं पीएससी विभाग द्वारा प्रतियोगी परीक्षा शुल्क माफ, घर तक स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार एवं
कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना,गोठनो का विकास तथा सरकारी अधिवक्ताओं का मानदेय बढ़ाना सराहनीय है लेकिन विधायक निधि की राशि बढ़ाना उचित प्रतीत नहीं होता इससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा साथ ही किसानों के लिए कोई नई और प्रभावकारी योजना जिससे की वे भी आत्मनिर्भर बन सके का अभाव है। मुख्यमंत्री का गोबर से ईंधन बनाना एक विजनरी आइडिया है लेकिन मुख्यमंत्री को औद्योगिक विकास के लिए भी काम करना चाहिए हम इस क्षेत्र में काफी पिछड़े हुए है साथ ही कांग्रेस को अपने पुराने वादे भी पूर्ण करने चाहिए।

यह भी पढ़ें   चिकित्सा के क्षेत्र में शिक्षा और शोध को प्रोत्साहित करें विशेषज्ञ - राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन


कांग्रेस सरकार की सबसे बड़ी दिक्कत भ्रष्टाचार और अपराध को बढ़ावा देना रहा है,हर दूसरे दिन प्रदेश में निर्मम हत्या,डकैती,सरकारी संस्थानों में अनियमितता की ख़बर सामने आराही है, छत्तीसगढ़ में असामाजिक तत्व हावी होते जा रहे है ऐसी स्थिति में प्रदेश सरकार ने सुरक्षा को मध्यनजर रखते हुए कोई ठोस प्रावधान नहीं किया है। कांग्रेस की अंतरिक गुट बाजी और भ्रष्टाचार से प्रदेश की जनता परेशान है ऐसे में बजेड प्रावधानों में अंखमुन्द कर भरोसा करना उचित नहीं है, अंततः यह बजड छत्तीसगढ़ के विकास के लिए प्रभावकारी नहीं है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में अब गोबर से होगा बिजली उत्पादन!
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   चिकित्सा के क्षेत्र में शिक्षा और शोध को प्रोत्साहित करें विशेषज्ञ - राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG Breaking: बाल संप्रेक्षण गृह की खिड़की तोड़कर फरार हुए 9 अपचारी बालक
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending